छत्तीसगढ़ और मिजोरम विधानसभा चुनाव 2023: सुबह से वोटिंग जारी, कई दिग्गजों का भविष्य दांव पर

छत्तीसगढ़ (एकता): छत्तीसगढ़ और मिजोरम विधानसभा चुनाव 2023 के पहले चरण के तहत मंगलवार यानि 7 नवंबर को सुबह से ही वोटिंग जारी है। बता दें कि छत्तीसगढ़ की 20 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहे हैं। वहीं मिजोरम की सभी 40 सीटों पर मतदान जारी हैं। वहीं दूसरी ओर मतदान को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

प्रथम चरण के 20 विधानसभा क्षेत्रों में 223 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं, इनमें 198 पुरुष तथा 25 महिला हैं। वहीं मिजोरम में एक चरण में सभी सीटों पर वोटिंग हो रही है। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए कबीरधाम में दो विधानसभा क्षेत्र ऐसे हैं, जहां कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशी अपने वोट नहीं डाल सकेंगे। दरअसल यह स्तिथि राजनांदगांव और कवर्धा विधानसभा में है। वे आज दोपहर 3:30 बजे अपने परिवार के मतदान केंद्र में मतदान करेंगे।

9 बजे तक 14.20 फीसदी मतदान

कोंडागांव विधानसभा सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। सुबह 11 बजे तक छत्तीसगढ़ में 22.97 फीसदी मतदान हुआ और मिजोरम में 27.74% वोटिंग। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी संतराम नेताम ने परिवार के साथ वोट डाला। मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथंगा ने मतदान किया। इसके बाद उन्होंने कहा कि ”मुझे विश्वास है कि हम सरकार बनाने में सक्षम होंगे और हम अपने निर्वाचन क्षेत्र ‘आइजोल ईस्ट 1’ में भारी जीत हासिल करेंगे।”

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पलवल में लूटकांड के बाद सख्त दिखे खेल मंत्री, बाजार का दौरा कर व्यापारियों को दिया भरोसा

पलवल,23 अप्रैल -हरियाणा के गौरव गौतम ने पलवल में आभूषण विक्रेता के साथ हुई लूट की वारदात के खुलासे के बाद कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लेने के लिए बाजार का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय व्यापारियों से मुलाकात कर उनकी सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की और भरोसा दिलाया कि सरकार...

शिमला में महिला आरक्षण को लेकर भाजपा का प्रदर्शन, कांग्रेस पर साधा निशाना

शिमला, संजू -:महिला आरक्षण संशोधन विधेयक को लेकर राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के खिलाफ अपना विरोध तेज करते हुए सड़कों पर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। इसी क्रम में आज शिमला में भाजपा महिला मोर्चा ने जन आक्रोश पदयात्रा निकाली, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग...

नई सारली के मनरेगा मजदूरों की पुकार: तीन महीने से रुकी मजदूरी, परिवारों पर बढ़ा संकट

बिलासपुर, सुभाष -:बिलासपुर जिले के ग्रामीण इलाकों में एक बार फिर रोजगार और आजीविका से जुड़ा गंभीर मुद्दा सामने आया है। सदर विकास खंड की ग्राम पंचायत कोठीपुरा के अंतर्गत आने वाले गांव नई सारली के मजदूरों ने अपनी लंबित मजदूरी को लेकर जिला प्रशासन का दरवाजा खटखटाया है। ये मजदूर महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण...

अंबाला के स्कूलों को फिर मिली बम धमकी, पुलिस जांच में जुटी

अंबाला-:हरियाणा के अंबाला छावनी में एक बार फिर कई स्कूलों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस धमकी के बाद स्कूल प्रशासन में चिंता का माहौल है, वहीं पुलिस भी तुरंत हरकत में आकर जांच में जुट गई है।बताया जा रहा है कि अंबाला कैंट के कुछ स्कूलों को एक...

अम्बाला में कांग्रेस की मेयर उम्मीदवार कुलविन्द्र कौर सैनी ने भरा नामांकन, नेताओं की एकजुटता ने बढ़ाई सियासी हलचल

अम्बाला, 23 अप्रैल — नगर निगम चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में कांग्रेस की मेयर उम्मीदवार कुलविन्द्र कौर सैनी ने आज अपना नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी ने चुनावी माहौल को और गरमा दिया। नामांकन प्रक्रिया के दौरान राव नरेन्द्र सिंह...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.