शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने किसानों के मुद्दे पर पंजाब सरकार को घेरा

करनाल,22 मार्च-आज करनाल सेक्टर 12 स्त्तिथ जाट धर्मशाला में जाट महासभा द्वारा ग़ैर राजनीतिक 36 बिरादरी के समागम और सम्मान के लिए “महापुरुष सम्मान दिवस समारोह” आयोजित किया गया,जिसमें बतौर मुख्य अतिथि हरियाणा शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने भाग लिया।इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि -शीर्ष नेतृत्व को अपने ही नेताओं पर भरोसा नहीं है ।वहीं पंजाब सरकार भी निशाना साधा.

पानीपत में जेजेपी नेता को गोली मारने और कुरूक्षेत्र में साधू संतों के कार्यक्रम में गोलियां चलने के सवाल पर ढांडा ने कहा कि इसमें में सिर्फ इतना ही कहूंगा कि प्रशासन चुस्ती के साथ अपना काम करेगा। कोई भी दोषी होगा, उसको बख्शा नहीं जाएगा। समाज में इस तरह की असमाजिक घटनाएं हो जाती है या फिर उसके कोई भी कारण होते है, यह सब काम न हो, इसलिए जरूरी हो जाता है कि जाट महासभा जैसे कार्यक्रमों का आयोजन करे। ताकि हम लोग आगे बढ़ने की बात कर सके और अपने को विकसित करने की बात कर सके, न कि दूसरे रास्ते पर जाए।

कामचोर और भगौड़ो की सरकार है पंजाब सरकार

शंभू बॉर्डर को खाली करवाए जाने के सवाल पर ढांडा ने कहा कि अगर स्टेट समस्याओं से भागेगा तो समस्याएं बढ़ जाएगी। अगर स्टेट अपनी समस्याओं को अपने स्तर पर निपटाने के लिए कोई योजना बनाएगा तो ऐसी प्रोब्लेम नहीं आएगी। किसानों के साथ केंद्र की सरकार भी बातचीत कर रही है और पंजाब की सरकार भी उनके साथ बातचीत कर रही है। पंजाब की सरकार को लोकल इशू को निपटाने में कोई दिक्कत नहीं आनी चाहिए। मगर वे अपने इरादो और काम से भाग रही है। पंजाब की सरकार कामचोर और भगौड़ो की सरकार है।

कांग्रेस नेतृत्व को प्रदेश के नेताओं में योग्यता नहीं दिखती:

कांग्रेस द्वारा नेता प्रतिपक्ष न बनाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस में नेता प्रतिपक्ष कहां से नजर आएगा, इसमें मुझे दो बात लगती है कि कांग्रेस के नेतृत्व को स्टेट के नेताओं पर भरोसा नहीं है या फिर उन नेताओं में कोई योग्यता नजर नहीं आती।

पहला राज्य होगा नई शिक्षा नीति लागू करने वाला

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसको लेकर हमने तय किया है कि 2025 तक लागू करना है और हाइर एजुकेशन में पूरी तरह से लागू किया गया है। इसमें इलिमेंट्री और सैकेंडरी एजुकेशन में 201 गोल होने थे, जिसमें से हमने 150 गोल अचिव कर लिए है। 51 गोल बचते है, वे वो है जो अलग-अलग डिपार्टमेंट के साथ मिलकर हमें करने है। कुछ काम ऐसे है जो लगातार चलते रहेंगे। इन सभी गोल को अचिव करने के बाद हरियाणा हिंदूस्तान का पहला ऐसा राज्य बनेगा, जहां पर नई शिक्षा नीति लागू होगी।

इतिहास को हमसे छुपाया गया:

महिपाल ढांडा ने कहा कि एक तरफ हमारा देश दुनिया में तेजी से आगे बढ़ रहा है,सारी दुनिया हमारे साथ हाथ मिला रही है तो एक तरफ खंजर भी हाथ में लिए है।जो खंजर हाथ में लिए हुए है,वे इंटरनेशनल फोर्सिज है, उनसे हमें सचेत रहने की जरूरत है।इस देश के इतिहास के साथ छेड़खानी की गई है,जो महापुरूष हमारे लिए प्ररेणा बन सकते थे,उनके बारे में हम जान सकते थे, लेकिन उनको हमसे छुपाया गया और उनके बारे में हमे बताया नहीं गया। ऐसे लोगों की महत्ता बढ़ा दी,जिनकी वजह से सांस्कृतिक नुकसान हुए है,धार्मिक नुकसान हुए है और हर तरह से पतन के कारण बने है,लेकिन आज हम सक्षम है। इसलिए हम अपने महापुरूषों को उनके जीवन को अपनाकर अपने बच्चों को ऐसा कुछ देने की बात कर रहे है, ताकि हमारे बच्चे गौरव कर सके।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

657 करोड़ बैंक घोटाला: 329 करोड़ रुपये का फर्जी तरीके से सीने में निवेश

मोनिका रावत/पंचकूला-:657 करोड़ रुपये के बहुचर्चित बैंक घोटाले की जांच में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने कथित तौर पर सरकारी धन की नई मनी ट्रेल का खुलासा किया है। जांच एजेंसी के अनुसार, सरकारी विभागों से कथित रूप से निकाली गई 329 करोड़ रुपये से अधिक की राशि पहले शेल कंपनियों के खातों में पहुंचाई...

घग्गर समेत सभी नदी-नाले उफान पर, पंचकूला में नदी किनारे जाने पर रोक; धारा 163 लागू

मोनिका रावत/पंचकूला : हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी बारिश और पंचकूला में पिछले 48 घंटे से जारी वर्षा के कारण घग्गर नदी समेत जिले की सभी प्रमुख नदियां और बरसाती नाले उफान पर हैं। घग्गर नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से उसने रौद्र रूप धारण कर लिया है। संभावित बाढ़...

मानसून की चुनौती के बीच हथनीकुंड बैराज अलर्ट मोड पर, हाईटेक सुरक्षा इंतज़ामों पर प्रशासन का भरोसा

यमुनानगर/परवेज खान-:मानसून के सक्रिय होते ही यमुना नदी के जलस्तर में संभावित बढ़ोतरी को देखते हुए यमुनानगर का हथनीकुंड बैराज पूरी तरह हाई अलर्ट पर है।सिंचाई विभाग ने इस बार बाढ़ के खतरे से निपटने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। विभाग का कहना है कि बैराज की सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए पहले...

हिमाचल में बारिश का कहर: सीएम सुक्खू ने लोगों से की सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश ने कई क्षेत्रों में जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के विभिन्न जिलों में तेज बारिश के कारण भूस्खलन, सड़क अवरोध और जलभराव की घटनाएं सामने आई हैं। कई स्थानों पर नदियों और खड्डों का जलस्तर बढ़ने से लोगों की चिंताएं...

हिमाचल में लगातार बारिश से हालात बिगड़े, 124 सड़कें बंद, 442 ट्रांसफार्मर और 19 पेयजल योजनाएं प्रभावित

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश का असर अब जनजीवन पर साफ दिखाई देने लगा है। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में सड़क,बिजली और पेयजल सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं।मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने बताया कि 10 जुलाई सुबह 10 बजे तक की रिपोर्ट के अनुसार राज्य में 124 सड़कें...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.