/ Jun 14, 2026

भारतीय किसान एकता के प्रदेशाध्यक्ष ने पंजाब की मान सरकार को घेरा

सिरसा,28 मार्च-भारतीय किसान एकता के प्रदेशाध्यक्ष लखविंदर सिंह औलख ने बीकेई कार्यालय सिरसा में प्रेस वार्ता की.इस दौरान उन्होंने पंजाब सरकार को घेरा.उन्होंने कहा कि 19 मार्च को चंडीगढ़ में केंद्र के साथ किसानों की 7वें दौर की वार्ता के बाद पंजाब की भगवंत मान सरकार ने मीटिंग के बाद उन्हें गिरफ्तार करके जेलों में भेजा।पुलिस बल से 401 दिनों से चल रहे किसानों के शांतिपूर्ण धरनो शंभू व खनौरी मोर्चे को खाली करवाया गया।पंजाब पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रालियों तंबुओं के बने हुए घरों को तहस-नहस करने के साथ-साथ उसमें पड़े हुए कूलर,पंखे,गैस सिलेंडर, एसी, फ्रिज,बर्तन,बिस्तर इत्यादि समान भी चोरी करवाए, जो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रही है।जपुजी साहिब के चल रहे अखंड जाप को बीच में रुकवाकर और चल रही अखंड ज्योत को बंद करके बानी की भी बेअदबी करवाई, किसान नेताओं के घरों में छापेमारी की।

जल्द देशभर की किसान जत्थेबंदियों की मीटिंग की जाएगी

मीडिया से बातचीत करते हुए भारतीय किसान एकता के प्रदेश अध्यक्ष लखविंदर सिंह औलख ने कहा कि पंजाब में दहशत का माहौल बनाया गया है।19 मार्च से ही जगजीत सिंह डल्लेवाल जो कि चार महीने से आमरण अनशन पर थे,उन्होंने पानी पीना भी छोड़ दिया था।हम उनसे मिले तब उनकी हालत चिंताजनक थी, पानी न पीने की वजह से उनका गला सूख गया था, उनसे बोला भी नहीं जा रहा था, जिसको देखते हुए मान सरकार झुकी और सभी किसान नेताओं व किसानों को आज सुबह 3 बजे पंजाब की सभी जेलों से बिना शर्त रिहा किया।रिहा हुए किसान नेता सुबह जगजीत सिंह डल्लेवाल के पास पार्क हॉस्पिटल, पटियाला पहुंचे और उन्हें पानी पिलाया। उनका आमरण-अनशन अभी भी जारी है। औलख ने कहा कि शंभू व खनौरी बॉर्डरों से किसानों की ट्रैक्टर ट्रालियों व अन्य सामान जो भी पुलिस द्वारा तोड़ा गया है या चोरी करवाया गया है,किसानों के सारे सामान की मान सरकार से भरपाई करवाई जाएगी।13 फरवरी 2024 से खनौरी बॉर्डर पर सिरसा जिले के किसान अपनी-अपनी ट्रैक्टर-ट्रालियों व तंबू लगाकर मोर्चे पर डटे हुए थे। 19 मार्च को मान सरकार की पुलिस द्वारा किसानों के समान की तोडफ़ोड़ व लूटमारी से हुए नुकसान की लिस्ट हमें ग्रामीणों ने दे दी है। किसानों के सामान की पूरी भरपाई मान सरकार से करवाई जाएगी। औलख ने कहा कि जल्द ही संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीतिक (भारत) की देशभर की किसान जत्थेबंदियों की मीटिंग की जाएगी। उसके बाद दोनों फार्मों की मीटिंग करके आगे के कार्यक्रम का ऐलान किया जाएगा।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नड्डा के दौरे पर मंत्रियों का सवाल: वित्तीय सहायता और लंबित मुद्दों पर केंद्र से मांगा जवाब

शिमला,संजू-:शिमला में आयोजित एक संयुक्त पत्रकार वार्ता में हिमाचल प्रदेश सरकार के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के हालिया प्रदेश दौरे को लेकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की।दोनों मंत्रियों ने कहा कि राज्यवासियों को इस दौरे से काफी अपेक्षाएं थीं,विशेषकर प्रदेश की आर्थिक चुनौतियों के...

फर्जी पहचान बनाकर शादी करने वाली महिला और बिचौलिया गिरफ्तार, पुलिस ने लोगों को दी सतर्क रहने की सलाह

हमीरपुर,अरविंद-:हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में शादी के नाम पर कथित ठगी के एक मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला और उसकी सहयोगी बिचौलिया महिला को गिरफ्तार किया है।आरोप है कि महिला ने फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर विवाह किया और बाद में पति को धोखा देकर फरार होने की कोशिश...

शिमला में जेपी नड्डा का कांग्रेस सरकार पर प्रहार, विकास और फंडिंग पर उठाए सवाल

शिमला,संजू-:शिमला में आयोजित एक मीडिया संवाद कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर कई मुद्दों को लेकर सवाल उठाए।उन्होंने कहा कि प्रदेश की मौजूदा स्थिति को देखकर स्पष्ट होता है कि सरकार अपने चुनावी वादों को पूरा करने में...

हिमाचल में इस बार मानसून रहेगा कमजोर! मौसम विभाग ने जताई सामान्य से कम बारिश की संभावना

शिमल-:हिमाचल प्रदेश में मानसून के आगमन को लेकर लोगों की उत्सुकता बढ़ने लगी है।पिछले वर्षों में भारी बारिश और प्राकृतिक आपदाओं ने प्रदेश को गंभीर नुकसान पहुंचाया था,जिसके चलते इस बार भी लोग मौसम विभाग के पूर्वानुमानों पर नजर बनाए हुए हैं।हालांकि राहत की बात यह है कि इस वर्ष मानसून अपेक्षाकृत कमजोर रहने के...

भाजपा नेता अक्षय शर्मा ने आंधी प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचाई राहत, पीने के पानी की करवाई व्यवस्था

अमृतसर,12 जून:बीती शाम आई तेज आंधी के कारण हल्का उत्तरी क्षेत्र के कई इलाकों में भारी नुकसान हुआ।कई स्थानों पर पेड़ गिर गए,जबकि बिजली के खंभों को भी क्षति पहुंची,जिससे अनेक क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।बिजली बाधित होने के कारण लोगों को पीने के पानी की समस्या का भी सामना करना पड़ा और...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.