केंद्रीय मंत्री और प्रदेश मंत्रियों की मौजूदगी में नवनिर्वाचित मेयर प्रवीण जोशी ने संभाला पदभार

फरीदाबाद,31 मार्च-रिकॉर्ड मतों से नवनिर्वाचित फरीदाबाद की मेयर प्रवीण बत्रा जोशी ने आज विधिवत रूप से आयोजित समारोह में अपना पदभार संभाला।इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर,निकाय मंत्री विपुल गोयल,राज्य मंत्री राजेश नागर, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष रहे ओपी धनखड़ और पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं बल्लभगढ़ विधायक मूलचंद शर्मा समेत तमाम भाजपा के विधायक और 46 वार्डों के तमाम पार्षद उपस्थित रहे।

इस मौके पर सभी ने अपने संबोधन के दौरान नवनियुक्त मेयर को पदभार संभालने पर शुभकामनाएं दी और रिकार्ड मतों से जितवाने पर जिले की जनता का आभार प्रकट किया और कहा कि फरीदाबाद में सभी मिलकर एक मजबूत टीम के रूप में जिले का चाैहुमुखी विकास करेंगे। वहीं केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि सभी पार्षदों को एक-एक करोड़ रूपया दिया जाएगा ताकि वह अपने वार्डों के अंदर विकास कार्यों की शुरुआत कर सके।

विकास कार्यों के लिए एक-एक करोड़ देने की घोषणा

समारोह में संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर,निकाय मंत्री विपुल गोयल,राज्य मंत्री राजेश नागर, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष रहे ओपी धनखड़ ने नवनियुक्त प्रवीण बत्रा जोशी को आज अपना पदभार संभालने पर हार्दिक शुभकामनाएं दी.वहीं उन्होंने कहा की उन्हें पूरी उम्मीद है की मेयर के रूप में वह जनता के हित में और शहर के विकास को लेकर बेहतरीन काम काम करेगी और वह लोग भी उनके साथ हमेशा खड़े रहेंगे। दूसरी तरफ उन्होंने जनता का भी धन्यवाद किया जिनमें एक-एक वोट से उन्होंने प्रदेश में अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भाजपा पार्टी के इलावा जो भी पार्षद अन्य रूप से जीते हैं वह एक टीमवर्क के रूप में शहर के विकास में जुट जाएं।इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री कृषि पाल गुर्जर ने सभी विधायकों को विकास कार्यों की शुरुआत करने के लिए एक एक करोड़ रूपया देने की घोषणा की।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

प्रेमानंदजी महाराज की भावुक अपील मैं रहूं या न रहूं, हमेशा आपके साथ रहूंगा

वृंदावन| प्रसिद्ध संत प्रेमानंदजी महाराज ने स्वास्थ्य खराब होने के बाद पहली बार भक्तों को भावुक संदेश दिया है। पिछले नौ दिनों से उनकी नियमित पदयात्रा बंद है, जिसके बाद देशभर में उनके अनुयायियों के बीच चिंता बढ़ गई थी। इसी बीच सोशल मीडिया पर जारी एक संदेश में उन्होंने कहा कि मैं रहूं या...

मोहाली, डेराबस्सी और जीरकपुर में मतदान की तैयारी पूरी, पोलिंग पार्टियां रवाना; सुरक्षा के कड़े इंतजाम

मोहाली। मोहाली, जीरकपुर और डेराबस्सी में 26 मई को होने वाले नगर निकाय चुनाव के मतदान की तैयारियां पूरी हो गई हैं। प्रशासन ने मतदान प्रक्रिया को सुचारू और निष्पक्ष बनाने के लिए पोलिंग पार्टियों की तैनाती, सुरक्षा व्यवस्था और मतदान केंद्रों की तैयारियों को तेज कर दिया है। जानकारी के अनुसार, तीनों क्षेत्रों में...

मां चिंतपूर्णी मंदिर परिसर में भीख मांगते 13 बच्चे रेस्क्यू, चाइल्ड हेल्पलाइन और पुलिस का संयुक्त अभियान

चिंतपूर्णी, विकास— मां श्री चिंतपूर्णी मंदिर परिसर में छोटे बच्चों को भीख मांगने से रोकने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चाइल्ड हेल्पलाइन, चिंतपूर्णी पुलिस और मंदिर में तैनात पूर्व सैनिकों की ओर से विशेष संयुक्त अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान मंदिर भवन और आसपास के क्षेत्रों से करीब 13 बच्चों को...

नौतपा की दस्तक से हरियाणा तपने लगा, अंबाला में पारा 45 डिग्री के करीब

अम्बाला -:हरियाणा में आज से नौतपा की शुरुआत हो गई है। अंबाला समेत कई इलाकों में भीषण गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। तापमान 45 डिग्री के आसपास पहुंचने से दोपहर के समय सड़कें और बाजार सूने नजर आए। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने के साथ नौतपा शुरू...

लगातार बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के दाम, महंगाई बढ़ने की चिंता तेज

अम्बाला -:अंबाला में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है। तेल के दाम करीब एक रुपये 61 पैसे प्रति लीटर बढ़ने से आम लोगों की चिंता बढ़ गई है। पिछले 15 दिनों में यह चौथी बार है जब पेट्रोल और डीजल के रेट में इजाफा हुआ है। लगातार बढ़ती कीमतों...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.