कुरुक्षेत्र के थाना टोल प्लाजा पर पहले से ज्यादा देना होगा टोल… ये होंगे नए रेटस

कुरुक्षेत्र,31 मार्च-कुरुक्षेत्र के थाना टोल प्लाजा पर आपको पहले से ज्यादा टोल देना होगा,क्योंकि नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने टोल दरों में 1 अप्रैल से बढ़ोतरी की घोषणा की है।नेशनल-हाईव 152(हिसार-चंडीगढ़) पर के थाना टोल प्लाजा पर लागू होगी।हालांकि NHAI ने देशभर के टोल प्लाजा पर नई दर लागू होगी। यहां पर NHAI ने पुराने टोल में करीब 5 परसेंट की वृद्धि की है।

मंथली पास में 10 रुपए बढ़े

थाना टोल प्लाजा पर कार,जीप और वैन जैसे छोटे वाहनों से लेकर बड़े ट्रकों और बसों तक सभी व्हीकल को बढ़ा हुआ टोल देना होगा। इसके अलावा मंथली पास बनवाने के लिए 10 रुपए ज्यादा चुकाने होंगे।इससे हर-रोज सफर करने वाले लोगों पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।चालकों में इस बढ़ोतरी को लेकर नाराजगी भी देखी जा रही है,क्योंकि यह सीधा उनके मासिक खर्चों को प्रभावित करेगा।

नए रेट्स की लिस्ट जारी

थाना टोल प्लाजा के मैनेजर अजय पांडे ने बताया कि नए रेट्स 1 अप्रैल सुबह 8 बजे से लागू होंगे।यहां करीब 5 परसेंट टोल के रेट्स बढ़े हैं। नए रेट्स जारी करने के ऑर्डर उनके पास आ चुके हैं।फास्ट टैग पर भी कुछ अतिरिक्त शुल्क देना होगा।

पुराने रेट्स

व्हीकल———-सिंगल—-वापसी

कार,जीप,वैन——85——130

LCV————–140——210

बस/ट्रक———–290—–435

अप टू 3 एक्सल-315——475

4 से 6 एक्सल—-455—–685

HCM/EME—–455—–685

7-ज्यादा एक्सल–555—–835

*लागू होने वाली नई दरें*

व्हीकल———-सिंगल—-वापसी

कार,जीप,वैन——90——135

LCV————–145——215

बस/ट्रक———–300—–450

अप टू 3 एक्सल–330——495

4 से 6 एक्सल—-470——710

HCM/EME—–470——710

7-ज्यादा एक्सल–575—–860

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बीजेपी विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर साधा निशाना, बोले- डलहौजी से हो रहा खिलवाड़

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के ज़िला चंबा के डलहौजी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर तीखा निशाना साधते हुए प्रदेश की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला चंबा के भलेई कॉलेज को बंद करने की कोशिश की गई,लेकिन सरकार इस मुद्दे पर उठ रहे सवालों का जवाब...

लॉटरी प्रक्रिया पर सांसद राजीव भारद्वाज का विरोध, सरकार से फैसला वापस लेने की मांग

राहुल चावला,कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में लॉटरी की प्रक्रिया शुरू करने को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश सरकार की ओर से एसओपी के तहत प्रक्रिया आगे बढ़ाने की बात कही जा रही है,लेकिन कांगड़ा-चंबा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने इसका कड़ा विरोध किया है। उन्होंने सरकार के इस फैसले को अप्रत्यक्ष रूप से जुए...

नेपाल में फंसे ऊना के लोगों की सूचना दें परिजन, प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

ऊना,राकेश-:नेपाल में हाल ही में हुई प्राकृतिक आपदा के मद्देनजर ऊना जिला प्रशासन ने जिले से संबंधित उन लोगों की जानकारी उपलब्ध करवाने की अपील की है,जो आपदा के समय नेपाल में मौजूद थे और अब तक अपने परिजनों या परिचितों के संपर्क में नहीं आ पाए हैं।उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि यदि ऊना...

नेपाल त्रासदी पर सीएम सुक्खू ने जताया दुख, जलवायु परिवर्तन को बताया बढ़ती आपदाओं की बड़ी वजह

शिमला,संजू-:नेपाल में हुई भीषण प्राकृतिक त्रासदी पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गहरा दुख व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि नेपाल में आई आपदा बेहद गंभीर है और सूत्रों के अनुसार 133 भारतीय नागरिकों के लापता होने की सूचना सामने आई है।हालांकि,हिमाचल प्रदेश के किसी नागरिक के लापता होने को लेकर अभी...

हिमाचल में दिवाली से लॉटरी शुरू करने पर सियासत तेज, जयराम ने सरकार पर साधा निशाना

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में दिवाली से लॉटरी शुरू करने के सरकार के प्रस्ताव को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। भाजपा ने इस फैसले का विरोध करते हुए कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार प्रदेश की आर्थिक स्थिति सुधारने के नाम पर लॉटरी शुरू करने जा रही...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.