/ Nov 10, 2026

ईद पर्व पर170 साल पुरानी जामा मस्जिद में मुस्लिम समुदाय ने अमन शान्ति की दुआएं

अम्बाला,31 मार्च-अंबाला छावनी में स्थित170 साल पुरानी जामा मस्जिद में आज ईद के त्यौहार पर मुस्लिम समाज के लोगों ने नमाज अता की और एक दूसरे के गले मिलकर त्यौहार मनाया।इस अवसर पर मस्जिद में भारी संख्या में लोग जमा हुए थे,जिन्होंने ईद की नमाज अता की और अल्लाह का शुक्रिया अदा किया।नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और त्यौहार की शुभकामनाएं दीं।

इस मौके पर मस्जिद के इमाम ने लोगों को ईद के महत्व और इसके पीछे की कहानी के बारे में बताया।उन्होंने कहा कि ईद एक ऐसा त्यौहार है जो मुसलमानों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है,क्योंकि यह रमजान के महीने के अंत में आता है और मुसलमानों के लिए एक नई शुरुआत का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि ये मस्जिद लगभग 170 साल पुरानी हैं जब से छावनी बनी थी!उन्होंने कहा कि उनके एक माह तक लगातार रोजे होते हैं और ये रोजे कल ही खुले हैं और आज ईद का त्यौहार मनाया जा रहा हैं!उन्होंने कहा कि वे अपने देश के लिए दुआ करते हैं कि सब जगह सुख शांति रहे!इस अवसर पर लोगों ने अपने परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर ईद का त्यौहार मनाया और एक दूसरे को उपहार दिए।बच्चों ने नए कपड़े पहने और ईद के रूप में पैसे और उपहार प्राप्त किए। वही नमाज अता करने आयेसमाज के लोगो ने कहा कि ये ये त्यौहार भाई चारे का त्यौहार हैं. उन्होंने कहा कि एक माह के रोजे रखने के बाद फिर आज ये त्यौहार मनाया जाता हैं !

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हिमाचल में आपदा के बाद जल्द बहाल होगी कनेक्टिविटी, ढाई दिन में तैयार हुआ बेली ब्रिज; पासू में भी बना 90 फीट लंबा पुल।

राहुल चावला,धर्मशाला-हिमाचल प्रदेश के दुर्गम क्षेत्रों में प्राकृतिक आपदा के कारण सड़कें और पुल क्षतिग्रस्त होने पर अब लोगों को लंबे समय तक कनेक्टिविटी से महरूम नहीं रहना पड़ेगा। लोक निर्माण विभाग के बेली ब्रिज आपदा प्रभावित क्षेत्रों में यातायात बहाल करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। खास बात यह है कि विभाग ने...

दीपावली की रात बदोली गांव में खूनी वारदात, थार से कुचलकर दंपती की हत्या, दो घायल

ऊना,राकेश-:हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के बदोली गांव में दीपावली की रात खूनी वारदात सामने आई है।यहां एक परिवार पर थार गाड़ी चढ़ाकर जानलेवा हमला करने का आरोप लगा है। इस दर्दनाक घटना में दंपती की मौत हो गई,जबकि परिवार के दो अन्य सदस्य घायल हुए हैं।पुलिस ने शिकायत के आधार पर हत्या सहित भारतीय...

हिमाचल में बदलेगा मौसम का मिजाज, पश्चिमी विक्षोभ से बढ़ेगी ठंड; ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

शिमला।हिमाचल प्रदेश में दिवाली के बाद मौसम करवट लेने वाला है।प्रदेश में सक्रिय होने जा रहे पश्चिमी विक्षोभ के चलते आने वाले दिनों में ठंड का असर बढ़ने की संभावना है।मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 10 नवंबर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है।इसका प्रभाव 12 और 13 नवंबर को अधिक देखने को मिलेगा।इसके...

धर्मशाला में दिवाली पर पटाखों का कहर, 20 लोग झुलसे…बच्ची टांडा रेफर

राहुल चावला,धर्मशाला-:दीपावली पर आतिशबाजी का उत्साह कुछ लोगों के लिए दर्दनाक अनुभव बन गया।पटाखे जलाते समय बरती गई लापरवाही के चलते धर्मशाला में करीब 20 लोग झुलसने का शिकार हुए हैं।इनमें बच्चे और बड़े दोनों शामिल हैं।राहत की बात यह रही कि अधिकांश लोगों को मामूली चोटें आईं और उपचार के बाद उन्हें अस्पताल में...

BBMB पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का भाजपा ने किया स्वागत, रणधीर शर्मा ने CM सुक्खू पर साधा निशाना

शिमला,संजू-:बीबीएमबी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का भाजपा ने स्वागत किया है। भाजपा विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि यह फैसला हिमाचल प्रदेश के अधिकारों के पक्ष में आया है और इससे प्रदेश की लंबे समय से चली आ रही मांग को मजबूती मिली है।उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर निशाना साधते हुए आरोप...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.