एन.डी.सी. पोर्टल का उन्नत संस्करण लांच,दो भाषाओं में उपलब्ध होगी जानकारी

चंडीगढ़(TSN): हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने एन.डी.सी. पोर्टल का उन्नत संस्करण मंगलवार को लांच किया। पोर्टल अब नागरिकों को हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में जानकारी प्राप्त करने की सुविधा प्रदान करेगा। हरियाणा सिविल सचिवालय में एन.डी.सी. पोर्टल का उन्नत संस्करण लांच करने के बाद आयोजित एक पत्रकार वार्ता में पत्रकारों को संबोधित करते हुए शहरी स्थानीय निकाय मंत्री ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए 791.44 करोड़ रुपये का बजट आबंटित किया गया हैं। इसके अलावा दिव्य नगर योजना के तहत 50 करोड़ रुपये और अटल नवीकरण और शहरी परिवर्तन मिशन (अमृत) योजना के तहत 3,116 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी गई हैं।
उन्होंने इस दौरान बुनियादी ढांचागत उपलब्धियों के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शहरी स्थानीय निकायों की ओर से 93.66 किलोमीटर सड़कों की मरम्मत की गई है, जो शहरी बुनियादी ढांचे में सुधार के प्रति प्रतिबद्धता प्रदर्शित करता हैं। इसके अलावा, विभाग ने राज्य में पार्किंग को सुव्यवस्थित करने के लिए कदम उठाए हैं, अब तक चार-पहिया वाहनों के लिए 28,000 और दो-पहिया वाहनों के लिए 14,423 पार्किंग स्थान चिह्नित किए गए हैं। इसके अलावा, 280 किलोमीटर लंबी सड़क पर 9,141 तिरंगी लाइटें लगाई गई हैं।

admin

jerrieee98@gmail.com https://thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

जनगणना ड्यूटी से गायब ‘गुरुजी’ पर गिरेगी गाज, गैरहाजिरों की तैयार होगी रिपोर्ट

मोनिका रावत,चंडीगढ़। जनगणना-2027 की शुरुआत हो चुकी है। 60 हजार से ज्यादा कर्मियों को जनगणना का जिम्मा सौंपा गया है। जनगणना को लेकर बड़ी संख्या में शिक्षकों की भी ड्यूटी लगाई गई है, लेकिन शिक्षक जनगणना ड्यूटी से कन्नी का काट रहे हैं। ज्यादातर शिक्षक जनगणना ड्यूटी से गैर-हाजिर मिल रहे हैं। लिहाजा, शिक्षकों की...

बंगाल की जीत से हरियाणा भाजपा में जोश निगम चुनावों में बहुमत से जीत का दावा…स्टार प्रचारक बनाएंगे माहौल को गर्म

मोनिका रावत,चंडीगढ़। बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की भारी बहुमत से जीत ने हरियाणा भाजपा में जोश भर दिया है। हरियाणा के चार शहरों में हो रहे निगम चुनावों में भाजपा ने भारी बहुमत से जीत का दावा किया है। जीत  का असर अब पंचकूला की राजनीति में भी दिखाई देने लगा है। भाजपा...

सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली ने पेश किया नया एजुकेशन मॉडल, ₹50 करोड़ स्कॉलरशिप से स्टूडेंट्स को बड़ा सहारा

मोहाली-: सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली ने सीजीसीयूईटी 2026 से पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने नए एजुकेशन मॉडल की झलक दिखाई। यूनिवर्सिटी का फोकस ऐसी पढ़ाई पर है जो सिर्फ किताबों तक सीमित न होकर इंडस्ट्री के साथ जुड़ी हो, नए विचारों को बढ़ावा दे और ज्यादा से ज्यादा स्टूडेंट्स के लिए आसान हो। इस मौके...

फरीदाबाद में भाजपा की जीत पर जश्न, नेताओं ने बांटी मिठाइया

फरीदाबाद -:फरीदाबाद में भारतीय जनता पार्टी की सफलता को लेकर खुशी का माहौल देखने को मिला। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर के कार्यालय पर विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने पहुंचकर उन्हें बधाई दी। इस दौरान दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ इस...

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का बड़ा बयान: “ईवीएम को हैक किया जा सकता है”, भाजपा पर एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप

शिमला, संजू -:पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों में हाल ही में आए चुनावी नतीजों के बाद हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कई अहम राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की विश्वसनीयता पर सवाल उठाते हुए बड़ा बयान दिया। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि ईवीएम मशीन को...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.