हरियाणा एनसीआर में बढ़ता वायु प्रदूषण, स्कूली बच्चों के लिए बढ़ी परेशानी,उपायुक्तों को सौंपा यह अधिकार

चंडीगढ़(TSN ): हरियाणा सरकार ने दिल्ली-एनसीआर में बढ़ रहे प्रदूषण को देखते हुए शिक्षा विभाग ने संबंधित जिलों में उपायुक्तों को स्कूलों में ऑनलाइन या ऑफलाइन कक्षाएं लगाने का अधिकार सौंप दिया हैं। अब जिले की आबोहवा को देखते हुए ही डीसी संबंधित जिले के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में ऑनलाइन या ऑफलाइन कक्षाएं लगाने के निर्देश जारी करेंगे। इसे लेकर बाकायदा शिक्षा विभाग की तरफ से सभी उपायुक्तों को निर्देश भी जारी किए गए हैं।
हरियाणा के फरीदाबाद, पलवल, गुरुग्राम, नूह, झज्जर, पानीपत, सोनीपत, करनाल, रोहतक, भिवानी सहित अन्य जिलों में प्रदूषण का स्तर अधिक बढ़ गया हैं। ज्यादातर समस्या एनसीआर जिलों में आ रही हैं, जिस कारण बच्चों सहित गंभीर बीमारी से ग्रस्त लोगों को सांस लेने में दिक्कत आ रही हैं। इसे देखते हुए शिक्षा विभाग ने सभी जिला उपायुक्तों को निर्देश जारी किए हैं कि वह अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाले प्राइमरी, एलीमेंटरी और सेकेंडरी स्कूलों में ऑनलाइन व ऑफलाइन कक्षाओं के आयोजन के संबंध में फैसला करें। उपायुक्त अगर जरूरी समझते हैं तो स्कूलों में बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए अवकाश भी कर सकते हैं। यह फैसला सरकारी और प्राइवेट स्कूलों पर लागू होगा।
जिला उपायुक्त ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में प्रदूषण अथवा स्मॉग के मद्देनजर अलग-अलग क्षेत्र के आधार पर भी फैसला कर सकें। जिला उपायुक्तों की ओर से इस संबंध में लिए गए फ़ैसले के बारे में निदेशालय शिक्षा विभाग को सूचित किया जाएगा। अगर किसी जिले में स्कूल बंद किए जाते हैं तो उन स्कूलों की ऑनलाइन कक्षाएं ली जाएंगी। डीसी को यह अधिकार भी होगा कि कब स्कूल बंद करना है और कब खोलना हैं। केवल उन्हीं स्कूलों को बंद किया जाएगा, जहां वायु प्रदूषण अधिक हैं।

admin

jerrieee98@gmail.com https://thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

करनाल में किसान संगठनों का मंथन,26 नवंबर के आंदोलन की तैयारियों पर चर्चा

राकेश कुमार शर्मा/करनाल:-करनाल के जाट भवन में संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) भारत की अहम बैठक आयोजित की जा रही है। बैठक में किसान आंदोलन की आगामी रणनीति और 26 नवंबर को प्रस्तावित आंदोलन की तैयारियों पर विचार-विमर्श किया जा रहा है। बैठक में किसान नेता राकेश टिकैत, जोगिंदर सिंह उगराहां समेत विभिन्न किसान संगठनों के...

14 साल बाद कबड्डी में गोल्ड मेडल जीतने का सपना हुआ साकार, मंडी पहुंचने पर भावना ठाकुर का भव्य स्वागत

मंडी,धर्मवीर-:अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी और एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता भावना ठाकुर का सोमवार को छोटी काशी मंडी पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया।ऐतिहासिक सेरी मंच पर जिला कबड्डी संघ की ओर से आयोजित स्वागत समारोह में पटाखे फोड़कर उनका भव्य अभिनंदन किया गया।भावना ठाकुर की इस उपलब्धि से मंडी जिला सहित पूरे हिमाचल प्रदेश...

चंडीगढ़ की विरासत कुर्सियां नीदरलैंड में 3000 यूरो में नीलाम, पहले ही दी थी सूचना

मोनिका रावत,चंडीगढ़-:शहर की विरासत से जुड़ी पियरे जेनेरे की डिजाइन की दो एक्स-लेग आर्मचेयर नीदरलैंड में 10 अक्टूबर को 3000 यूरो (करीब 3.21 लाख रुपये) में नीलाम कर दी गईं।चंडीगढ़ प्रशासन को इस नीलामी की जानकारी 25 सितंबर को ही दे दी गई थी,लेकिन इसके बावजूद नीलामी नहीं रुक सकी। अधिवक्ता एवं चंडीगढ़ प्रशासन की...

11 से 14 नवंबर तक सजेगा अंतरराष्ट्रीय लवी मेला, 300 पुलिस कर्मियों के हवाले रहेगी सुरक्षा

शिमला-:हिमाचल प्रदेश की ऐतिहासिक व्यापारिक और सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक अंतरराष्ट्रीय लवी मेला इस वर्ष 11 से 14 नवंबर तक रामपुर में आयोजित किया जाएगा।मेले को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित मेला आयोजन समिति की बैठक में मेले के कार्यक्रमों,सुरक्षा...

हिमाचल में बारिश से लुढ़का पारा, 13 से 15 अक्टूबर तक फिर बारिश का अलर्ट

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बाद सोमवार को मौसम साफ हो गया है।हालांकि,प्रदेश में अगले कुछ दिनों के दौरान एक बार फिर मौसम बिगड़ने के आसार हैं।मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार,पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से रविवार को प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश दर्ज की गई।हमीरपुर के नेरी में सबसे अधिक...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.