/ Oct 16, 2026

निजी स्कूलों की 25 फीसदी सीटों पर मिलेगा ‘मुफ्त’ दाखिला…शिक्षा निदेशालय के निर्देश जारी

सिरसा,3अप्रैल–इस शैक्षणिक सत्र में निशुल्क व अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत शिक्षा विभाग ने निजी स्कूल संचालकों को निशुल्क दाखिल संबंधित दिशा निर्देश जारी किए हैं।स्कूलों को इन निर्देशों की अनिवार्य रूप से पालना करनी होगी।अगर वे विभागिय निर्देशों की पालना करने में आनाकानी करेंगे,तो उनके खिलाफ एक्शन लेगा।

दरअसल,मौलिक शिक्षा हरियाणा के महानिदेशक ने मान्यता प्राप्त सभी प्राइवेट स्कूलों को निर्देश जारी किए हैं कि वे अपने स्कूलों में एंट्री लेवल की कक्षा चाहे वह पहली अथवा इससे पहले की कोई भी कक्षा हो,उसमें कुल सीटों की 25 प्रतिशत सीटें निम्न कैटेगिरी के बच्चों हेतू आरक्षित रखेगा। इसके तहत आर्थिक रूप से कमजोर जिसकी पारिवारिक आय गरीबी रेखा से नीचे हो,बच्चा अनाथ हो,एचआईवी से पीडि़त हो,विशेष बच्चा हो अथवा बच्चे की माता विधवा हो,ये कैटेगिरी के बच्चे निजी स्कूलों की एंट्री लेवल कक्षा में निशुल्क दाखिले के पात्र होंगे।यदि निजी स्कूल की एंट्री लेवल कक्षा में 100 सीटें हैं, तो इसमें से 25 सीटें स्कूल संचालक को उक्त कैटेगिरी के बच्चों के लिए आरक्षित रखनी होगी।

स्कूल की एंट्री लेवल कक्षा की सीटों का ब्यौरा करना होगा अपलोड़

मौलिक शिक्षा के महानिदेशक ने सभी मौलिक शिक्षा अधिकारियों को इन निर्देशों की पालना सुनिश्चित करवाने को कहा है।मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों को विभाग के एमआईएस पोर्टल पर अपने स्कूल की एंट्री लेवल कक्षा की सीटों का ब्यौरा अपलोड़ करना होगा।इसके बाद विभाग दाखिले के लिए शेडयूल जारी करेगा।अगर स्कूल आरक्षित 25 फीसदी सीट पर लाभार्थियों की जगह अन्य बच्चों को दाखिला देगा,तो उसके खिलाफ निदेशालय की ओर से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसके लिए संयुक्त निदेशक आईटी सैल 25 फीसदी सीट डिक्लेरेशन हेतू 1 अप्रेल 2025 तक रात 12 बजे तक पोर्टल खोलने का अनुरोध किया गया है।निदेशालय ने यह भी साफ कर दिया है कि जो स्कूल पोर्टल पर जानकारी अपलोड नहीं करेगा,तो भी उसे एंट्री लेवल कक्षा में उपरोक्त श्रेणी के बच्चों को दाखिला देना ही होगा,यह अनिवार्य रूप से लागू कर दिया गया है।

एक किलोमीटर दायरे में होना चाहिए स्कूल

प्राइवेट स्कूलों की एंट्री लेवल क्लास में दाखिले के इच्छुक संबंधित कैटेगिरी के पात्रों को निदेशालय की ओर से लक्ष्मणरेखा भी जारी की गई है।मतलब पात्र अपने मनमर्जी के प्राइवेट स्कूल में दाखिला नहीं ले सकेंगे।अपने निवास स्थान के एक किलोमीटर दायरे में जो भी मान्यता प्राप्त निजी स्कूल पड़ता होगा,उसी में वे दाखिले के लिए आवेदन कर सकेंगे। इस लक्ष्मणरेखा को पात्र नहीं लांघ सकेंगे।

1800 से ज्यादा बच्चों को मिलेगा मुफ्त दाखिला

बता दें कि शिक्षा विभाग के एमआईएस पोर्टल पर दर्ज आंकड़ों के मुताबिक जिला के मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों की पहली कक्षा में कुल 7529 बच्चे पढ़ते हैं।इस लिहाज से आंकलन करें तो 25 फीसदी आरक्षण के तहत 1882 बच्चे मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में मुफ्त दाखिला ले सकेंगे।जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी बूटाराम ने बताया कि मौलिक शिक्षा निदेशक की ओर से मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों की एंट्री लेवल कक्षा में 25 फीसदी पात्रों के लिए आरक्षित रखने के निर्देश दिए गए हैं।स्कूलों को उपलब्ध सीटों का ब्यौरा विभागिय पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।इसके बाद विभाग द्वारा रिक्त आरक्षित सीटों पर दाखिले के लिए शेडयूल जारी कर दिया जाएगा।निदेशालय के निर्देशों की पूरी पालना सुनिश्चित की जाएगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नए जिलों पर भाजपा के विरोध को लेकर सीएम मीडिया एडवाइजर का जवाब,बोले- रिपोर्ट के बाद ही होगा निर्णय

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में नए जिलों के गठन का मुद्दा एक बार फिर राजनीतिक बहस का केंद्र बन गया है।प्रदेश सरकार की ओर से आयोग के गठन के बाद भाजपा नेताओं की प्रतिक्रियाओं पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने नए जिलों के गठन को लेकर जल्दबाजी...

भाई की सलामती के लिए मांगी थी मन्नत,अब 50 किलोमीटर दंडवत यात्रा कर मां चिंतपूर्णी के दरबार में निभा रहीं संकल्प

चिंतपूर्णी,विकास-:मां भगवती के प्रति अटूट श्रद्धा और विश्वास की एक भावुक कर देने वाली मिसाल सामने आई है।पंजाब के होशियारपुर जिले के चौहाल की रहने वाली अमनदीप अपने भाई के स्वस्थ होने पर मां चिंतपूर्णी के दरबार में शीश नवाने के लिए करीब 50 किलोमीटर की दंडवत यात्रा कर रही हैं।उनकी यह कठिन यात्रा आस्था,संकल्प...

चंबा आज भी पिछड़ेपन से जूझ क्यों रहा? पठानिया ने हर्ष महाजन से मांगा जवाब

चंबा-: चंबा के विकास और जिले के पिछड़ेपन को लेकर हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन के चंबा के विकास को लेकर दिए गए बयानों पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कड़ा पलटवार किया है।उन्होंने महाजन के राजनीतिक सफर और पूर्व में सत्ता में रही उनकी भूमिका...

शिमला में फोरलेन टनल निर्माण के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा, ढली में निकाली आक्रोश रैली

शिमला,संजू-:राजधानी शिमला में फोरलेन टनल निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों का विरोध तेज हो गया है।टनल निर्माण के कारण मकानों में दरारें आने और रिहायशी इलाकों की सुरक्षा को लेकर चिंतित लोगों ने शुक्रवार को ढली टनल से आक्रोश रैली निकाली। टनल प्रभावित मंच के बैनर तले प्रदर्शन कर लोगों ने सरकार और प्रशासन के...

कांगड़ा बनेगा हिमाचल का पर्यटन केंद्र, नए जिलों पर आयोग की रिपोर्ट के बाद होगा फैसला: CM सुक्खू

राहुल चावला,धर्मशाला–:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिले को पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने और धर्मशाला को बड़े आयोजनों के केंद्र के रूप में विकसित करने की प्रतिबद्धता दोहराई है।शुक्रवार को धर्मशाला पहुंचे मुख्यमंत्री ने पर्यटन विकास,होटल कारोबार,नए जिलों के गठन, स्वास्थ्य सेवाओं,शिक्षा और केंद्रीय विश्वविद्यालय से जुड़े विभिन्न मुद्दों...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.