इन आसान तरीकों से आप अपनी कार को रख सकते हैं सेफ, कभी नहीं रहेगा चोरी का डर

दिल्ली (एकता): देश में हर साल वाहन चोरी की वारदातें लगातार बढ़ती रहती हैं। लोग चाह कर भी कुछ नहीं पाते। इसी के चलते आपको एक कमाल की सेफ्टी के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। जिसके जरिए आपके वाहन सुरक्षित होंगे। अगर आपकी कार में कुछ सेफ्टी फीचर्स हैं तो चोर आपकी कार को कभी नहीं चुरा पाएंगे। आइए जानिए कौन से हैं ये सेफ्टी फीचर्स:-

सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम से बच सकती है आपकी कार 

आजकल कंपनी कारों में सेंट्रल लॉक सिस्टम को लगाकर ही देती है। अगर आपकी कार में सेंट्रल लॉक नहीं है तो आप बाहर से भी इसे लगवा सकते हैं। खास बात यह है कि जब आप यह लॉक लगवाएंगे तो आपको एक रिमोट भी मिलेगा। जिसके जरिए आपकी कार के सभी गेट और डिग्गी एक ही बार में लॉक और अनलॉक हो जाएंगे। इसके साथ ही कार में सायरन लगेगा। जिससे चोरों से आपकी कार को कुछ नहीं होगा। आपकी कार सेफ रहेगी।


स्टीयरिंग लॉक

अगर आप अपनी कार को ज्यादा सेफ रखना चाहते हैं तो इसमें स्टीयरिंग लॉक भी लगवाया जा सकता है। जैसे ही आप कार की चाबी निकालेंगे, उसके बाद स्टीयरिंग लॉक हो जाएगा। जैसे ही स्टीयरिंग लॉक हो गया तो फिर वह दोबारा घुमाया नहीं जाएगा। कार में चाबी लगाने के बाद ही इसे अनलॉक किया जाएगा।


गियर लॉक का भी सिस्टम 

कार में गियर सिस्टम का भी लॉक होता है। इसे बंद करते समय अगर आप गियर लॉक लगाते हैं तो कार एक गियर में डालकर इसे आप सुरक्षित रख सकते हैं। जिससे कार की सुरक्षा और भी बढ़ जाती है। इसे किसी के हाथ लगाने पर भी कुछ नहीं हो सकता।


टायर लॉक

आप अपनी कार में टायर लॉक भी लगवा सकते हैं। यह आपकी कार को सबसे ज्यादा सेफ रखेंगे। लॉक को टायर के साथ सेट किया जाता है। जिसके बाद कोशिश करने पर भी टायर हिलता नहीं है। जिससे आपकी कार चोरी होने से बच सकेगी।

जीपीएस सिस्टम

अगर आपकी कार में जीपीएस सिस्टम लगा हुआ होगा तो चोरी के बावजूद भी वह मिल जाएगी। आप उसे आसानी से ट्रेस कर उसकी लोकेशन पर पहुंच सकते हैं। आपको उसकी पूरी जानकारी मिल जाएगी। चोर आसानी से पकड़ा जाएगा।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पत्रकारों की सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने की पहल, एमडब्ल्यूबी ने बांटी 10-10 लाख की बीमा पॉलिसियां

जगाधरी (यमुनानगर)-: पत्रकारों और उनके परिवारों की सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में मीडिया वेलबीइंग एसोसिएशन (एमडब्ल्यूबी) की यमुनानगर जिला इकाई ने महत्वपूर्ण पहल की।शुक्रवार को मुख्य पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस, जगाधरी में आयोजित कार्यक्रम में जिले के पत्रकारों को संगठन की ओर से निशुल्क 10-10 लाख रुपये की दुर्घटना बीमा पॉलिसियां...

वंदे मातरम पर हिमाचल विधानसभा में घमासान, 11 मिनट में स्थगित हुआ मानसून सत्र का पहला दिन

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के पहले ही दिन राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने आ गए। सदन में जमकर हंगामा हुआ और स्थिति इतनी बिगड़ गई कि कार्यवाही शुरू होने के महज 11 मिनट बाद ही विधानसभा अध्यक्ष को सदन स्थगित करना पड़ा। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर राष्ट्रीय...

मानसून सत्र के पहले दिन रोजगार पर संग्राम, भाजपा का प्रदर्शन.

शिमला,संजू-:शिमला में 14वीं हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत के साथ ही रोजगार के मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने आ गए। सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले भाजपा विधायकों ने विधानसभा परिसर में बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने...

191 देशों की साइकिल यात्रा पूरी कर हमीरपुर पहुंचे सोमेन देबनाथ, साझा किए संघर्ष और अनुभव

हमीरपुर,अरविंद-:पश्चिम बंगाल के सुंदरबन निवासी और साइकिल यात्री सोमेन देबनाथ 191 देशों की यात्रा पूरी करने के बाद इन दिनों भारत भ्रमण पर हैं।बुधवार को उनका सफर हमीरपुर पहुंचा। यहां उन्होंने एडीसी हमीरपुर अभिषेक गर्ग और एसपी बलबीर सिंह ठाकुर से मुलाकात की और करीब दो दशक लंबी अपनी विश्व साइकिल यात्रा के दौरान सामने...

नौतोड़ के 20 हजार मामले लंबित, जल्द मंजूरी के लिए राज्यपाल से मिलेगी गुहार

शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों में नौतोड़ भूमि के करीब 20 हजार मामले लंबे समय से लंबित हैं।इन मामलों को मंजूरी दिलाने के लिए जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने राज्यपाल से जल्द हस्तक्षेप की मांग की है।उनका कहना है कि नौतोड़ का लाभ उन लोगों को मिलना है,जिनके पास 20 बीघा से...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.