अंबाला की 14 साल की बेटी ने योग में बनाई अलग पहचान, गोल्ड और सिल्वर मेडल जीता

अंबाला (एकता): योग एक ऐसी देन है, जो किसी वरदान से कम नहीं। वैदिक काल से चलती आ रही योग भारत की संस्कृति है, जिसने विदेशों में भी अलग पहचान कायम की हुई है। योग मानव शरीर की एक ऐसी जरूरत है जिसे पूरा करने से हजारों फायदे होते हैं। यह हमारे शरीर को रोगों से लड़ने की भी शक्ति प्रदान करती है। इसी के चलते हरियाणा के अंबाला जिले की बेटी ने योग में अलग पहचान बनाई है।

सूत्रों के मुताबिक उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद में उसने योग में गोल्ड और सिल्वर मेडल जीत कर अपने शहर का नाम रोशन किया है। बेटी ने जीत का श्रेय अपनी गुरु किन्नर लतिका को दिया। बता दें कि जैसे ही वह अंबाला पहुंची तो उसका भव्य स्वागत किया गया। पिंकी ने 9वीं यूथ गेम्स नैशनल चैंपियनशिप में योगा में गोल्ड और सिल्वर मेडल जीतकर परचम लहराया है।

इस बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए 14 वर्षीय पिंकी ने बताया कि वे पिछले 2 साल से योग सीख रही है। किन्नर लतिका उसकी गुरु बन उसे योग सिखाती है और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं। गाजियाबाद में हुई 9वीं यूथ गेम्स नैशनल चैंपियनशिप में भी उसने हिस्सा लिया और गोल्ड व सिल्वर मेडल जीता। पिंकी के मेडल जीतने पर उसकी गुरु लतिका ने उसे बधाई देते हुए मुंह मीठा करवाया। पिछले काफी समय से वह पिंकी को योग सिखा रही है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हिमाचल में इस बार कम बरसेगा मानसून: सामान्य से 10% कम बारिश का अनुमान, 18-19 जून को आंधी-बिजली का ‘येलो अलर्ट’

​शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश में इन दिनों जहां ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल रहा है वहीं इस वर्ष मानसून का रुख कुछ धीमा रह सकता है,जिससे आम जनता को सामान्य से कम बारिश का सामना करना पड़ सकता है वहीं किसान बागवानों की चिंताएं बढ़ सकती है।मौसम विज्ञान केंद्र के...

केंद्र के नए डीजल नियंत्रण आदेश से हिमाचल के बागवान परेशान! कुलदीप राठौर ने उठाया मुद्दा

शिमला,संजू -:केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा जमाखोरी,कालाबाजारी और ईंधन के दुरुपयोग पर रोक लगाने के लिए जारी किए गए नए नियंत्रण आदेश का असर अब हिमाचल प्रदेश के बागवानी क्षेत्र में भी दिखाई देने लगा है।राज्य के कई क्षेत्रों में किसानों और बागवानों को पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता...

मोदी सरकार के 12 साल: AI शिक्षा, डिजिटल इंडिया और विकसित भारत पर सांसद रेखा शर्मा का जोर

अम्बाला-:राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में भारत ने विकास,सुशासन और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुआ है।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार बच्चों को शुरुआती कक्षाओं से ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI की शिक्षा देने की दिशा में काम कर रही है। साथ...

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना

मंडी,धर्मवीर-:भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम ने केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा की बात को दोहराते हुए प्रदेश सरकार पर जुबानी हमला बोला है।मंडी में पत्रकारों से बातचीत में दुष्यंत कुमार ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार केंद्र से मिल रही मदद का कोई हिसाब-किताब नहीं दे रही है।उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा...

मनीषा मित्तल हत्याकांड पर शिक्षा मंत्री सख्त, बोले मामले में होगी सख्त कार्रवाई

शिमला,संजू -:शिमला के भट्टाकुफर स्थित सरस्वती पैराडाइज स्कूल की संचालिका मनीषा मित्तल की हत्या के बाद पूरे प्रदेश में आक्रोश का माहौल है।इस दर्दनाक घटना ने न केवल शिक्षा जगत बल्कि आम लोगों को भी झकझोर कर रख दिया है।न्याय की मांग को लेकर लोग सड़कों पर उतर आए हैं और मामले की निष्पक्ष जांच...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.