जगाधरी व यमुनानगर की जनता को मुख्यमंत्री ने दी सौगात,जनसवांद कार्यक्रम में की यह घोषणा

भावना, यमुनानगर(TSN): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जगाधरी व यमुनानगर के नागरिक अस्पताल में एमआरआई की सुविधा उपलब्ध करवाने की घोषणा की हैं। अब लोगों को इस चिकित्सा के लिए दूर दराज नहीं जाना पड़ेगा। मुख्यमंत्री ने यह घोषणा जगाधरी में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में की।
वहीं मुख्यमंत्री ने जेबीटी टीचर की जिला में स्कूल व ब्लॉक अलॉट करने की मांग पर उन्हें आश्वस्त किया कि बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो इसको ध्यान में रखते हुए आपके हित में कार्य किया जाएगा। गेस्ट टीचरों ने इस मांग को पूरा किया जाने का अश्वासन देने पर मुख्यमंत्री का गर्म जोशी से स्वागत कर धन्यवाद किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जगाधरी क्षेत्र की शहरों में सड़कों पर लकड़ियों की ट्रॉलियां खड़े होने की समस्या है, इसके समाधान के लिए उन्होंने पुलिस व नगर निगम अधिकारियों को बेहतर समन्वय बनाकर रूप रेखा तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अगले दो दिनों के बाद यहां पर सड़को पर कोई भी ट्रॉलियां खड़ी नहीं होनी चाहिए।
इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर ने जगाधरी शहरी क्षेत्र के तहत बाजारों में स्ट्रीट लाइट्स लगाने के कार्य को भी अगले तीन महीनों में पूरा करने के निर्देश दिए। इसके लिए 41,000 प्वॉइंट चिन्हित कर लिए गए हैं। फरवरी 2024 तक सभी बाजारों में चिन्हित स्थानों पर स्ट्रीट लाईटें लगाने का काम कर लिया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि परिवार पहचान पत्र के माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ सुगमता से मिल रहा हैं। 60 साल की उम्र होते ही घर बैठे व्यक्ति की पेंशन बनाने का काम किया जा रहा हैं। जनसंवाद के दौरान 10 ऐसे लोग जिनकी उम्र 60 साल हो गई थी उनको मौके पर ही पेंशन संबंधी पत्र वितरित किए गए। जगाधरी क्षेत्र के तहत 13,700 लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन दी जा रही हैं। जगाधरी क्षेत्र में लोगों को आयुष्मान कार्ड के माध्यम से चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई गई है और इस पर 44 करोड़ 78 लाख रुपए की राशि खर्च की गई हैं।
स्कूल शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पूरे हरियाणा में समान रूप से विकास कार्य हो रहे हैं। हरियाणा एक हरियाणवी एक के सिद्धांत पर चलते हुए हरियाणा भाजपा सरकार कार्य कर रही हैं।

admin

jerrieee98@gmail.com https://thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हिमाचल में बढ़ते प्रदूषण पर राज्यपाल चिंतित, बोले—पहाड़ों को स्वच्छ रखना सबकी जिम्मेदारी

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के पहाड़ों पर बढ़ते कचरे और प्रदूषण को लेकर राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने चिंता जताई है।उन्होंने कहा कि बाहरी लोगों के चिंता जताने से पहले स्थानीय लोगों को अपने प्रदेश की स्वच्छता के बारे में सोचना चाहिए।हिमाचल को अपना घर समझकर साफ-सुथरा रखना सभी की जिम्मेदारी है। राज्यपाल लोकभवन में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय...

चार महीने से बेरोजगार तहबाजारियों का सरकार को अल्टीमेटम, काले झंडे दिखाकर विरोध करने की चेतावनी

शिमला/संजू-:शिमला के लोअर बाजार से तहबाजारियों को हटाए जाने के बाद अब रोजगार का संकट गहराता जा रहा है। पिछले चार महीनों से आजीविका प्रभावित होने से परेशान तहबाजारियों ने अब सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने का ऐलान कर दिया है। इसी सिलसिले में तहबाजारी यूनियन के सदस्य नगर निगम के उपमहापौर कार्यालय पहुंचे और...

हमीरपुर की सभी पंचायतों में लगेंगे रूफटॉप सोलर प्लांट, 135 पंचायतों ने जमा करवाया फंड

हमीरपुर,अरविंद-:जिला हमीरपुर में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए अब सभी ग्राम पंचायत भवनों की छतों पर रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित किए जाएंगे।जिला प्रशासन ने इस दिशा में कार्य शुरू कर दिया है।जिले की कुल 248 ग्राम पंचायतों को सौर ऊर्जा से जोड़ने की योजना है।इनमें से अब तक 135 पंचायतों ने रूफटॉप सोलर...

हिमाचल के शहद से बनेगा मीड, मधुमक्खी पालकों के लिए खुलेंगे कमाई के नए रास्ते

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश में मधुमक्खी पालन से जुड़े किसानों और ग्रामीण परिवारों के लिए शहद की बिक्री लंबे समय से एक बड़ी चुनौती रही है।बाजार में कीमतों का उतार-चढ़ाव, बिचौलियों पर निर्भरता और उत्पाद की बिक्री को लेकर अनिश्चितता के कारण कई बार मधुमक्खी पालकों को उनकी मेहनत के अनुरूप लाभ नहीं मिल पाता।अब प्रदेश...

IIT मंडी के छह प्रशिक्षुओं को लेकर आ रही टैक्सी में भड़की आग, चालक समेत सभी ने कूदकर बचाई जान

मंडी,धर्मवीर-:आईआईटी मंडी के छह प्रशिक्षुओं को लेकर मंडी शहर की ओर आ रही एक अल्टो टैक्सी में बुधवार शाम अचानक आग लग गई।घटना कटिंडी के पास पेश आई,जहां आग की लपटें उठती देख टैक्सी चालक और उसमें सवार सभी छह प्रशिक्षु तुरंत वाहन से बाहर निकल आए।उनकी सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।गनीमत रही कि...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.