/ Oct 14, 2026

आख़िर क्यों थाने से निकलकर खेतों में जा पहुंची पुलिस…..

भावना, अंबाला(TSN): पराली जलाए जाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट की तल्ख़ी का असर अंबाला में भी दिखा। अंबाला में पुलिस कर्मी थानों से निकलकर खेतों में किसानों को जागरूक करती नज़र आईं। अपने-अपने इलाक़े में एसएचओ हाथों में माइक लिए खेतों में किसानों को जागरूक करते नज़र आए। सुप्रीमकोर्ट की सख़्ती के बाद इलाक़ा एसएचओ ने किसानों को साफ़ बता दिया कि पराली जलाई तो चालान के साथ साथ मुक़दमा दर्ज करने का भी प्रावधान हैं।
इन दिनों हरियाणा,पंजाब, दिल्ली सहित कई राज्यों में हवा में जहर फैल रहा है जिसको लेकर सुप्रीम कोर्ट ने भी अब संज्ञान लेते हुए सीधी पुलिस को चेतावनी दी है, अगर कहीं भी पराली जलती है तो इसके जिम्मेवार संबंधित थाना एसएचओ होगा। अंबाला में भी सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का असर देखने को मिला और पुलिस प्रशासन थानों से बाहर निकल कर खेतों और गांव गांव जाकर किसानों के जागरूक करने में जुट गया हैं और उन्हें पराली जलाने के नुकसान के बारे में बताया जा रहा हैं।
एएसपी दीपक ने बताया की पहले से एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट की ओर से पराली जलाने वालों के चालान काटे गए हैं इस दौरान जहां भी जरूरत रही वहां पुलिस भी मौजूद रही। पराली जलाने से संबंधित कई मुक+दमे भी दर्ज हुए हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद लोकल पुलिस के साथ साथ बनी हुई कमेटी खेतों जाकर किसानों को जागरूक कर रही हैं। उन्हें बताया जा रहा है कि पराली जलाने से जमीन की उपजाऊ शक्ति कम हो जाती है और दूसरा ये कानूनन अपराध भी हैं। इसे रोकने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहे हैं।
वहीं मौके पर मौजूद एसएचओ विक्रांत ने बताया की पराली जलाने के मामले को लेकर प्रशासन काफी सख्त हैं। डीसी और एसपी की ओर से भी सख्त निर्देश दिए गए हैं। हम भी समय-समय पर गांव गांव जाकर किसानों को जागरूक कर रहे हैं और उन्हें कह रहे हैं कि पराली जलाने से काफी नुकसान होता हैं, प्रदूषण भी फैलता हैं। अगर फिर भी कोई ऐसा करता पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती हैं और इसमें जुर्माने का भी प्रावधान हैं।
इस बारे में किसानों का कहना है की इस बार किसान पूरी तरह जागरूक है और आसपास के गांव से कोई भी पराली जलाने का मामला सामने नहीं आया है जो फसलों के अवशेष बचे थे उन्हीं को मिलकर नई फसले बो दी गई हैं।

admin

jerrieee98@gmail.com https://thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हरियाणा के 700 जर्जर स्कूलों में बनेंगे नए भवन, 719 उत्कृष्ट स्कूलों में इसी साल स्थापित होंगी ICT लैब: मुख्यमंत्री

चंडीगढ़-:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश की स्कूल शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई अहम निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कंडम हो चुके लगभग 700 स्कूलों में नए भवनों का निर्माण जल्द शुरू करवाने और सभी 719 उत्कृष्ट स्कूलों में इसी वर्ष ICT लैब स्थापित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा...

जुंडला मंडी में धान खरीद पर भड़के चढूनी, बोले- 17% नमी पर कटौती बर्दाश्त नहीं,उठान में देरी से किसान बेहाल

राकेश कुमार शर्मा/करनाल-:करनाल की जुंडला अनाज मंडी में धान की खरीद और उठान में हो रही देरी को लेकर किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने सरकार और मंडी व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। मंडी का निरीक्षण करने पहुंचे चढूनी ने कहा कि किसानों को अपनी फसल बेचने में कई तरह की परेशानियों का सामना करना...

जयराम ठाकुर ने कांग्रेस और सुक्खू सरकार को घेरा, 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का किया दावा

मंडी,धर्मवीर-:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सराज विधानसभा क्षेत्र के थुनाग और जंजैहली मंडल में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तीखा निशाना साधा।उन्होंने राहुल गांधी पर गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के लिए उन्हें...

हिमाचल में AAP ने तेज की चुनावी तैयारी, अगले महीने शिमला आएंगे अरविंद केजरीवाल

शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज होने लगी हैं।आम आदमी पार्टी ने भी प्रदेश में अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ाते हुए संगठन को मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है।इसी कड़ी में शिमला में पार्टी के नए प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन किया गया।इस दौरान AAP के प्रदेश प्रभारी ऋतुराज...

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की शिकायत, आधा दर्जन से अधिक सीनियर छात्रों से पूछताछ

हमीरपुर,अरविंद-:डॉ.राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल हमीरपुर में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के एक छात्र के साथ कथित रैगिंग और मानसिक प्रताड़ना का मामला सामने आया है।इस मामले में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के आधा दर्जन से अधिक छात्र जांच के दायरे में हैं।शिकायत मिलने के बाद कॉलेज प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामले की छानबीन...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.