/ Oct 16, 2026

कांग्रेस विधायक की सीएम सैनी को नसीहत… बोले लोकतंत्र का सम्मान करना पीएम मोदी से सीखें

Ambala,20 April- कांग्रेस विधायक निर्मल सिंह अपने सैंकड़ों समर्थकों सहित अंबाला शहर की नई अनाज मंडी में शनिवार को पहुंचे और किसानों,आढ़तियों और मजदूरों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को मौके पर ही हल किया। वहीं निर्मल सिंह ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी से कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीख लें,जिन्होंने लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए और प्रोटोकॉल को फॉलो करते हुए अपने यमुनानगर के थर्मल प्लांट के उद्घाटन निमंत्रण पत्र व शिलान्यास पर कांग्रेस के सांसद वरूण चौधरी का नाम लिखा.जबकि हरियाणा के मुख्यमंत्री लोकतंत्र का सम्मान करने की बजाए एक हारे हुए पूर्व मंत्री असीम गोयल को साथ लेकर घूमते हैं और उनसे उद्घाटन करवाकर लोकतंत्र की धज्जियां उड़ा रहे हैं.

मुख्यमंत्री नायब सैनी से श्वेत पत्र जारी करने की मांग

निर्मल सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी से श्वेत पत्र जारी करने की मांग की कि वह बताएं कि किस आधार पर किस प्रोटोकॉल के तहत वह पूर्व विधायक असीम गोयल के नाम के पत्थर लग रहे हैं जो लोकतंत्र में अंबाला शहर विधानसभा की जनता का अपमान है।निर्मल सिंह ने इसे सरासर गलत और लोकतंत्र का अपमान बताया। 1982 में पशुपालन मंत्री व 1991 में राजस्व मंत्री रहे निर्मल सिंह ने कहा कि जो अधिकारी हारने के बाद भी विकास कार्यो का शिलान्यास बोर्ड पर असीम गोयल का नाम लिख रहे हैं उनके खिलाफ विधानसभा में आवाज उठाई जाएगी और जो अधिकारी इस साजिश में शामिल हैं उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए मुहिम चलाई जाएगी।

वहीं निर्मल सिंह ने अंबाला शहर की नई अनाज मंडी में निरीक्षण किया आढ़ती और मजदूरों को आ रही समस्याओं का मौके पर ही समाधान भी किया.निर्मल सिंह ने अंबाला प्रशासन को आड़े हाथों लिया और मंडी में फैली अव्यवस्था, सफाई की कमी को ठीक करने के निर्देश दिए और वहीं एसपी अंबाला को भी निर्देश दिए कि नई अनाज मंडी में ट्रैफिक समस्या जैसी स्थिति न बने ताकि किसानों को व जनता को परेशान न होना पड़े इसको लेकर उचित प्रबंध करने के लिए कहा।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नए जिलों पर भाजपा के विरोध को लेकर सीएम मीडिया एडवाइजर का जवाब,बोले- रिपोर्ट के बाद ही होगा निर्णय

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में नए जिलों के गठन का मुद्दा एक बार फिर राजनीतिक बहस का केंद्र बन गया है।प्रदेश सरकार की ओर से आयोग के गठन के बाद भाजपा नेताओं की प्रतिक्रियाओं पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने नए जिलों के गठन को लेकर जल्दबाजी...

भाई की सलामती के लिए मांगी थी मन्नत,अब 50 किलोमीटर दंडवत यात्रा कर मां चिंतपूर्णी के दरबार में निभा रहीं संकल्प

चिंतपूर्णी,विकास-:मां भगवती के प्रति अटूट श्रद्धा और विश्वास की एक भावुक कर देने वाली मिसाल सामने आई है।पंजाब के होशियारपुर जिले के चौहाल की रहने वाली अमनदीप अपने भाई के स्वस्थ होने पर मां चिंतपूर्णी के दरबार में शीश नवाने के लिए करीब 50 किलोमीटर की दंडवत यात्रा कर रही हैं।उनकी यह कठिन यात्रा आस्था,संकल्प...

चंबा आज भी पिछड़ेपन से जूझ क्यों रहा? पठानिया ने हर्ष महाजन से मांगा जवाब

चंबा-: चंबा के विकास और जिले के पिछड़ेपन को लेकर हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन के चंबा के विकास को लेकर दिए गए बयानों पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कड़ा पलटवार किया है।उन्होंने महाजन के राजनीतिक सफर और पूर्व में सत्ता में रही उनकी भूमिका...

शिमला में फोरलेन टनल निर्माण के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा, ढली में निकाली आक्रोश रैली

शिमला,संजू-:राजधानी शिमला में फोरलेन टनल निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों का विरोध तेज हो गया है।टनल निर्माण के कारण मकानों में दरारें आने और रिहायशी इलाकों की सुरक्षा को लेकर चिंतित लोगों ने शुक्रवार को ढली टनल से आक्रोश रैली निकाली। टनल प्रभावित मंच के बैनर तले प्रदर्शन कर लोगों ने सरकार और प्रशासन के...

कांगड़ा बनेगा हिमाचल का पर्यटन केंद्र, नए जिलों पर आयोग की रिपोर्ट के बाद होगा फैसला: CM सुक्खू

राहुल चावला,धर्मशाला–:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिले को पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने और धर्मशाला को बड़े आयोजनों के केंद्र के रूप में विकसित करने की प्रतिबद्धता दोहराई है।शुक्रवार को धर्मशाला पहुंचे मुख्यमंत्री ने पर्यटन विकास,होटल कारोबार,नए जिलों के गठन, स्वास्थ्य सेवाओं,शिक्षा और केंद्रीय विश्वविद्यालय से जुड़े विभिन्न मुद्दों...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.