Bilaspur,Subhash(TSN)-जिले में मंगलवार को आई तेज आंधी,तूफान और ओलावृष्टि ने बागवानी क्षेत्र को भारी नुकसान पहुंचाया है।इस अचानक बदले मौसम ने किसानों और बागवानों की महीनों की मेहनत पर पानी फेर दिया है।
250 हेक्टेयर भूमि पर फलों की फसलें प्रभावित
उद्यान विभाग की प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार,लगभग 250 हेक्टेयर भूमि पर फलों की फसलें प्रभावित हुई हैं,जिससे 112 बागवान सीधे तौर पर नुकसान झेल रहे हैं।अब तक के आकलन में लगभग 52 लाख रुपये की क्षति का अनुमान लगाया गया है।उद्यान विभाग की उप निदेशक डॉ.माला ने बताया कि विभाग की टीमें लगातार प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रही हैं और नुकसान का विस्तृत आकलन किया जा रहा है।प्रभावित बागवानों को शीघ्र मुआवजा दिया जाएगा। रिपोर्ट विभाग को भेज दी गई है।गौरतलब है कि प्राकृतिक आपदा के इस प्रकोप से सेब, आड़ू, प्लम जैसी फसलों को विशेष नुकसान हुआ है।बागवानों को उम्मीद है कि सरकार जल्द राहत राशि जारी करेगी,ताकि उन्हें दोबारा से बागवानी शुरू करने में मदद मिल सके।
