/ Jun 29, 2026

वकील-पुलिस विवाद ने पकड़ा तूल..हाईकोर्ट वकीलों ने किया चक्का जाम

Shimla,Sanju(TSN)-हिमाचल हाईकोर्ट के वकीलों ने आज बड़ा प्रदर्शन किया। छोटा शिमला थाने के बाहर वकीलों ने जबरदस्त नारेबाजी करते हुए थाने का घेराव किया और सड़क पर चक्का जाम कर दिया।वकीलों के इस प्रदर्शन से सचिवालय के आसपास लंबा ट्रैफिक जाम लग गया।

छोटा शिमला थाने का घेराव और सचिवालय के बाहर चक्का जाम

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने आज सुबह एक जनरल हाउस मीटिंग कर इस प्रदर्शन का निर्णय लिया।यह कदम 12 अप्रैल को हुए एक घटनाक्रम के विरोध में उठाया गया,जिसमें नवबहार चौक पर पुलिस जवान रमन ठाकुर और एडवोकेट प्रणव शर्मा के बीच विवाद हुआ था।वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी वकील को कॉलर से पकड़कर थप्पड़ मारते दिखा, जिसके बाद सोशल मीडिया पर मामला गरमा गया।घटना के बाद पुलिस ने वकील के खिलाफ FIR दर्ज की,जिस पर वकीलों ने तीखी आपत्ति जताई। उनका आरोप है कि पुलिस एकतरफा कार्रवाई कर रही है और दोषी पुलिसकर्मी पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज

फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। पुलिस ने धारा 132, 121(1),और 352 जबकि वकील ने धारा 126(2), 115(2),और 352 के तहत शिकायत दी है।मामला गरमाता जा रहा है,और अब सभी की निगाहें प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं।

सरवन डोगरा,वकील,हिमाचल हाईकोर्ट

“हम केवल न्याय की मांग कर रहे हैं।अगर पुलिसकर्मी दोषी है, तो उस पर भी कार्रवाई होनी चाहिए,ना कि वकील को ही निशाना बनाया जाए।”

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बड़ा भंगाल दौरे पर घिरी सरकार, सुधीर शर्मा बोले- कम आबादी वाले क्षेत्रों में कर रही वादों की औपचारिक पूर्ति

धर्मशाला,राहुल-:मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के हालिया बड़ा भंगाल दौरे को लेकर धर्मशाला से भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है।उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपनी चुनावी गारंटियों को पूरा दिखाने के लिए ऐसे क्षेत्रों का चयन कर रही है,जहां आबादी कम होने के कारण वित्तीय बोझ भी सीमित रहता है। सुधीर...

करनाल में बृजभूषण शरण सिंह का कांग्रेस पर हमला, बोले– विपक्ष में राहुल गांधी रहने तक बीजेपी निश्चिंत

करनाल,राकेश कुमार शर्मा-:करनाल के औंगद गांव में आयोजित राजपूत क्षत्रिय कुलभूषण पृथ्वीराज चौहान जयंती एवं मूर्ति अनावरण समारोह में पहुंचे भाजपा नेता एवं पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कांग्रेस और विपक्ष पर तीखा राजनीतिक हमला बोला।मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि जब तक राहुल गांधी विपक्ष की राजनीति का नेतृत्व कर रहे...

राजेश धर्मानी बोले, जनता तय करेगी चुनावी नतीजे, विपक्ष के अच्छे सुझावों पर सरकार करती है अमल

धर्मशाला,राहुल-:हिमाचल प्रदेश के तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्मानी ने भाजपा द्वारा चुनावों में सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग के लगाए जा रहे आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष का दायित्व सरकार की आलोचना करना और कमियों को उजागर करना होता है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार विपक्ष की उन बातों को गंभीरता से...

विमल नेगी प्रकरण: पत्नी ने राज्यपाल से निष्पक्ष जांच और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPPCL) के दिवंगत चीफ इंजीनियर विमल नेगी मामले में उनकी पत्नी किरण नेगी ने राज्यपाल से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई है।सोमवार को हिमाचल जनजातीय लोक अधिकार महासंघ के प्रतिनिधियों के साथ राजभवन पहुंचीं किरण नेगी ने मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने और कथित रूप से जिम्मेदार अधिकारियों...

मोदी सरकार के 12 वर्षों में देश ने विकास की नई उड़ान भरी, हिमाचल को मिली ऐतिहासिक सौगातें : अनुराग ठाकुर

शिमला,संजू-;भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने सोमवार को शिमला प्रवास के दौरान विश्व प्रसिद्ध जाखू मंदिर में भगवान हनुमान के दर्शन कर देश की समृद्धि और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। इसके बाद उन्होंने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.