/ Oct 16, 2026

कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया ने पार्टी हाईकमान को दिए सख्त सुझाव

Sirsa,21 April-सिरसा से कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया ने सोमवार को अपने निवास पर मीडिया से बातचीत के दौरान पार्टी के भीतर अनुशासन और संगठनात्मक सुधारों को लेकर हाईकमान को स्पष्ट सुझाव दिए।उन्होंने मांग की कि विधानसभा चुनावों में कांग्रेस उम्मीदवारों की खुलकर खिलाफत करने वाले नेताओं पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की जाए।

अनुशासनहीन नेताओं पर कार्रवाई की मांग

सेतिया ने कहा कि हाल ही में गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित कांग्रेस अधिवेशन में राहुल गांधी द्वारा पार्टी में भाजपा के स्लीपर सेल्स को लेकर उठाए गए मुद्दे को वह पूरी तरह सही मानते हैं।उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया साझा करते हुए पार्टी में ऐसे नेताओं की पहचान कर उन पर सख्त कार्रवाई की मांग की जो कांग्रेस में रहकर पार्टी को नुकसान पहुंचा रहे हैं।उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि सिरसा में भी कई ऐसे नेता हैं,जिन्होंने विधानसभा चुनाव में उनके खिलाफ प्रचार किया,फिर भी वे आज बड़े कांग्रेस नेताओं के साथ नजर आते हैं।सेतिया का कहना है कि अगर ऐसे नेताओं पर समय रहते कार्रवाई होती, तो पार्टी की छवि और कार्यशैली मजबूत होती।

विधायक ने यह भी की शिकायत

विधायक ने यह भी शिकायत की कि गुजरात में आयोजित कांग्रेस के अधिवेशनों में उन्हें और अन्य नए विधायकों को शामिल नहीं किया गया।उन्होंने कहा कि यदि नए और जमीनी स्तर पर काम करने वाले विधायकों को इन बैठकों में बुलाया जाए,तो न केवल उनका मनोबल बढ़ेगा, बल्कि वे संगठन को और बेहतर तरीके से समझ पाएंगे।गोकुल सेतिया ने यह भी तंज कसा कि भाजपा में जीतने वाले मेयर को प्रधानमंत्री से मिलवाया जाता है,जबकि कांग्रेस में हारने और जीतने वाले दोनों ही नेताओं को पार्टी हाईकमान से मिलने का मौका नहीं दिया जाता। उन्होंने सुझाव दिया कि यदि पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को शीर्ष नेतृत्व से संवाद का अवसर मिले, तो वे अधिक प्रेरित होकर पार्टी के लिए काम कर सकें।

इस दौरान सेतिया ने सिरसा के गांव केलनिया में नंदी शाला के शेड उद्घाटन पट्ट पर भाजपा नेता गोबिंद कांडा का नाम नगर परिषद चेयरमैन शांति स्वरूप के नाम से ऊपर दर्ज होने पर भी सवाल खड़े किए।उन्होंने पूछा,”क्या भाजपा नेता होना चेयरमैन से भी बड़ा पद हो गया है?” साथ ही उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के उदाहरण देकर तंज कसा कि केवल नेता का दर्जा ही बड़ा नहीं होता,पद और कार्य भी मायने रखते हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नए जिलों पर भाजपा के विरोध को लेकर सीएम मीडिया एडवाइजर का जवाब,बोले- रिपोर्ट के बाद ही होगा निर्णय

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में नए जिलों के गठन का मुद्दा एक बार फिर राजनीतिक बहस का केंद्र बन गया है।प्रदेश सरकार की ओर से आयोग के गठन के बाद भाजपा नेताओं की प्रतिक्रियाओं पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने नए जिलों के गठन को लेकर जल्दबाजी...

भाई की सलामती के लिए मांगी थी मन्नत,अब 50 किलोमीटर दंडवत यात्रा कर मां चिंतपूर्णी के दरबार में निभा रहीं संकल्प

चिंतपूर्णी,विकास-:मां भगवती के प्रति अटूट श्रद्धा और विश्वास की एक भावुक कर देने वाली मिसाल सामने आई है।पंजाब के होशियारपुर जिले के चौहाल की रहने वाली अमनदीप अपने भाई के स्वस्थ होने पर मां चिंतपूर्णी के दरबार में शीश नवाने के लिए करीब 50 किलोमीटर की दंडवत यात्रा कर रही हैं।उनकी यह कठिन यात्रा आस्था,संकल्प...

चंबा आज भी पिछड़ेपन से जूझ क्यों रहा? पठानिया ने हर्ष महाजन से मांगा जवाब

चंबा-: चंबा के विकास और जिले के पिछड़ेपन को लेकर हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन के चंबा के विकास को लेकर दिए गए बयानों पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कड़ा पलटवार किया है।उन्होंने महाजन के राजनीतिक सफर और पूर्व में सत्ता में रही उनकी भूमिका...

शिमला में फोरलेन टनल निर्माण के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा, ढली में निकाली आक्रोश रैली

शिमला,संजू-:राजधानी शिमला में फोरलेन टनल निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों का विरोध तेज हो गया है।टनल निर्माण के कारण मकानों में दरारें आने और रिहायशी इलाकों की सुरक्षा को लेकर चिंतित लोगों ने शुक्रवार को ढली टनल से आक्रोश रैली निकाली। टनल प्रभावित मंच के बैनर तले प्रदर्शन कर लोगों ने सरकार और प्रशासन के...

कांगड़ा बनेगा हिमाचल का पर्यटन केंद्र, नए जिलों पर आयोग की रिपोर्ट के बाद होगा फैसला: CM सुक्खू

राहुल चावला,धर्मशाला–:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिले को पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने और धर्मशाला को बड़े आयोजनों के केंद्र के रूप में विकसित करने की प्रतिबद्धता दोहराई है।शुक्रवार को धर्मशाला पहुंचे मुख्यमंत्री ने पर्यटन विकास,होटल कारोबार,नए जिलों के गठन, स्वास्थ्य सेवाओं,शिक्षा और केंद्रीय विश्वविद्यालय से जुड़े विभिन्न मुद्दों...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.