Shimla,Sanju(TSN)-23 जून को शिमला के रिज मैदान में इंटरनेशनल प्रोफेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है,जो स्वर्गीय वीरभद्र सिंह जी की स्मृति में है।इस मुकाबले में भारत सहित छह देशों के प्रोफेशनल बॉक्सर हिस्सा लेंगे।खास बात यह है कि हिमाचल की मीनाक्षी 60 किलो वर्ग में रूस की बॉक्सर से भिड़ेंगी। यह आयोजन खेल का उत्सव होगा,जो दर्शकों और पर्यटकों दोनों के लिए यादगार साबित होगा।”
प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र स्तान ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भारत समेत छह देशों—रूस,वियतनाम,दक्षिण कोरिया,फिलीपींस,थाईलैंड और उज्बेकिस्तान—के प्रोफेशनल बॉक्सर भाग लेंगे।इस बार चैंपियनशिप में रोहड़ू की महिला बॉक्सर मीनाक्षी 60 किलोग्राम वर्ग में रूस की बॉक्सर के खिलाफ रिंग में उतरेंगी।इस बॉक्सिंग चैम्पिनशिप का उद्घाटन राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल करेंगे।वहीं समापन समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्य अतिथि होंगे।इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह,कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह,नगर निगम के महापौर और उपमहापौर सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे।
