शिमला में गरजे अशोक गहलोत..बोले लोकतंत्र खतरे में, विपक्ष को दबाने की हो रही साज़िश

Shimla,Sanju(TSN)-राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा।उन्होंने कहा कि देश आज गलत दिशा में जा रहा है,जहां विपक्ष को दुश्मन की तरह देखा जा रहा है और जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर उन्हें डराने की कोशिश की जा रही है।

नेशनल हेराल्ड केस को लेकर कहा ये

नेशनल हेराल्ड केस को लेकर गहलोत ने स्पष्ट किया कि AJL एक सार्वजनिक कंपनी है,जिसकी स्थापना 1938 में स्वतंत्रता संग्राम को समर्थन देने के लिए की गई थी। उन्होंने बताया कि आर्थिक स्थिति कमजोर होने पर यंग इंडिया नाम की एक गैर-लाभकारी संस्था के ज़रिए देनदारियां चुकाने का प्रयास किया गया, जिससे किसी को कोई निजी लाभ नहीं हुआ। सारी संपत्तियाँ अब भी AJL के पास हैं।

ED की भूमिका पर उठाए सवाल

गहलोत ने ED की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस केस को सिर्फ राजनीतिक बदले की भावना से उठाया गया। “सुब्रमण्यम स्वामी खुद पीछे हट गए थे,लेकिन सरकार ने इसे फिर से हवा दी,” उन्होंने आरोप लगाया।उन्होंने कहा कि ED की कनविक्शन रेट महज़ 8% है, जबकि 98% मामले विपक्षी नेताओं के खिलाफ दर्ज किए गए हैं।

इलेक्टोरल बॉन्ड के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा

इलेक्टोरल बॉन्ड के मुद्दे पर भी गहलोत ने केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि इस सिस्टम ने चुनावी पारदर्शिता को खत्म कर दिया है और इसका व्यापक दुरुपयोग हुआ है।

भाजपा ‘वाशिंग मशीन’ पार्टी

गहलोत ने भाजपा को’वाशिंग मशीन’पार्टी बताते हुए कहा कि जैसे ही कोई नेता भाजपा में शामिल होता है,उस पर चल रहे केस खत्म हो जाते हैं।उन्होंने यह भी जोड़ा कि गांधी परिवार पिछले 35 वर्षों से किसी पद पर नहीं रहा है,फिर भी उन्हें लगातार निशाना बनाया जा रहा है।

कांग्रेस इस देश की विरासत

गहलोत ने संसद में राहुल गांधी के सवालों,महाराष्ट्र में चुनावी धांधली और विपक्ष को दबाने की रणनीतियों पर भी चिंता जताई।उन्होंने कहा,”कांग्रेस इस देश की विरासत है और उसे मिटाने की हर कोशिश नाकाम होगी।”

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

खत्म हुआ इंतज़ार! तीन चरणों में होंगे हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनाव

शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायती राज चुनाव की घोषणा कर दी है। प्रदेश में पंचायती राज चुनाव तीन चरणों में होंगे। इसके लिए 26 मई, 28 मई और और यार 30 मई की तारीख़ तय की गई है। राज्य चुनाव आयुक्त अनिल खाची ने बताया कि मतदान के लिए सुबह 7...

शंभू–राजपुरा रेल ट्रैक पर धमाके की साजिश नाकाम, पुलिस ने बढ़ाई चौकसी

पटियाला -:शंभू–राजपुरा रेलवे ट्रैक के पास संदिग्ध विस्फोट की सूचना से हड़कंप मच गया, जिसके बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं। एसएसपी पटियाला वरुण शर्मा  ने बताया कि शुरुआती तौर पर इसे लो इंटेंसिटी एक्सप्लोजन समझा गया था, लेकिन जांच आगे बढ़ने पर यह स्पष्ट हुआ कि यह एक अटेम्प्टेड डेटोनेशन...

पंचकूला नगर निगम चुनाव 2026: 10 मई को मतदान, 20 वार्डों में 2.07 लाख मतदाता

पंचकूला, 28 अप्रैल — पंचकूला नगर निगम चुनाव 2026 के लिए मतदान 10 मई को आयोजित किया जाएगा। इस बार शहर के 20 वार्डों में कुल 2,07,379 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 1,08,927 पुरुष, 98,447 महिलाएं और 5 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। रिटर्निंग ऑफिसर के अनुसार सभी वार्डों में मतदाताओं की संख्या संतुलित...

पंजाब सरकार की गेहूं खरीद व्यवस्था ध्वस्त, AAP की किसान विरोधी नीतियां उजागर: रवनीत सिंह बिट्टू

नई दिल्ली, (दलजीत विक्की)-:पंजाब की भगवंत मान सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए रेलवे एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री सरदार रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार गेहूं खरीद के महत्वपूर्ण सीजन में पंजाब के किसानों की फसल खरीदने में पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने राज्य प्रशासन पर आपराधिक...

धरेच बनी हिमाचल की पहली सौर ऊर्जा आधारित आत्मनिर्भर पंचायत

शिमला, 27 अप्रैल -: हिमाचल प्रदेश में हरित विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। शिमला ज़िला के कसुम्पटी क्षेत्र की धरेच ग्राम पंचायत अब राज्य की पहली ऐसी पंचायत बन गई है, जहां 500 किलोवाट क्षमता वाला सौर ऊर्जा संयंत्र सफलतापूर्वक कार्य कर रहा है। इस परियोजना का उद्घाटन मुख्यमंत्री ठाकुर...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.