शिक्षकों का जोरदार प्रदर्शन..प्रारंभिक शिक्षा और उच्च शिक्षा निदेशालय को मर्ज करने का विरोध

Shimla,Sanju(TSN)-राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने प्रदेश सरकार द्वारा प्रारंभिक शिक्षा और उच्च शिक्षा निदेशालय को मर्ज कर एकल निदेशालय बनाने के निर्णय का विरोध शुरू कर दिया है।शनिवार को प्रदेशभर से आए सैकड़ों शिक्षक शिमला के चौड़ा मैदान में एकत्र हुए और सरकार के फैसले के खिलाफ प्रदर्शन किया।

कई बार सरकार के साथ वार्ता हुई,मगर समाधान निराशाजनक

प्राथमिक शिक्षक संघ शिमला के अध्यक्ष प्रमोद चौहान ने कहा कि सरकार शिक्षा क्षेत्र में बदलाव कर रही है,जिसका शिक्षक स्वागत करते हैं।लेकिन प्रारंभिक और उच्च शिक्षा निदेशालयों के विलय से शिक्षा के बुनियादी ढांचे को गंभीर नुकसान पहुंचेगा।उन्होंने कहा कि इस विषय पर कई बार सरकार के साथ वार्ता हुई,मगर समाधान निराशाजनक रहा।

प्रमोद चौहान ने चेतावनी दी कि यदि सरकार शिक्षकों पर दबाव बनाती है या निलंबन जैसे कदम उठाती है,तो शिक्षक पढ़ाई छोड़कर अन्य सभी ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार करेंगे।उन्होंने याद दिलाया कि वर्ष 1984 में प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय की स्थापना के बाद हिमाचल प्रदेश ने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।प्रदर्शन के दौरान शिक्षक अन्य लंबित मांगों को भी सरकार के समक्ष रखेंगे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

तपोवन विधानसभा में शीतकालीन सत्र की तैयारियां तेज, भवन को संवारने में जुटा PWD

धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र को लेकर धर्मशाला के तपोवन विधानसभा परिसर में तैयारियां जोरों पर हैं। 16 से 21 नवंबर तक आयोजित होने वाले इस सत्र के मद्देनजर लोक निर्माण विभाग ने भवन और परिसर को व्यवस्थित एवं आकर्षक बनाने के लिए काम तेज कर दिया है।विभागीय टीमें दिन-रात मरम्मत,रंग-रोगन,साफ-सफाई और पॉलिशिंग के...

हिमाचल में कृष्णा डायग्नोस्टिक्स की सेवाएं ठप, 110 करोड़ का बकाया बना मरीजों की परेशानी

शिमला-:भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक राकेश जम्वाल ने हिमाचल प्रदेश के सरकारी अस्पतालों,मेडिकल कॉलेजों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में कृष्णा डायग्नोस्टिक्स की जांच सेवाएं प्रभावित होने पर कांग्रेस सरकार को घेरा है।उन्होंने कहा कि सरकार की वित्तीय अव्यवस्था और लचर व्यवस्था का खामियाजा प्रदेश के आम मरीजों को भुगतना पड़ रहा है।गरीब और मध्यमवर्गीय...

चम्बाघाट में पंजाब रोडवेज की बस पर पथराव, गुस्साए परिजन ने तोड़े शीशे

सोलन-:सोलन के चम्बाघाट में मंगलवार को एक व्यक्ति ने पंजाब रोडवेज की बस पर पथराव कर उसके शीशे तोड़ दिए।बताया जा रहा है कि व्यक्ति अपने बेटे की तबीयत बिगड़ने के बाद उसे समय पर अस्पताल न पहुंचाने को लेकर बस चालक और परिचालक से नाराज था।जानकारी के अनुसार,चंडीगढ़ से चायल जा रही पंजाब रोडवेज...

फरीदाबाद में एंबुलेंस डीजल घोटाले का खुलासा, खड़ी गाड़ियों के नाम पर 50 लाख का ईंधन खरीदने का आरोप

फरीदाबाद। बीके सिविल अस्पताल में एंबुलेंस के नाम पर डीजल खरीदने का बड़ा मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि अस्पताल की चार एंबुलेंस महीनों से एक ही जगह खड़ी थीं, लेकिन उनके फ्यूल कार्ड से लगातार डीजल भरवाने की एंट्रियां दर्ज होती रहीं। शुरुआती जांच में करीब 50 लाख रुपये के...

फरीदाबाद के घर में निकला 10 फीट लंबा अजगर, सीढ़ियों के पास देखकर उड़े परिवार के होश

फरीदाबाद-:फरीदाबाद के भाकरी गांव में उस समय हड़कंप मच गया,जब एक घर के अंदर करीब 10 फीट लंबा अजगर दिखाई दिया।सांप घर की सीढ़ियों के पास उस स्थान पर बैठा था,जहां परिवार के सदस्य नहाने के लिए जाते हैं।अचानक इतने विशाल अजगर को देखकर परिवार के लोगों में डर का माहौल बन गया। घटना शाम...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.