गर्मी बढ़ते ही स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO की चेतावनी

Bilaspur,Subhash (TSN)-जिले में दिन-ब-दिन बढ़ रही गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है।मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. शशि कांत ने आम जनता से अपील की है कि वे गर्मी के इस मौसम में विशेष सतर्कता बरतें.

सीएमओ ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की

सीएमओ ने बताया कि इस समय लू लगने और डिहाइड्रेशन की संभावना काफी बढ़ जाती है।उन्होंने लोगों को दिनभर में अधिक से अधिक पानी पीने और दोपहर के समय तेज धूप में बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है। उन्होंने कहा, “यदि बाहर जाना ज़रूरी हो, तो सिर को कपड़े से ढककर, हल्के और सूती कपड़े पहनकर ही निकलें।”

डॉ.शशि कांत ने जानकारी दी कि जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और अस्पतालों को सतर्क कर दिया गया है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए दवाइयों और आवश्यक संसाधनों की पर्याप्त व्यवस्था कर दी गई है।उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी को चक्कर आना,अत्यधिक पसीना आना,कमजोरी महसूस होना या उल्टी की शिकायत हो, तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बैसाखी कार्यक्रम बना किसानों की आवाज: खरीद प्रक्रिया, MSP और मुआवजे पर सरकार घिरी

करनाल -:करनाल में बैसाखी पर्व के मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित “अन्नदाता बैसाखी मिलन समारोह” इस बार केवल एक सांस्कृतिक कार्यक्रम तक सीमित नहीं रहा, बल्कि किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का मंच बन गया। कार्यक्रम में जहां एक तरफ लोक कलाकारों ने पंजाबी और हरियाणवी संस्कृति की शानदार प्रस्तुतियां दीं,...

मछुआरों को बड़ी राहत: जलाशय मछलियों पर MSP लागू, रॉयल्टी घटकर 1%

शिमला, 12 अप्रैल — हिमाचल प्रदेश सरकार ने मत्स्य क्षेत्र को सुदृढ़ करने और मछुआरा समुदाय के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए कई महत्वपूर्ण और दूरदर्शी फैसले लिए हैं। यह पहली बार है जब राज्य में जलाशयों से प्राप्त मछलियों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) लागू किया गया है, जिससे मछुआरों को बाजार के उतार-चढ़ाव...

हिमाचल प्रदेश में बेमौसमी बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि सेसेब-गेहूं को भारी नुकसान, सरकार से मुआवजे की मांग

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में बीते एक सप्ताह से जारी बेमौसमी बारिश- बर्फबारी,ओलावृष्टि और आंधी तूफ़ान ने किसानों की कमर तोड़ दी है। शिमला, कुल्लू, मंडी, सोलन और किन्नौर जिलों में सेब, गेहूं, जौ, मटर और स्टोन फ्रूट्स की तैयार फसल को 40% से 60% तक नुकसान पहुंचा है।शिमला और कुल्लू के ऊंचाई वाले इलाकों में फ्लावरिंग...

अंबाला में कार्तिकेय शर्मा का बड़ा ऐलान: गांव में बनेगा कम्युनिटी सेंटर, विपक्ष पर भी साधा निशाना

अंबाला: हरियाणा से राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा आज अंबाला के समालखा क्षेत्र में पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान ग्रामीणों की मांग पर उन्होंने गांव में एक कम्युनिटी सेंटर बनाने की घोषणा की। उन्होंने विश्वास जताया कि अगली बार उनके दौरे तक यह कम्युनिटी...

सीएम बोले, “तनाव में बयान दे रहे जयराम ठाकुर, भाजपा में बढ़ी गुटबाजी”

कुल्लू, 12 अप्रैल — सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को कुल्लू दौरे के दौरान विपक्ष पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर इन दिनों जो बयान दे रहे हैं, वे तनाव की स्थिति में दिए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री के अनुसार, भाजपा के भीतर गुटबाजी चरम पर है और कुछ नेता उन्हें नेता...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.