दिवाली पर क्रिकेट प्रेमियों को मिली बड़ी खुशखबरी, जानें कैसे टीम इंडिया ने Netherlands को 160 रनों से हराया

बेंगलुरु (एकता): World Cup 2023 के 45वें और आखिरी लीग मैच में भारतीय टीम ने दिवाली पर जीत का तोहफा दिया है। हाल ही में टीम इंडिया ने नीदरलैंड को 160 रन से हराया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने ग्रुप राउंड में अपने सभी मैच जीत लिए। सूत्रों के मुताबिक भारत के लिए श्रेयस अय्यर और केएल राहुल ने शतक लगाया है। भारत और नीदरलैंड्स के बीच रविवार, 12 नवंबर को दिवाली वाले दिन मैच खेला गया। बताया जा रहा है कि अब अगला मैच 15 नवंबर को होगा। टीम इंडिया अब न्यूजीलैंड के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पहले सेमीफाइनल में अपना दम दिखाएगी।


भारत ने 9 मैचों में बनाया रिकॉर्ड

खास बात यह है कि भारत ने 9 मैचों में ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका और नीदरलैंड को हराकर रिकॉर्ड बनाया है। इस हार के बाद नीदरलैंड चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में हिस्सा नहीं ले सकेगा। हालांकि भारत ने बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। टीम इंडिया ने 50 ओवर में चार विकेट पर 410 रन बनाकर फैंस को जीत का तोहफा दिया। भारत ने 2003 विश्व कप में लगातार 8 मैच जीते थे।


रोहित शर्मा ने नौ खिलाड़ियों से कराई गेंदबाजी 

बता दें कि भारतीय गेंदबाजों ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन किया। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने 11 में से 9 खिलाड़ियों से Bowling कराई। बताया जा रहा है कि मैच में सिर्फ केएल राहुल और श्रेयस अय्यर ने ही गेंदबाजी नहीं की। मोहम्मद शमी को इस मैच में एक भी सफलात नहीं मिली।

इस मैच में तेजा ने लगाया अर्धशतक

इस मैच में सिर्फ एक खिलाड़ी ने नीदरलैंड के लिए अर्धशतक लगाया है। जानकारी के मुताबिक तेजा निदामानुरू ने सबसे ज्यादा 54 रन बनाए। लोगन वान बीक और रूलोफ वान डेर मर्वे 16-16 रन बनाकर आउट हुए।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बाबा बालकनाथ मंदिर विवाद पर सियासत गरम, अभय चौटाला ने उठाए प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल

गुरुग्राम-:गुरुग्राम में बाबा बालकनाथ मंदिर में हुई प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। INLD के राष्ट्रीय महासचिव अभय सिंह चौटाला मौके पर पहुंचे और मंदिर परिसर का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि मंदिर परिसर में तोड़फोड़ की गई और गौशाला से दानपात्र...

किशाऊ बांध परियोजना पर बिंदल ने सरकार से मांगा जवाब, बोले—₹135.69 करोड़ सालाना बचाने के लिए जल अधिकारों से समझौता क्यों?

शिमला,संजू-:हिमाचल भाजपा अध्यक्ष डॉ.राजीव बिंदल ने किशाऊ बांध परियोजना को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर तथ्यों को गलत ढंग से पेश करने और परियोजना का श्रेय लेने का आरोप लगाया है।उन्होंने कहा कि किशाऊ बांध परियोजना का समझौता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रयासों...

मासूम की चीखों से दहला शिमला, घर के बाहर से घसीटकर ले गए आवारा कुत्ते

शिमला,संजू-:राजधानी शिमला के शांकली क्षेत्र में आवारा कुत्तों के हमले का एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। यहां दो कुत्तों ने 20 महीने की मासूम बच्ची पर हमला कर दिया।कुत्ते बच्ची को घर के बाहर से घसीटते हुए करीब 20 से 30 मीटर दूर ले गए और उसके शरीर के कई हिस्सों पर काटकर...

पेंशनरों के लंबित DA और एरियर पर CM सुक्खू का बड़ा ऐलान, 15 और 30 फीसदी DA की अधिसूचना जल्द

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में लंबित महंगाई भत्ते यानी DA और एरियर के भुगतान को लेकर पेंशनरों की मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ अहम बैठक हुई। सोमवार को पेंशनर्स ज्वाइंट फ्रंट के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर पेंशनरों की लंबे समय से लंबित वित्तीय देनदारियों को जल्द जारी करने की मांग उठाई। बैठक में मुख्यमंत्री...

धर्मशाला में युवा कांग्रेस का सरकार पर निशाना, चिब बोले—‘नौकरी दो, नशा नहीं’

राहुल चावला,धर्मशाला-:धर्मशाला में छात्रों के साथ संवाद कार्यक्रम के दौरान युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने युवाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए।उन्होंने कहा कि देश के युवाओं के सामने बेरोजगारी,पेपर लीक,नशे की समस्या और शिक्षा में समान अवसर जैसे कई गंभीर सवाल हैं, जिन पर लगातार...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.