Una,Rakesh(TSN)-डिप्टी मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज समनाल चौक,हरोली से सड़क सुरक्षा और नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए आयोजित मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।यह मैराथन समनाल से रामपुर पुल तक जाकर वापस समनाल चौक पर समाप्त होगी।
खेलों के जरिए नशा मुक्ति का संदेश देंगे
मीडिया से बातचीत में डिप्टी सीएम ने बताया कि हिमाचल प्रदेश परिवहन विभाग और खेल विभाग के संयुक्त प्रयास से यह आयोजन संभव हो पाया है।बच्चों में इस पहल को लेकर खासा उत्साह देखा गया। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए खेलों को बढ़ावा देने पर जोर दे रही है।होली के अवसर पर राज्यपाल द्वारा भी नशा मुक्ति अभियान की शुरुआत की गई थी। उन्होंने बताया कि सरकार ने नशे के खिलाफ सख्त कानून बनाए हैं और पुलिस व प्रशासन इनके प्रभावी क्रियान्वयन में जुटे हैं। विशेष रूप से सिंथेटिक ड्रग्स (चिट्टा) के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जा रहा है।उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने और खेलों के प्रति आकर्षित करने के लिए ऐसे आयोजनों की शृंखला आगे भी जारी रहेगी।
