Una,Rakesh(TSN):हरौली में आयोजित राज्य स्तरीय उत्सव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस सरकार पर कई गंभीर सवाल उठाए हैं।भाजपा के पूर्व प्रवक्ता राम कुमार ने आरोप लगाया कि उत्सव के आयोजन के लिए विभिन्न विभागों और व्यापारिक वर्गों पर आर्थिक दबाव बनाया गया। साथ ही,हिमाचली कलाकारों की उपेक्षा कर बाहरी कलाकारों को प्राथमिकता दी गई।
नियमों की अनदेखी और नशे के मुद्दे पर सरकार को घेरा
राम कुमार ने कहा कि कार्यक्रम रात 10 बजे के बाद भी जारी रहे,जो स्पष्ट रूप से नियमों का उल्लंघन है और उपमुख्यमंत्री को इस पर स्पष्टीकरण देना चाहिए।उन्होंने हरौली क्षेत्र में नशे के बढ़ते कारोबार पर भी चिंता जताई और दावा किया कि उपमुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र में “चिट्टा” खुलेआम बिक रहा है।उन्होंने सवाल उठाया कि जो सरकार प्रदेश को नशा मुक्त बनाने की बात करती है,वह अपने ही क्षेत्र में इस समस्या पर लगाम लगाने में क्यों विफल रही है।
