CRPF में ऑफिसर बनने का सुनहरा अवसर, बिना परीक्षा के मिलेगी नौकरी…बस चाहिए ये Qualification

दिल्ली (एकता): CRPF में नौकरी करने का युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। अब युवा बिना परीक्षा के ऑफिसर बन सकते हैं। लेकिन उसके लिए उनके पास MBBS की डिग्री और आवश्यक इंटर्नशिप अनुभव होना जरूरी है। अगर आप इन पदों से संबंधित योग्यता रखते हैं, तो CRPF में तुरंत आवेदन के लिए अप्लाई करें। सूत्रों के मुताबिक जो उम्मीदवार इन पदों के इंटरव्यू में हिस्सा ले रहे हैं, उन्हें 4 दिसंबर को 9 बजे हाजिर होना होगा। उसके लिए आपको जगहों के बारे में बताया जाएगा। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल अस्पतालों में जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर की भर्ती के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू आयोजित करेगा। पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार इस भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए जिसकी उम्र 70 साल से कम है, वह इसमें शामिल हो सकता है। हालांकि ये रिक्तियां छत्तीसगढ़, असम, जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र और ओडिशा स्थानों के लिए हैं। देश के किसी भी हिस्से में Appointment हो सकती है।

उम्मीदवारों  को इन जगहों पर इंटरव्यू के लिए आना होगा- 

कम्पोजिट अस्पताल, सीआरपीएफ, गुवाहाटी
ग्रुप सेंटर, सीआरपीएफ, श्रीनगर
कम्पोजिट अस्पताल, सीआरपीएफ, जगदलपुर
कम्पोजिट अस्पताल, सीआरपीएफ, भुवनेश्वर
कम्पोजिट अस्पताल, सीआरपीएफ, नागपुर

Selection होने पर मिलेगी सैलरी

बता दें कि जिन उम्मीदवारों का Selection इन पदों के लिए होता है, उन्हें सैलरी 75,000 रुपए दी जाएगी। वॉक-इन-इंटरव्यू के लिए हाजिर होते समय उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट्स की मूल और फोटोकॉपी, जिस पद के लिए आवेदन किया गया है। उन्हें 5 पासपोर्ट आकार की Latest फोटो लानी होंगी। इंटरव्यू के बाद मेडिकल टेस्ट होगा।

CRPF का मतलब क्या है

सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) की नौकरी के लिए युवा तरसते हैं। इसमें किसी भी पद पर नौकरी करना बड़े ही गर्व की बात मानी जाती है। इसमें सीधे तौर पर तीन लेवल कांस्टेबल, सब इंस्पेक्टर और असिस्टेंट कमांडेट पर एंट्री होती है। वैसे सीआरपीएफ का काम भीड़ को कंट्रोल करना, दंगों पर नियंत्रण करना, आतंकियों को हटाने का ऑपरेशन करना, हिंसक क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था स्थापित करना में राहत कार्य करना आदि शामिल होता है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पंजोखड़ा साहिब विवाद में कुमारी शैलजा का सरकार पर हमला, बोलीं—सिख समुदाय की बात सुनती सरकार तो टकराव की नौबत नहीं आती

अंबाला-:अंबाला के पंजोखड़ा साहिब विवाद को लेकर सियासत लगातार गरमा रही है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और सिरसा से सांसद कुमारी शैलजा रविवार को गुरुद्वारा श्री पंजोखड़ा साहिब पहुंचीं। इससे पहले उन्होंने विवाद में घायल सुरेंद्र सिंह से अस्पताल में मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। गुरुद्वारा साहिब में कुमारी शैलजा ने सिख संगत से बातचीत...

96 की उम्र में भी बीन की धुन से लोककला को जिंदा रख रहे हवा सिंह नाथ

पलवल,सुन्दर,कुंडू-:पलवल के गांव रजोलका निवासी 96 वर्षीय अंतरराष्ट्रीय बीन वादक हवा सिंह नाथ को प्रतिष्ठित संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार-2024 से सम्मानित किया गया है। दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भी उन्हें बधाई दी है। हवा सिंह नाथ को इससे पहले...

करनाल में बुलेट पर सवार होकर निकले केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, हाथ में तिरंगा लेकर दिया देशभक्ति का संदेश

राकेश कुमार शर्मा|करनाल-:करनाल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति से ओतप्रोत माहौल के बीच भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने प्रेम नगर स्थित अपने आवास से यात्रा की अगुवाई की।वह बुलेट पर सवार होकर हाथ में तिरंगा लेकर शहर की सड़कों से निकले।बीजेपी जिला अध्यक्ष प्रवीण लाठर ने बुलेट चलाई,जबकि मनोहर...

अटल जी की पुण्यतिथि पर सुक्खू-जयराम ने दी श्रद्धांजलि, भ्रष्टाचार और पेपर लीक पर भी बोले

शिमला,संजू-:शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।इस दौरान शिमला नगर निगम के महापौर,उप महापौर,पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने अटल...

शहीद सुखदेव की जन्मस्थली पर दूसरे दिन भी जारी रही क्रमवार सांकेतिक भूख हड़ताल

लुधियाना-:शहीद सुखदेव थापर की जन्म स्थली पर क्रमवार सांकेतिक भूख हड़ताल वीरवार को दूसरे दिन भी जारी रही।शहीद सुखदेव थापर मैमोरियल ट्रस्ट के आहवान पर वीरवार को ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष व शहीद के वंशज अशोक थापर, त्रिभूवन थापर, जयंत पुरी, प्रगट सिंह व पाली सहजपाल प्रात: 9 बजे से शाम 6 हजे तक दूसरे...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.