न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल से पहले टीम इंडिया तैयार, कोच Rahul Dravid ने लिया पिच का जायजा

मुंबई (एकता): भारत और न्यूजीलैंड के बीच World Cup 2023 के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले टीम इंडिया पूरी तरह से तैयार है। इसी बीच टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज और हेड कोच राहुल द्रविड़ ने पिच का जायजा लिया। बता दें कि दोनों ही टीमों ने अपने-अपने स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। सूत्रों के मुताबिक न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों ने 3 घंटे से भी ज्यादा समय तक अभ्यास सेशन में हिस्सा लिया।

खास बात यह है कि इस मौके पर भारतीय टीम के खिलाड़ी प्रैक्टिस सेशन से दूर रहे। कोच राहुल द्रविड़, बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर और गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे और फील्डिंग कोच टी दिलीप ने पिच पर काफी समय गुजारा। टीम प्रबंधन ने सोमवार को सभी खिलाड़ियों को आराम करने की सलाह दी। क्योंकि प्रैक्टिस सेशन रखना खिलाड़ियों को थकाने वाला काम होगा। आज टीम इंडिया अभ्यास करेगी। पिच क्यूरेटर से भी द्रविड़ एंड कंपनी ने वानखेड़े स्टेडियम की आउटफील्ड का भी मुआयना किया।

काइल जैमिसन ने देर तक किया गेंदबाजी अभ्यास

जानकारी के मुताबिक न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों से लेकर गेंदबाजों तक ने लाइट में 3 घंटे से ज्यादा देर तक पसीना बहाया। हालांकि मैट हेनरी की जगह लेने वाले काइल जैमिसन को भले ही अब तक वर्ल्ड कप 2023 में एक भी मुकाबला खेलने का मौका नहीं मिला। न्यूजीलैंड के प्रैक्टिस सेशन में रचिन रविंद्र, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन और डेरिल मिचेल तय सत्र से भी ज्यादा देर तक प्रैक्टिस करते नजर आए।


भारत ने नीदरलैंड्स को 160 रनों से हराया था 

गौरतलब है कि भारत ने नीदरलैंड्स को 160 रनों से करारी मात दी थी। पूरी टीम 47.5 ओवर में 250 रनों पर सिमट गई। नीदरलैंड्स के आखिरी बल्लेबाज को भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने आउट किया। भारतीय टीम ने 50 ओवर में 4 विकेट पर 410 रनों का स्कोर बनाया। भारत के 410 रनों के जवाब में नीदरलैंड्स की टीम 47.5 ओवर में 250 रनों पर सिमट गई। बारत के लिए जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव और रवीन्द्र जडेजा ने 2-2 विकेट झटके।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पंजोखड़ा साहिब विवाद में कुमारी शैलजा का सरकार पर हमला, बोलीं—सिख समुदाय की बात सुनती सरकार तो टकराव की नौबत नहीं आती

अंबाला-:अंबाला के पंजोखड़ा साहिब विवाद को लेकर सियासत लगातार गरमा रही है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और सिरसा से सांसद कुमारी शैलजा रविवार को गुरुद्वारा श्री पंजोखड़ा साहिब पहुंचीं। इससे पहले उन्होंने विवाद में घायल सुरेंद्र सिंह से अस्पताल में मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। गुरुद्वारा साहिब में कुमारी शैलजा ने सिख संगत से बातचीत...

96 की उम्र में भी बीन की धुन से लोककला को जिंदा रख रहे हवा सिंह नाथ

पलवल,सुन्दर,कुंडू-:पलवल के गांव रजोलका निवासी 96 वर्षीय अंतरराष्ट्रीय बीन वादक हवा सिंह नाथ को प्रतिष्ठित संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार-2024 से सम्मानित किया गया है। दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भी उन्हें बधाई दी है। हवा सिंह नाथ को इससे पहले...

करनाल में बुलेट पर सवार होकर निकले केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, हाथ में तिरंगा लेकर दिया देशभक्ति का संदेश

राकेश कुमार शर्मा|करनाल-:करनाल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति से ओतप्रोत माहौल के बीच भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने प्रेम नगर स्थित अपने आवास से यात्रा की अगुवाई की।वह बुलेट पर सवार होकर हाथ में तिरंगा लेकर शहर की सड़कों से निकले।बीजेपी जिला अध्यक्ष प्रवीण लाठर ने बुलेट चलाई,जबकि मनोहर...

अटल जी की पुण्यतिथि पर सुक्खू-जयराम ने दी श्रद्धांजलि, भ्रष्टाचार और पेपर लीक पर भी बोले

शिमला,संजू-:शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।इस दौरान शिमला नगर निगम के महापौर,उप महापौर,पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने अटल...

शहीद सुखदेव की जन्मस्थली पर दूसरे दिन भी जारी रही क्रमवार सांकेतिक भूख हड़ताल

लुधियाना-:शहीद सुखदेव थापर की जन्म स्थली पर क्रमवार सांकेतिक भूख हड़ताल वीरवार को दूसरे दिन भी जारी रही।शहीद सुखदेव थापर मैमोरियल ट्रस्ट के आहवान पर वीरवार को ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष व शहीद के वंशज अशोक थापर, त्रिभूवन थापर, जयंत पुरी, प्रगट सिंह व पाली सहजपाल प्रात: 9 बजे से शाम 6 हजे तक दूसरे...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.