भाजपा हर कार्यकर्त्ता को संगठनात्मक संरचना से जुड़ने का अवसर देती है : केवल सिंह ढिल्लों

लुधियाना (दलजीत विक्की)  | भाजपा लुधियाना के जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान के की अध्यक्षता में एक बैठक स्थानीय जिला कार्यालय में संम्पन्न हुयी जिसमे लुधियाना संगठन चुनाव के प्रभारी केवल सिंह ढिल्लों विशेष रूप से बैठक में पहुंचे। भाजपा कार्यालय पहुचनें पर केवल सिंह ढिल्लों का भाजपा जिला पदाधिकारीयो ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। भाजपा पंजाब में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सदस्यता अभियान के बाद अब संगठनात्मक चुनाव की तैयारी में जुट गई है। सभी 32 सर्कलों में संगठन खड़ा करने के लिए जिला चुनाव अधिकारी के रूप में कुछ समय पहले केवल सिंह ढिल्लों को नियुक्त किया गया था,जो संगठन चुनाव की प्रक्रिया को पूरा कराएंगे। संगठनात्मक चुनाव को लेकर आज केवल सिंह ढिल्लों ने विधानसभा क्षेत्रों में बैठकें की जिसके लिए वरिष्ठ पदाधिकारियों की जिम्मेदारी लगाई गई है।लुधियाना चुनाव अधिकारी केवल सिंह ढिल्लों ने सभी सर्कलों में भाजपा के सीनियर कार्यकर्ताओं को चुनाव प्रभारी बनाया है। जो सर्कलों में जाकर शक्ति केंद्र इंचार्ज व बूथ प्रधान बना चुके है। इस अवसर पर ढिल्लों ने कहा की भाजपा सामूहिक नेतृत्व से चलने वाली पार्टी है हम पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र भी सुनिश्चित करते हुए हर कार्यकर्त्ता को संगठनात्मक संरचना से जुड़ने का अवसर देते है। इस मौके पर भाजपा के जिला महामंत्री सरदार नरेंद्र सिंह मल्ली,डा.कनिका जिंदल,यशपाल जनोत्र,जिला उपाध्यक्ष डा.निर्मल नय्यर,मनीष चोपड़ा,भाजपा के सीनियर नेता अशोक लूम्बा,देवी सहाय टंडन,विनोद कालिया,युवा मोर्चा के अध्यक्ष रवि बत्रा,कपिल कत्याल,सम्रता कौर,लीगल सेल के प्रधान के.जी शर्मा आदि भाजपा कार्यकर्त्ता मौजूद थे।

Gursharan Singh

horizonbeg@gmail.com https://www.thesummernews.in/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च तक सेना भर्ती रैली, प्रशासन ने तैयारियों को लेकर कसी कमर

शिमला-:रामपुर उपमंडल के तहत पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च, 2027 तक सेना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। भर्ती रैली के सफल एवं सुचारू आयोजन को लेकर बुधवार को उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।बैठक में सेना के अधिकारियों सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग...

बड़ा भंगाल में जल्द पहुंचेगा BSNL का मोबाइल टावर, 26 किलोमीटर पैदल रास्ता बनी सबसे बड़ी चुनौती

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बेहददुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल को मोबाइल नेटवर्क से जोड़ने की उम्मीद एक बार फिर जगी है।यहां BSNL मोबाइल टावर स्थापित करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। वर्ष 2024 में टावर के लिए सर्वे पूरा कर स्थान चिन्हित किया गया था, लेकिन दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों...

70 किलोमीटर दूर पहुंचने के बाद याद आया बच्चा! ढाबे पर 8 साल के मासूम को भूल गए माता-पिता

ऊना/राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना से लापरवाही का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।यहां उत्तर प्रदेश से हिमाचल के शक्तिपीठों के दर्शन के लिए आया एक परिवार अपने 8 साल के बच्चे को ढाबे पर ही भूल गया।हैरानी की बात यह है कि परिवार करीब 70 किलोमीटर का सफर तय कर माता नैना देवी...

दृष्टिबाधितों का सरकार को अल्टीमेटम, वार्ता नहीं हुई तो दिल्ली कूच की चेतावनी

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 1079 दिनों से आंदोलन कर रहे दृष्टिबाधित युवाओं ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।मंगलवार को बड़ी संख्या में दृष्टिबाधित प्रदर्शनकारियों ने सचिवालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने सरकार को दो टूक चेतावनी दी है कि यदि आज उनकी मांगों को...

65 की उम्र में साइकिल पर भारत भ्रमण, नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

राहुल चावला,धर्मशाला-:उम्र के जिस पड़ाव पर ज्यादातर लोग आराम और सुकून की जिंदगी जीना पसंद करते हैं,वहीं दिल्ली के 65 वर्षीय रमेश सिंह राणा साइकिल लेकर देश भ्रमण पर निकले हैं।साइकिल पर तिरंगा लगाकर सफर कर रहे राणा का मकसद सिर्फ नए स्थानों को देखना नहीं,बल्कि लोगों को नशे से दूर रहने,पर्यावरण संरक्षण के लिए...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.