Una,Rakesh(TSN):जिला ऊना में नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमित यादव ने आज अपना पदभार ग्रहण किया। ऊना में यह उनकी पहली नियुक्ति है और उन्होंने कार्यभार संभालते ही जिले की प्रमुख चुनौतियों पर अपनी प्राथमिकता स्पष्ट कर दी है।
मीडिया से बातचीत करते हुए एसपी यादव ने कहा कि जिला ऊना की पंजाब से सटी सीमा के चलते यहां अवैध खनन, नशा तस्करी और गैंगस्टर गतिविधियों का खतरा बना रहता है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि इन सभी अपराधों के खिलाफ पुलिस सख्त रवैया अपनाएगी और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
एसपी ने यह भी कहा कि आमजन की सुरक्षा और समस्याओं के समाधान के लिए उनका कार्यालय हमेशा खुला रहेगा। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे पुलिस का सहयोग करें, अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
