/ Nov 27, 2026

पीडीएस डिपो संचालकों को हिमाचल सरकार की बड़ी सौगात, एपीएल का कमीशन 70 से बढ़ाकर 100 रुपये

ऊना-:आज पीडीएस डिपो संचालक समिति जिला ऊना की बैठक ऊना ब्लॉक में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला पीडीएस डिपो संचालक समिति के प्रधान एवं हिमाचल प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा ने की।बैठक में मुकेश शर्मा ने डिपो संचालकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी साझा करते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने डिपो संचालकों के लंबे समय से लंबित कमीशन बढ़ाने की मांग को स्वीकार कर लिया है।सरकार ने एपीएल राशन पर मिलने वाले कमीशन को 70 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 100 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। वहीं, एनएफएसए राशन पर मिलने वाले कमीशन को 143 रुपये से बढ़ाकर 195 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है। यह बढ़ा हुआ कमीशन अप्रैल 2022 से लागू किया गया है। आने वाले समय में इसका लाभ सभी सहकारी सभाओं और उचित मूल्य की दुकानों के संचालकों को मिलेगा।

मुकेश शर्मा ने कहा कि यह प्रदेश के सभी डिपो संचालकों के लिए खुशी और राहत का विषय है।इस मांग को पूरा करवाने के लिए डिपो संचालक समिति लंबे समय से प्रयासरत थी।इस संबंध में डिपो संचालकों ने ऊना सदर के पूर्व विधायक के साथ मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री तथा खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के उच्च अधिकारियों से शिमला में कई बार मुलाकात की थी।इसके अलावा कमीशन बढ़ाने को लेकर सरकार को कई बार ज्ञापन भी सौंपे गए थे।उन्होंने कहा कि कमीशन में बढ़ोतरी से डिपो संचालकों में नई उम्मीद जगी है।हालांकि,उनकी कई अन्य मांगें अभी भी सरकार के समक्ष लंबित हैं।समिति को उम्मीद है कि प्रदेश सरकार डिपो संचालकों की शेष मांगों पर भी जल्द सकारात्मक निर्णय लेकर उनका समाधान करेगी।

इस अवसर पर ऊना ब्लॉक के प्रधान सागर पुरी ने कमीशन बढ़ाने पर प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया।उन्होंने पीडीएस डिपो संचालक समिति के अध्यक्ष जगदीश शर्मा,वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा,उपाध्यक्ष राजेश ठाकुर,महासचिव हरिश सीपी सहित समिति के अन्य पदाधिकारियों का भी धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारियों ने डिपो संचालकों की मांगों को सरकार तक पहुंचाने और उन्हें पूरा करवाने के लिए लगातार प्रयास किए तथा कई बार शिमला जाकर पैरवी की।कमीशन में हुई इस बढ़ोतरी को प्रदेश के डिपो संचालकों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पंचकूला के धार्मिक पर्यटन को मिलेगी नई रफ्तार, दो इलेक्ट्रिक बसों से श्रद्धालु कर सकेंगे मंदिरों के दर्शन

पंचकूला-:पंचकूला में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और श्रद्धालुओं का सफर आसान बनाने के लिए हरियाणा सरकार ने नई पहल की है।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने श्री माता मनसा देवी मंदिर परिसर से दो इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।ये बसें माता मनसा देवी मंदिर से चंडी माता मंदिर और पिंजौर गार्डन होते...

हिमाचल के अस्पतालों में डिजिटल व्यवस्था होगी मजबूत, एचएमआईएस से एक क्लिक पर खुलेगा मरीजों का पूरा मेडिकल रिकॉर्ड

शिमला। हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में प्रदेश सरकार ने महत्वपूर्ण पहल की है।अस्पताल प्रबंधन सूचना प्रणाली (एचएमआईएस) के लागू होने से अब चिकित्सकों को मरीजों का पूरा मेडिकल रिकॉर्ड, उपचार संबंधी जानकारी और जांच रिपोर्ट एक क्लिक पर उपलब्ध हो सकेगी। इससे उपचार प्रक्रिया अधिक सरल,पारदर्शी...

पीडीएस डिपो संचालकों को हिमाचल सरकार की बड़ी सौगात, एपीएल का कमीशन 70 से बढ़ाकर 100 रुपये

ऊना-:आज पीडीएस डिपो संचालक समिति जिला ऊना की बैठक ऊना ब्लॉक में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला पीडीएस डिपो संचालक समिति के प्रधान एवं हिमाचल प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा ने की।बैठक में मुकेश शर्मा ने डिपो संचालकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी साझा करते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने...

नए जिलों के गठन पर मंत्री चंद्र कुमार का दोटूक विरोध, बोले- छोटे प्रदेश में ज्यादा जिलों की जरूरत नहीं

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में नए जिलों के गठन को लेकर सुक्खू सरकार के भीतर ही विरोध के स्वर तेज होने लगे हैं।पूर्व में आरएस बाली द्वारा नए जिले बनाने की मांग पर असहमति जताने के बाद अब कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने भी कांगड़ा जिले के विभाजन और नए जिलों के गठन का खुलकर विरोध किया...

संविधान दिवस पर विशेष चर्चा में हरियाणा के विकास का खाका पेश, चुनाव आयोग पर सवाल उठाने वाले विपक्ष को अरविंद शर्मा का जवाब

चंडीगढ़:हरियाणा विधानसभा में संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित विशेष चर्चा में प्रदेश के राजनीतिक इतिहास,विकास और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। कैबिनेट मंत्री डॉ.अरविंद शर्मा ने सदन की कार्यवाही को सफल बताते हुए कहा कि विधानसभा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के प्रयासों से चर्चा सकारात्मक और सार्थक माहौल में...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.