चंडीगढ़ | पंजाबी संगीत इंडस्ट्री से एक दुखद समाचार सामने आया है। प्रसिद्ध गायक गुरदास मान के छोटे भाई गुरपंथ मान का सोमवार को निधन हो गया। वे 68 वर्ष के थे और बीते कुछ समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित थे।
गुरपंथ मान का अंतिम संस्कार मंगलवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। अंतिम संस्कार में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग समेत कई प्रमुख राजनीतिक और सामाजिक हस्तियों ने शिरकत की और श्रद्धांजलि अर्पित की। परिवार और प्रशंसकों के लिए यह एक अपूरणीय क्षति है। पंजाबी म्यूजिक जगत ने एक सच्चे मार्गदर्शक को खो दिया है।
