/ Jun 20, 2026

अब हिमाचल से पंजाब आने वाली गाड़ियां भी देंगी टैक्स, नंगल नगर परिषद ने सर्वसम्मति से पास किया प्रस्ताव

नंगल | पंजाब से हिमाचल जाने वाले वाहनों पर लगने वाले टैक्स के जवाब में अब हिमाचल से पंजाब आने वाली गाड़ियों पर भी टैक्स वसूला जा सकता है। नंगल नगर परिषद की हाल ही में हुई बैठक में इस संबंध में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया है। प्रस्ताव के अनुसार, हिमाचल से पंजाब की सीमा में प्रवेश करने वाले वाहनों से शुल्क लिया जाएगा, ठीक उसी तरह जैसे हिमाचल सरकार पंजाब की गाड़ियों से टैक्स वसूलती है।

यह प्रस्ताव अब स्वीकृति के लिए स्थानीय निकाय विभाग के निदेशक को भेजा गया है। यदि विभाग से मंजूरी मिलती है, तो यह व्यवस्था जल्द ही लागू की जा सकती है। बैठक में मौजूद नगर परिषद सदस्यों और नेताओं ने आरोप लगाया कि हिमाचल सरकार लगातार पंजाब के साथ भेदभाव कर रही है। उन्होंने कहा कि जब पंजाब के वाहन हिमाचल में प्रवेश करते हैं तो उनसे शुल्क लिया जाता है, जबकि हिमाचल से पंजाब आने वाले वाहनों से कोई टैक्स नहीं वसूला जाता। नेताओं का कहना है कि यह असंतुलन अब और नहीं चलेगा। इसलिए टैक्स की यह व्यवस्था लागू कर समानता स्थापित की जाएगी। अब सबकी निगाहें स्थानीय निकाय विभाग के निर्णय पर टिकी हैं, जो तय करेगा कि यह प्रस्ताव अमल में लाया जाएगा या नहीं।

 

Gursharan Singh

horizonbeg@gmail.com https://www.thesummernews.in/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

चंडीगढ़ पुलिस ने नाकाम की बड़ी साजिश, गोल्डी ढिल्लों गैंग से जुड़े 3 आरोपी हथियारों समेत दबोचे

चंडीगढ़-:चंडीगढ़ पुलिस ने विदेशी गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों से जुड़े एक मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।ऑपरेशन सेल और क्राइम ब्रांच थाना की संयुक्त कार्रवाई में आरोपियों के कब्जे से दो अवैध पिस्तौल और नौ जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।सेक्टर-9 स्थित पुलिस मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी मंजीत...

HPTDC ने लॉन्च किए प्लैटिनम, गोल्ड और सिल्वर कार्ड, प्रदेशभर के होटलों में मिलेगा 50% तक का डिस्काउंट

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (HPTDC) के चेयरमैन एवं नगरोटा बगवां के विधायक आरएस बाली ने धर्मशाला में आयोजित पत्रकार वार्ता में पर्यटन क्षेत्र को नई दिशा देने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।उन्होंने कहा कि पर्यटन क्षेत्र में कुछ नया करना उनकी प्राथमिकता है और इसी सोच के तहत धर्मशाला स्थित कश्मीर हाउस...

घुसपैठियों के लिए भारत में कोई जगह नहीं, वोटर लिस्ट शुद्धिकरण जरूरी : कृष्णपाल गुर्जर

हथीन-:केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि देश में घुसपैठियों के लिए कोई स्थान नहीं है और मतदाता सूची को शुद्ध एवं पारदर्शी बनाने के लिए चुनाव आयोग द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वोटर लिस्ट में समय-समय पर सुधार करना लोकतंत्र की मजबूती के लिए...

आने वाले वक़्त में बढ़ने वाली है लोक निर्माण विभाग की भूमिका, मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा बयान

शिमला,संजू-:शनिवार को शिमला के पीटरहॉफ होटल में आयोजित नॉर्दर्न जोन काउंसिल की बैठक के दूसरे दिन इंटर-स्टेट इंटरेक्टिव आयोजित हुआ।इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नॉर्दन जोनल काउंसिल की बैठक में साझा विकास योजना का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश का लोक निर्माण विभाग अब केवल सड़क निर्माण तक सीमित नहीं रहेगा,बल्कि भविष्य...

पूर्व जयराम सरकार और उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश हित के खिलाफ केंद्र के आगे टेके घुटने – जगत सिंह नेगी

शिमला,संजू-हिमाचल प्रदेश में मानसून के दौरान संभावित प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए राज्य सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं।राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि सरकार पूरी तरह सतर्क है और विभिन्न विभागों को पहले से ही आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं।उन्होंने बताया कि हाल ही में...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.