लुधियाना वेस्ट में चुनाव प्रचार चरम पर, भारत भूषण आशु को मिल रहा जनसमर्थन

लुधियाना | लुधियाना वेस्ट विधानसभा उपचुनाव में चुनावी सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच चुकी है। भीषण गर्मी के बावजूद सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के बीच मुकाबला तेज हो गया है। कांग्रेस प्रत्याशी भारत भूषण आशु को क्षेत्र की जनता से लगातार व्यापक समर्थन मिल रहा है।

पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों, कॉलोनियों और बाजारों में आशु के पक्ष में माहौल बनता नजर आ रहा है। जनसभाओं में उमड़ी भीड़ और लोगों की सहभागिता उनके पक्ष में सकारात्मक संकेत दे रही है। आशु ने चुनाव प्रचार के दौरान घर-घर जाकर लोगों से संवाद किया और जनता का आभार जताया।

हर इलाके से मिल रहा समर्थन

चुनावी दौरों के दौरान जवाहर नगर, हैबोवाल, शहीद भगत सिंह नगर, राजगुरु नगर, बीआरएस नगर, गुरदेव नगर, सिविल लाइन, माल रोड, सुनेत, बाड़ेवाल और अन्य इलाकों में लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कई जगहों पर लोगों ने फूल बरसाकर आशु का अभिनंदन किया और उन्हें खुला समर्थन देने का भरोसा जताया। आशु ने सभाओं में कहा, “मैं अकेला चला था, लेकिन कारवां बनता गया। यह जो साथ आप देख रहे हैं, वह मेरी वर्षों की मेहनत और लोगों के विश्वास का परिणाम है।”

जनता से सीधा संवाद, विपक्ष पर निशाना

आशु ने कहा कि लुधियाना वेस्ट उनकी कर्मभूमि है और यहां के लोगों के साथ उनका रिश्ता सिर्फ राजनीतिक नहीं, बल्कि पारिवारिक है। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे क्षेत्र के विकास के लिए एकजुट होकर बाहरी ताकतों को जवाब दें।

उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पंजाब की सत्ता पर काबिज होने की कोशिश कर रही बाहरी ताकतों को जनता इस बार करारा जवाब देगी। “मेरे दरवाजे हर किसी के लिए खुले हैं, चाहे दिन हो या रात, मैं अपने लोगों की सेवा के लिए हमेशा तैयार हूं,” आशु ने कहा।

Gursharan Singh

horizonbeg@gmail.com https://www.thesummernews.in/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च तक सेना भर्ती रैली, प्रशासन ने तैयारियों को लेकर कसी कमर

शिमला-:रामपुर उपमंडल के तहत पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च, 2027 तक सेना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। भर्ती रैली के सफल एवं सुचारू आयोजन को लेकर बुधवार को उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।बैठक में सेना के अधिकारियों सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग...

बड़ा भंगाल में जल्द पहुंचेगा BSNL का मोबाइल टावर, 26 किलोमीटर पैदल रास्ता बनी सबसे बड़ी चुनौती

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बेहददुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल को मोबाइल नेटवर्क से जोड़ने की उम्मीद एक बार फिर जगी है।यहां BSNL मोबाइल टावर स्थापित करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। वर्ष 2024 में टावर के लिए सर्वे पूरा कर स्थान चिन्हित किया गया था, लेकिन दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों...

70 किलोमीटर दूर पहुंचने के बाद याद आया बच्चा! ढाबे पर 8 साल के मासूम को भूल गए माता-पिता

ऊना/राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना से लापरवाही का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।यहां उत्तर प्रदेश से हिमाचल के शक्तिपीठों के दर्शन के लिए आया एक परिवार अपने 8 साल के बच्चे को ढाबे पर ही भूल गया।हैरानी की बात यह है कि परिवार करीब 70 किलोमीटर का सफर तय कर माता नैना देवी...

दृष्टिबाधितों का सरकार को अल्टीमेटम, वार्ता नहीं हुई तो दिल्ली कूच की चेतावनी

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 1079 दिनों से आंदोलन कर रहे दृष्टिबाधित युवाओं ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।मंगलवार को बड़ी संख्या में दृष्टिबाधित प्रदर्शनकारियों ने सचिवालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने सरकार को दो टूक चेतावनी दी है कि यदि आज उनकी मांगों को...

65 की उम्र में साइकिल पर भारत भ्रमण, नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

राहुल चावला,धर्मशाला-:उम्र के जिस पड़ाव पर ज्यादातर लोग आराम और सुकून की जिंदगी जीना पसंद करते हैं,वहीं दिल्ली के 65 वर्षीय रमेश सिंह राणा साइकिल लेकर देश भ्रमण पर निकले हैं।साइकिल पर तिरंगा लगाकर सफर कर रहे राणा का मकसद सिर्फ नए स्थानों को देखना नहीं,बल्कि लोगों को नशे से दूर रहने,पर्यावरण संरक्षण के लिए...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.