/ Oct 15, 2026

पंजाब सरकार ने HDFC बैंक से तोड़े सभी संबंध, कर्मचारियों को 16 जून तक बदलना होगा वेतन खाता

चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने HDFC बैंक के साथ सभी सरकारी लेन-देन तत्काल प्रभाव से बंद कर दिए हैं। इस निर्णय के बाद सरकारी कर्मचारियों की तनख्वाह अब HDFC बैंक खातों में जमा नहीं की जाएगी। एसपी कार्यालय मानसा की ओर से जारी सूचना के अनुसार, जिन कर्मचारियों का वेतन खाता HDFC बैंक में है, उन्हें 16 जून 2025 तक सरकार द्वारा सूचीबद्ध किसी अन्य बैंक में नया वेतन खाता खोलकर IHRMS पोर्टल पर अपडेट करना अनिवार्य होगा। यदि कोई कर्मचारी निर्धारित समय तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं करता, तो उसकी वेतन रोक दी जाएगी।

क्यों उठाया गया यह कदम?

पंजाब सरकार ने यह निर्णय HDFC बैंक द्वारा वित्तीय आदेशों के अनुपालन में की गई लापरवाही के कारण लिया है। वित्त विभाग के अनुसार, बैंक ने विभिन्न विभागों को जारी की गई सरकारी राशि समय पर वापस नहीं की, जिससे सरकार के वित्तीय कार्यों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा।

वित्त विभाग ने इस मामले को गंभीर मानते हुए सभी विभागों, बोर्डों, निगमों और पंचायतों को निर्देश जारी किए हैं कि अब किसी भी प्रकार का सरकारी लेन-देन HDFC बैंक के साथ नहीं किया जाएगा। सरकार के इस फैसले के बाद अब HDFC बैंक पंजाब सरकार के पैनल से बाहर हो चुका है और भविष्य में सरकारी वेतन वितरण या अन्य लेन-देन में शामिल नहीं रहेगा।

Gursharan Singh

horizonbeg@gmail.com https://www.thesummernews.in/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

HPU के ‘हमीर संगम’ में बीजेपी नेताओं की मौजूदगी से सियासी चर्चा तेज, नए जिलों पर सुधीर शर्मा ने सरकार को घेरा

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) में आयोजित ‘हमीर संगम’ कार्यक्रम के बहाने प्रदेश की राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है।कार्यक्रम में हजारों छात्रों की भागीदारी और बीजेपी नेताओं की मौजूदगी ने सियासी हलचल बढ़ा दी है।राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि धर्मशाला के विधायक सुधीर...

व्हाइट केन डे पर राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता दिव्या शर्मा का संदेश—दृष्टिबाधितों को दया नहीं, अधिकार चाहिए

शिमला-:दृष्टिबाधित लोगों को शिक्षा,रोजगार और आत्मनिर्भरता के अवसर उपलब्ध कराने में कंप्यूटर टेक्नोलॉजी की महत्वपूर्ण भूमिका है।राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित दृष्टिबाधित कॉरपोरेट रणनीतिकार दिव्या शर्मा ने कहा कि तकनीक के माध्यम से दृष्टिबाधित व्यक्ति अपनी क्षमताओं का बेहतर उपयोग कर सकते हैं और समाज में अपनी अलग पहचान बना सकते हैं।वह गुरुवार को विश्व श्वेत...

कांगड़ा में मौसम ने बदली करवट,बारिश से बढ़ी ठंड,17 अक्टूबर तक बदलाव के आसार

कांगड़ा-:जिला कांगड़ा में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। जिले के मैदानी क्षेत्रों में सुबह-सुबह आसमान में काले बादल छाने के बाद गरज के साथ बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। अचानक बदले मौसम से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं तापमान में गिरावट के चलते ठंड का एहसास...

अंबाला में SHO पर हमले के मामले में CIA-1 की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

अंबाला-:अंबाला में नग्गल थाना प्रभारी SHO सुरेश कुमार पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।CIA-1 की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों निखिल और लक्की पंडित को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तारी के बाद पुलिस दोनों आरोपियों को घटनास्थल पर लेकर पहुंची,जहां उनकी निशानदेही पर मामले से जुड़े तथ्यों की...

CM सैनी ने मंत्री बेंजामिन दौसा से की मुलाकात,स्वीडन के साथ हरियाणा में निवेश और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने पर जोर

चंडीगढ़-:हरियाणा को वैश्विक निवेश और औद्योगिक सहयोग का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लगातार प्रयासरत हैं।इसी कड़ी में मुख्यमंत्री ने स्वीडन सरकार के अंतरराष्ट्रीय विकास सहयोग एवं विदेश व्यापार मंत्री बेंजामिन दौसा से मुलाकात की।बैठक में भारत-स्वीडन संबंधों को नई मजबूती देने के साथ-साथ हरियाणा में निवेश,कौशल विकास,शिक्षा और ऊर्जा...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.