/ Aug 30, 2026

तत्काल टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव: आधार और OTP से होगी पुष्टि, दलालों पर कसेगा शिकंजा

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग को पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए महत्वपूर्ण बदलावों की घोषणा की है। इन बदलावों का उद्देश्य यात्रियों को सुगम सेवा देना और टिकट दलालों की गतिविधियों पर सख्त नियंत्रण रखना है। यह नई प्रणाली रेल मंत्रालय के वाणिज्यिक परिपत्र संख्या 08/2025 के तहत दो चरणों में लागू की जाएगी।

पहला चरण: 1 जुलाई 2025 से लागू

इस तारीख से आईआरसीटीसी की वेबसाइट और मोबाइल ऐप से तत्काल टिकट बुकिंग के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य कर दिया गया है। हर यूज़र का खाता आधार नंबर से जुड़ा होना जरूरी होगा। इससे फर्जी आईडी और बॉट के ज़रिए टिकट बुकिंग की संभावनाएं खत्म होंगी।

दूसरा चरण: 15 जुलाई 2025 से लागू

अब टिकट बुक करते समय यूज़र के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP भेजा जाएगा, जिसे दर्ज करना अनिवार्य होगा। इस दो-स्तरीय सुरक्षा प्रणाली (आधार + OTP) से केवल सत्यापित व्यक्ति ही तत्काल टिकट बुक कर पाएगा।

एजेंटों के लिए सख्त नियम

15 जुलाई से अधिकृत और आईआरसीटीसी एजेंटों को भी यात्री के मोबाइल नंबर पर भेजे गए OTP को सिस्टम में दर्ज करना होगा। इससे टिकट दलालों द्वारा बड़े पैमाने पर की जाने वाली अनधिकृत बुकिंग पर पूरी तरह रोक लग सकेगी।

रेलवे का दावा: पारदर्शिता और सुविधा को मिलेगी बढ़त

पठानकोट रेलवे के कमर्शियल इंस्पेक्टर सुरिंद्र कुमार ने बताया कि इन बदलावों से आम यात्रियों को सुविधा मिलेगी और तत्काल बुकिंग की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी हो जाएगी। रेलवे प्रशासन को उम्मीद है कि यह कदम यात्रियों के हित में एक बड़ा सुधार साबित होगा।

Gursharan Singh

horizonbeg@gmail.com https://www.thesummernews.in/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आदित्य चौटाला के बयान पर असीम गोयल का पलटवार, बोले- पगड़ी पर टिप्पणी हरियाणा के सम्मान पर हमला

अंबाला-:हरियाणा विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री की पगड़ी और पहनावे को लेकर विधायक आदित्य देवीलाल चौटाला की टिप्पणी अब सियासी विवाद का मुद्दा बन गई है। पूर्व मंत्री असीम गोयल ने आदित्य चौटाला पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन भाषा और मर्यादा का ध्यान रखना जरूरी है। उन्होंने कहा...

मानसून सत्र के पहले दिन संग्राम…विपक्ष पर CM सैनी का वार .. 8 कांग्रेस विधायक सस्पेंड

चंडीगढ़-:हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र का पहला दिन ही सियासी संग्राम में बदल गया। विपक्षी कांग्रेस विधायक काले कपड़ों में विधानसभा पहुंचे और सरकार के खिलाफ रोष मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही नारेबाजी और हंगामा बढ़ गया। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिसके बाद...

नेपाल में बाढ़ के बाद ऊना के परिवार की बढ़ी चिंता, तीन दिन से बेटे से संपर्क नहीं

ऊना,राकेश-:नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद ऊना के मैहतपुर बसदेहड़ा के वार्ड नंबर 8 निवासी हुसन लाल का परिवार चिंता में है। उनका छोटा बेटा सुखविंद्र नेपाल के त्रिशूली हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में मैकेनिकल इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। बाढ़ के बाद से सुखविंद्र से परिवार का संपर्क नहीं हो पाया है। पिछले...

सुधीर शर्मा को घेरने के लिए शुरू हुई जांच में नया मोड़, पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल के दस्तावेज सामने आने का दावा

शिमला,संजू-:भाजपा विधायक सुधीर शर्मा हिमुडा में जमीन से जुड़े मामले में नया मोड़ सामने आया है।भूमि खरीद मामले में विजिलेंस पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा की भूमिका को लेकर दस्तावेज खंगाल रही थी,उसी जांच के दौरान पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल से जुड़े कुछ दस्तावेज भी जांच एजेंसी के सामने आए हैं।विजिलेंस शुरुआत में जांच का...

अहमदाबाद एयरपोर्ट से अबू धाबी भागने की फिराक में था तस्कर, शिमला पुलिस ने दबोचा; 1.12 किलो हेरोइन समेत 3 बड़े नेटवर्क का खुलासा

शिमला,संजू-:शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हिमाचल,पंजाब,हरियाणा और गुजरात तक फैले अंतर्राज्यीय चिट्टा तस्करी नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए तीन अहम मामलों में बड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 1.120 किलोग्राम हाई-ग्रेड हेरोइन बरामद की है।वहीं, जांच एजेंसियों से बचकर अबू धाबी भागने की तैयारी कर रहे...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.