केदारनाथ लौटते वक्त हेलीकॉप्टर क्रैश, सात की मौत, खराब मौसम बना कारण

केदारनाथ | उत्तराखंड के केदारनाथ धाम के समीप रविवार सुबह एक भीषण हेलीकॉप्टर हादसा हो गया। आर्यन कंपनी का यह हेलीकॉप्टर केदारनाथ से फाटा की ओर लौट रहा था, जब गौरीकुंड क्षेत्र में त्रिजुगीनारायण के पास यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में हेलीकॉप्टर में सवार सभी 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। शुरुआती जांच में खराब मौसम को इस हादसे की वजह माना जा रहा है।

रेस्क्यू में जुटी एनडीआरएफ और एसडीआरएफ

घटना की सूचना मिलते ही एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंच गईं। अधिकारियों के अनुसार, हेलीकॉप्टर का मलबा और सभी शव बरामद कर लिए गए हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उत्तराखंड के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर डॉ. वी. मुरुगेशन भी मौके पर पहुंचे और हादसे की पुष्टि की।

स्थानीय महिलाओं ने दी सबसे पहले सूचना

हादसे की जानकारी सबसे पहले घास काट रहीं नेपाली मूल की महिलाओं ने पुलिस को दी। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार और हेलीकॉप्टर नोडल अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि ये महिलाएं गौरीकुंड के ऊपर स्थित खर्क क्षेत्र में थीं, जब उन्होंने हेलीकॉप्टर को गिरते हुए देखा। मृतकों में एक बच्ची और बीकेटीसी (बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति) के कर्मचारी विक्रम सिंह रावत भी शामिल बताए जा रहे हैं।

पहाड़ों में लगातार हो रहे हादसे, उठे सुरक्षा पर सवाल

केदारघाटी में यह बीते महीनों का तीसरा बड़ा हेलीकॉप्टर हादसा है, जिसने हेली सेवाओं की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

  • 7 जून की घटना: इसी महीने 7 जून को बडासू हेलिपैड से केदारनाथ जाते समय एक हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आने के चलते रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। पायलट की सूझबूझ से 5 यात्रियों की जान तो बच गई, लेकिन खुद पायलट घायल हो गया और हेलीकॉप्टर की टेल एक कार पर गिर गई, जिससे आसपास की दुकान भी क्षतिग्रस्त हुई।
  • 8 मई का हादसा: इससे पहले 8 मई को उत्तरकाशी के गंगनानी क्षेत्र में एयरोट्रांस कंपनी का हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ था, जिसमें 6 लोगों की जान गई थी। वह हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से हर्षिल जा रहा था। मृतकों में 4 मुंबई और 2 आंध्र प्रदेश के यात्री थे।

लगातार हो रही इन घटनाओं के बाद नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) और स्थानीय प्रशासन ने हादसों की जांच तेज कर दी है।

Gursharan Singh

horizonbeg@gmail.com https://www.thesummernews.in/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मंडी पुलिस का पूर्व जवान अजय पिछले 5 सालों से लापता , गुस्साए ग्रामीणों ने घेरा मंडी जिला प्रशासन को

मंडी,धर्मवीर-:हिमाचल पुलिस में सेवाएं दे रहे मंडी पुलिस के एक जवान अजय कुमार के करीब 5 साल पहले लापता होने का मामला सामने आया है।परिजनों का आरोप है कि वे अपने बेटे को तलाशने के लिए पुलिस से कई बार गुहार लगा चुके हैं।लेकिन पुलिस अभी तक बेटे से उन्हें नहीं मिला पायी है।उधर,पुलिस की...

पलवल पहुंचे भूपेंद्र सिंह हुड्डा, तेवतिया परिवार को दी श्रद्धांजलि; कानून व्यवस्था और SIR पर भाजपा को घेरा

पलवल,सुंदर कुंडू -:हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री Bhupinder Singh Hooda मंगलवार को पलवल पहुंचे।यहां उन्होंने पृथला से कांग्रेस विधायक रघुवीर सिंह तेवतिया के बड़े भाई रामशरण तेवतिया के निधन पर उनके पैतृक गांव जनौली पहुंचकर शोक व्यक्त किया और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।इस दौरान उनके साथ पूर्व मंत्री करन दलाल,हरियाणा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश...

शिमला रिज मैदान पर राजीव गांधी पंचायती राज संगठन का ‘सत्याग्रह’,

शिमला,संजू— AICC के राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की ओर से मंगलवार को शिमला के रिज मैदान पर ‘लोकतंत्र बचाओ सत्याग्रह’ का आयोजन किया गया. इस दौरान संगठन ने लोगों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने चरखा चला कर केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध जताया. संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुनील पंवर...

आपदा का बीत गया एक साल, सराज के हाल अब भी बेहाल पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सरकार पर उठाए सवाल

मंडी,धर्मवीर-:पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का कहना है कि सराज में आपदा का एक साल बीतने के बाद भी हाल-बेहाल हैं।सरकार को किसी की कोई चिंता नहीं है।बता दें कि गत वर्ष 30 जून को ही सराज में भीषण आपदा आई थी जिसमें 33 लोगों की जानें चली गई थी और सैंकड़ों लोग...

शिमला मनीषा मर्डर केस में बड़ा खुलासा, भाई हिमांक मित्तल निकला मर्डर का मास्टरमाइंड

शिमला,संजू-मनीषा मर्डर मामले में शिमला पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है।शिमला पुलिस ने हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए साजिश के मास्टरमाइंड मृतिका के भाई हिमांक मित्तल और उसके पार्टनर गोविंद को गिरफ्तार कर लिया है।मृतिका मनीषा मित्तल का अपने भाई हिमांक मित्तल और हिमांक के पार्टनर गोविंद के साथ प्रॉपर्टी विवाद चल रहा था।जांच में...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.