जालंधर में महिला से झपटमारी, SHO पर मदद न करने और नशे में होने के आरोप

जालंधर | शहर में अपराध पर लगाम कसने के दावों के बीच थाना भार्गव कैंप क्षेत्र में झपटमारी की एक घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अवतार नगर की गली नंबर 13 के पास एक महिला के कान से सोने की बाली झपट कर आरोपी फरार हो गए।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि वारदात के तुरंत बाद मौके से गुजर रहे थाना भार्गव कैंप के एसएचओ हरदेव सिंह से पीड़िता ने मदद की गुहार लगाई, लेकिन उन्होंने न तो गाड़ी से उतरकर स्थिति की जांच की और न ही शिकायत दर्ज की। उल्टा पीड़िता से कहा गया कि सुबह थाने आकर शिकायत करें।

प्रत्यक्षदर्शियों का यह भी दावा है कि उस समय एसएचओ हरदेव सिंह नशे में थे और उन्होंने पीड़ित महिला का हालचाल तक नहीं पूछा। हालांकि, एसएचओ ने सभी आरोपों को सिरे से नकारते हुए खुद पर लगाए गए दावों को बेबुनियाद बताया है। जब उनसे पूछा गया कि अगर उन्होंने शराब नहीं पी थी तो वह खुद का मेडिकल टेस्ट करवाएं, तो उन्होंने इस पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। अब देखना यह होगा कि एसएचओ हरदेव सिंह मेडिकल जांच कराकर खुद को निर्दोष साबित करते हैं या फिर लोगों के आरोपों पर कोई कार्रवाई होती है।

 

Gursharan Singh

horizonbeg@gmail.com https://www.thesummernews.in/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मदन लाल जलालपुर का निलंबन रद्द, कांग्रेस में हुई दोबारा वापसी

घनौर-:कांग्रेस पार्टी ने घनौर के पूर्व विधायक मदन लाल जलालपुर का तीन साल का निलंबन रद्द कर दिया है। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परगट सिंह द्वारा 21 नवंबर को जारी पत्र के माध्यम से यह फैसला तत्काल प्रभाव से लागू किया गया। इसके साथ ही जलालपुर के लिए पार्टी में दोबारा सक्रिय होने...

सितारों से सजा अनिरुद्ध-काव्या का रिसेप्शन, अभिषेक शर्मा के जीजा और माता-पिता भी रहे खास मेहमान

चेन्नई।मशहूर संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन की शादी तथा उसके बाद आयोजित भव्य रिसेप्शन ने फिल्म, राजनीति, क्रिकेट और कारोबारी जगत का खूब ध्यान खींचा। समारोह में देश की कई जानी-मानी हस्तियों की मौजूदगी ने आयोजन को खास बना दिया। रिसेप्शन में आकाश अंबानी,एम.एस. धोनी,रजनीकांत, कमल हासन, एम.के. स्टालिन और विजय समेत कई प्रमुख...

पर्वतारोही सचिन गांगटा सम्मानित…चांगथांग में 21 दिनों के भीतर 25 चोटियों का आरोहण कर हिमाचल का नाम किया रोशन

शिमला-:शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज जुब्बल के कठासू निवासी युवा पर्वतारोही सचिन गांगटा को पर्वतारोहण के क्षेत्र में उनकी असाधारण उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया। उन्होंने सचिन को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि सचिन गांगटा जैसे युवा अपनी मेहनत,लगन और दृढ़ संकल्प...

शिमला विंटर कार्निवाल का बढ़ेगा दायरा,संजौली- कसुम्पटी में भी मचेगी धूम; 25 से 31 दिसंबर तक होंगे रंगारंग कार्यक्रम

शिमला,संजू-:क्रिसमस और न्यू ईयर के जश्न को यादगार बनाने के लिए शिमला में इस बार विंटर कार्निवाल को नए अंदाज में आयोजित किया जाएगा।25 से 31 दिसंबर तक चलने वाले इस सात दिवसीय उत्सव में इस बार पर्यटकों और स्थानीय लोगों को पहले से ज्यादा मनोरंजन के अवसर मिलेंगे।नगर निगम ने कार्निवाल का विस्तार करते...

मंडी की नेहा के प्यार में इंग्लैंड से बारात लेकर पहुंचा थॉमस, पहाड़ी रीति-रिवाजों से रचाई शादी

मंडी,धर्मवीर-:हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के करसोग में हुई एक अनोखी शादी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है।यहां की बेटी नेहा को अपना जीवनसाथी बनाने के लिए इंग्लैंड का रहने वाला थॉमस सात समंदर पार कर बारात लेकर पहुंचा। करसोग की खूबसूरत वादियों में दोनों ने हिंदू रीति-रिवाजों और पारंपरिक पहाड़ी परंपराओं के...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.