जिला विकास योजनाओं की रफ्तार बढ़ेगी: कुल्लू में सांसद कंगना की अगुवाई में दिशा बैठक संपन्न

Kullu,Manminder-जिला कुल्लू मुख्यालय ढालपुर स्थित बहुउद्देशीय भवन में सोमवार को जिला विकास एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक का आयोजन किया गया। इस अहम बैठक की अध्यक्षता मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद कंगना रनौत ने की।उनके साथ कुल्लू विधायक सुंदर सिंह ठाकुर, बंजार विधायक सुरेंद्र शौरी और आनी विधायक लोकेंद्र कुमार भी मौजूद रहे।

बैठक में केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। सांसद कंगना रनौत ने अधिकारियों से प्रत्येक परियोजना की अद्यतन रिपोर्ट तलब की और धीमी गति से चल रहे कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केंद्र की मदद से विकास योजनाओं में गति लाई जाएगी और जहां आवश्यकता होगी वहां अतिरिक्त बजट की मांग की जाएगी।सांसद कंगना ने कहा, “दिशा बैठक का उद्देश्य यही है कि केंद्र सरकार की योजनाओं का सही क्रियान्वयन सुनिश्चित हो। बजट की कमी जैसी अड़चनों को दूर करने के लिए हम केंद्र से समन्वय स्थापित करेंगे।”

यह पहली बार है जब सांसद बनने के बाद कंगना रनौत ने कुल्लू में दिशा बैठक आयोजित की है। बैठक के बाद कंगना दो दिवसीय दौरे पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करेंगी और भाजपा कार्यकर्ताओं से भी संवाद करेंगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

डीजल की मार से डगमगाई प्राइवेट बस सेवा, किराया बढ़ाने की मांग तेज

अम्बाला -:लगातार बढ़ती डीजल कीमतों ने अब प्राइवेट और सहकारी बस संचालकों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। अंबाला सेंट्रल बस स्टैंड स्थित दी सहकारी परिवहन कल्याण समिति की बैठक में बस ऑपरेटरों ने सरकार से बस किराया बढ़ाने की मांग उठाई। संचालकों का कहना है कि खर्च लगातार बढ़ रहे हैं लेकिन किराए में बढ़ोतरी...

करनाल में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने शव लेने से किया इंकार

करनाल -:करनाल के इंद्री क्षेत्र में 22 वर्षीय युवक बॉबी का शव खेतों में मिलने के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। युवक के शरीर और चेहरे पर चोटों के निशान मिलने से परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मामले को लेकर समाज के लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर...

राजीव बिंदल के 75% जीत के दावे पर विक्रमादित्य का पलटवार, बोले- पंचायत चुनावों को ‘सेमीफाइनल’ बताना गलत

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनावों के पहले चरण के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल द्वारा 75 प्रतिशत जीत का दावा किए जाने पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह  ने कड़ा पलटवार किया है। उन्होंने भाजपा के दावों को वास्तविकता से दूर बताते हुए कहा कि पंचायत...

नशा तस्करों पर शिमला पुलिस का बड़ा प्रहार, 1.13 करोड़ की अवैध संपत्ति जब्त

शिमला, संजू -: शिमला पुलिस  ने नशा तस्करों के खिलाफ व्यापक अभियान छेड़ते हुए सप्लाई और डिमांड नेटवर्क पर एक साथ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने वर्ष 2026 में अब तक एनडीपीएस एक्ट के तहत 134 मामले दर्ज किए हैं और 286 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि अब केवल...

डॉ राजीव बिंदल बोले…पंचायती राज चुनाव के प्रथम चरण में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की प्रचंड जीत

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों के प्रथम चरण के नतीजों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल  ने दावा किया कि प्रदेश की अधिकांश पंचायतों में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की है। उन्होंने कहा कि यह परिणाम...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.