/ Aug 30, 2026

हिमाचल के पारंपरिक शिल्प को मिलेगा वैश्विक मंच.. कुल्लू के मफलर की अंतरराष्ट्रीय उड़ान

Mandi-हिमाचल प्रदेश के पारंपरिक हथकरघा और हस्तशिल्प उत्पाद अब अंतरराष्ट्रीय बाजारों की ओर तेजी से कदम बढ़ा रहे हैं। मंडी के छोटा पड्डल मैदान में आयोजित पांच दिवसीय एमएसएमई एक्सपो के शुभारंभ अवसर पर प्रदेश के उद्योग, संसदीय कार्य,श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने यह जानकारी दी।

मंत्री ने बताया कि कुल्लू के पारंपरिक मफलर को आधुनिक डिजाइनों में ढालकर अमेरिका और यूरोप जैसे देशों में निर्यात किया जाएगा।इसके लिए स्थानीय बुनकरों को विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा,जिससे वे वैश्विक मांग के अनुरूप अपने उत्पादों को तैयार कर सकें।उन्होंने कहा कि हिमाचल के शिल्प उत्पाद न केवल पूर्णतः हस्तनिर्मित हैं,बल्कि इनमें पारंपरिक ज्ञान और सांस्कृतिक धरोहर की झलक भी है,जो इन्हें ‘हेरिटेज’ उत्पाद का दर्जा देती है।उन्होंने बताया कि राज्य सरकार का उद्देश्य है कि इन विशिष्ट उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय मंच मिल सके और इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिले।इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश में पर्यटन के विकेंद्रीकरण की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि हस्तशिल्प व हथकरघा उत्पादों को पर्यटन से जोड़कर गांवों को भी पर्यटन के नक्शे पर लाया जा सकता है।

एमएसएमई मंत्रालय द्वारा आयोजित इस एक्सपो में देश के विभिन्न राज्यों से 48 उद्यमियों ने भाग लिया।कार्यक्रम में धर्मपुर विधायक चन्द्रशेखर,पूर्व मुख्य संसदीय सचिव सोहन लाल ठाकुर, एपीएमसी मंडी अध्यक्ष संजीव गुलेरिया, प्रदेश कांग्रेस महासचिव चम्पा ठाकुर सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आदित्य चौटाला के बयान पर असीम गोयल का पलटवार, बोले- पगड़ी पर टिप्पणी हरियाणा के सम्मान पर हमला

अंबाला-:हरियाणा विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री की पगड़ी और पहनावे को लेकर विधायक आदित्य देवीलाल चौटाला की टिप्पणी अब सियासी विवाद का मुद्दा बन गई है। पूर्व मंत्री असीम गोयल ने आदित्य चौटाला पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन भाषा और मर्यादा का ध्यान रखना जरूरी है। उन्होंने कहा...

मानसून सत्र के पहले दिन संग्राम…विपक्ष पर CM सैनी का वार .. 8 कांग्रेस विधायक सस्पेंड

चंडीगढ़-:हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र का पहला दिन ही सियासी संग्राम में बदल गया। विपक्षी कांग्रेस विधायक काले कपड़ों में विधानसभा पहुंचे और सरकार के खिलाफ रोष मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही नारेबाजी और हंगामा बढ़ गया। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिसके बाद...

नेपाल में बाढ़ के बाद ऊना के परिवार की बढ़ी चिंता, तीन दिन से बेटे से संपर्क नहीं

ऊना,राकेश-:नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद ऊना के मैहतपुर बसदेहड़ा के वार्ड नंबर 8 निवासी हुसन लाल का परिवार चिंता में है। उनका छोटा बेटा सुखविंद्र नेपाल के त्रिशूली हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में मैकेनिकल इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। बाढ़ के बाद से सुखविंद्र से परिवार का संपर्क नहीं हो पाया है। पिछले...

सुधीर शर्मा को घेरने के लिए शुरू हुई जांच में नया मोड़, पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल के दस्तावेज सामने आने का दावा

शिमला,संजू-:भाजपा विधायक सुधीर शर्मा हिमुडा में जमीन से जुड़े मामले में नया मोड़ सामने आया है।भूमि खरीद मामले में विजिलेंस पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा की भूमिका को लेकर दस्तावेज खंगाल रही थी,उसी जांच के दौरान पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल से जुड़े कुछ दस्तावेज भी जांच एजेंसी के सामने आए हैं।विजिलेंस शुरुआत में जांच का...

अहमदाबाद एयरपोर्ट से अबू धाबी भागने की फिराक में था तस्कर, शिमला पुलिस ने दबोचा; 1.12 किलो हेरोइन समेत 3 बड़े नेटवर्क का खुलासा

शिमला,संजू-:शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हिमाचल,पंजाब,हरियाणा और गुजरात तक फैले अंतर्राज्यीय चिट्टा तस्करी नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए तीन अहम मामलों में बड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 1.120 किलोग्राम हाई-ग्रेड हेरोइन बरामद की है।वहीं, जांच एजेंसियों से बचकर अबू धाबी भागने की तैयारी कर रहे...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.