/ Aug 29, 2026

भाजपा नेता हिमाचल आपदा में पहले दिन से सक्रिय, 5152 करोड़ की राहत पहुंची: सुरेश कश्यप

Shimla,15 July-हिमाचल प्रदेश में आई भीषण प्राकृतिक आपदा के बीच भाजपा के सभी शीर्ष नेता शुरू से ही राहत कार्यों में जुटे हुए हैं और किसी भी प्रकार की राजनीति से दूर रहकर सेवा कार्य कर रहे हैं।यह जानकारी भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने दी।

उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी नेता,जिनमें जेपी नड्डा,अनुराग ठाकुर,जयराम ठाकुर और डॉ. राजीव बिंदल शामिल हैं, आपदा प्रभावित क्षेत्रों में लगातार सक्रिय हैं। प्रदेश के सभी सातों सांसदों ने राहत सामग्री जुटाने से लेकर उसे ज़रूरतमंदों तक पहुँचाने का कार्य किया है।सुरेश कश्यप ने कहा कि उनकी स्वयं की पहल पर 2000 से अधिक कंबल और 300 से अधिक राशन किट आपदा प्रभावित इलाकों में भेजी गईं। उन्होंने बताया कि सांसद निधि से भी आगे चलकर राहत कार्यों में सहयोग किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर अब तक 3000 किलोमीटर से अधिक की यात्रा कर गांव-गांव जाकर लोगों का हालचाल जान चुके हैं। वहीं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंडी जिले में स्कूली बच्चों को 1000 बैग, 2000 कॉपी, पेंसिल,पेन, शार्पनर और अन्य ज़रूरी स्टेशनरी के साथ-साथ 5000 प्रोटीन और बिस्किट पैकेट वितरित कर उनका मनोबल बढ़ाया है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने स्वयं आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और मंडी जिले के सैंज पंगलियूर बागा गांव में स्थिति का निरीक्षण किया।कश्यप ने बताया कि अब तक केंद्र सरकार की ओर से हिमाचल को कुल 5152 करोड़ रुपये की राहत राशि मिली है, जिसमें 3146 करोड़ पहले जारी किए गए थे और हाल ही में एनडीआरएफ के अंतर्गत 2006 करोड़ रुपये और प्रदान किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 1 लाख से अधिक मकानों तथा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 3000 करोड़ रुपये की लागत से सड़कों का निर्माण भी केंद्र सरकार ने करवाया है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मानसून सत्र के पहले दिन संग्राम…विपक्ष पर CM सैनी का वार .. 8 कांग्रेस विधायक सस्पेंड

चंडीगढ़-:हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र का पहला दिन ही सियासी संग्राम में बदल गया। विपक्षी कांग्रेस विधायक काले कपड़ों में विधानसभा पहुंचे और सरकार के खिलाफ रोष मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही नारेबाजी और हंगामा बढ़ गया। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिसके बाद...

नेपाल में बाढ़ के बाद ऊना के परिवार की बढ़ी चिंता, तीन दिन से बेटे से संपर्क नहीं

ऊना,राकेश-:नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद ऊना के मैहतपुर बसदेहड़ा के वार्ड नंबर 8 निवासी हुसन लाल का परिवार चिंता में है। उनका छोटा बेटा सुखविंद्र नेपाल के त्रिशूली हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में मैकेनिकल इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। बाढ़ के बाद से सुखविंद्र से परिवार का संपर्क नहीं हो पाया है। पिछले...

सुधीर शर्मा को घेरने के लिए शुरू हुई जांच में नया मोड़, पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल के दस्तावेज सामने आने का दावा

शिमला,संजू-:भाजपा विधायक सुधीर शर्मा हिमुडा में जमीन से जुड़े मामले में नया मोड़ सामने आया है।भूमि खरीद मामले में विजिलेंस पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा की भूमिका को लेकर दस्तावेज खंगाल रही थी,उसी जांच के दौरान पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल से जुड़े कुछ दस्तावेज भी जांच एजेंसी के सामने आए हैं।विजिलेंस शुरुआत में जांच का...

अहमदाबाद एयरपोर्ट से अबू धाबी भागने की फिराक में था तस्कर, शिमला पुलिस ने दबोचा; 1.12 किलो हेरोइन समेत 3 बड़े नेटवर्क का खुलासा

शिमला,संजू-:शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हिमाचल,पंजाब,हरियाणा और गुजरात तक फैले अंतर्राज्यीय चिट्टा तस्करी नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए तीन अहम मामलों में बड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 1.120 किलोग्राम हाई-ग्रेड हेरोइन बरामद की है।वहीं, जांच एजेंसियों से बचकर अबू धाबी भागने की तैयारी कर रहे...

बीजेपी विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर साधा निशाना, बोले- डलहौजी से हो रहा खिलवाड़

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के ज़िला चंबा के डलहौजी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर तीखा निशाना साधते हुए प्रदेश की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला चंबा के भलेई कॉलेज को बंद करने की कोशिश की गई,लेकिन सरकार इस मुद्दे पर उठ रहे सवालों का जवाब...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.