लैंड पूलिंग नीति 2025 आप सरकार के लिए विनाशकारी सिद्ध होगी- रजनीश धीमान

लुधियाना,(दलजीत विक्की)-: आम आदमी पार्टी सरकार की नई लैंड पूलिंग नीति 2025 के विरोध में आज जिला भाजपा अध्यक्ष रजनीश धीमान के दिशा निर्देश पर 32 मंडलों और 6 मोर्चों की ओर से अलग अलग जगहों पर रोष प्रदर्शन किया गया।इस मौके रजनीश धीमान ने कहा कि भगवंत मान सरकार द्वारा गरीब किसानों की जमीन को शहरी विकास के नाम पर हथियाकर बिल्डरों, डेवलपर्स और बड़ी कारोबारी कंपनियों को देने की योजना है। जिसे भाजपा कतई पूरा नहीं होने देगी।

धीमान ने कहा कि यह नीति गरीब किसानों के हितों पर सीधा हमला है। यह आप के लिए विनाशकारी सिद्ध होगी।इसके लागू होने के बाद गरीब किसान न तो अपनी जमीन बेच पाएगा और न ही उस पर लोन ले सकेगा। ऐसे में उसकी आर्थिक आजादी खत्म हो जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार का काम लोगों को उनके हक देना होता है, न कि उनसे उनका हक छीनना।धीमान ने कहा पंजाब में आवासीय विकास के लिए पुडा और गमाडा की ओर से विभिन्न शहरों के बाहरी इलाकों में कॉलोनियों और अन्य प्रोजेक्ट्स के लिए हजारों एकड़ जमीन बेकार पड़ी हैं। पंजाब में 50 हजार से अधिक बनी कॉलोनियों में आधे प्लॉट खाली पड़े हैं और उनमें बुनियादी सुविधाओं की कमी है। पंजाब सरकार पहले उन प्रोजेक्ट को पूरे करे।जो आधे अधूरे है।इससे पंजाब सरकार पर *आगा दौड़ पीछा छोड़* वाली कहावत चरितार्थ बैठ रही है धीमान ने कहा कि अगर सरकार ने अपनी ये स्कीम वापस नहीं ली तो भाजपा द्वारा पूरे पंजाब में धरने प्रदर्शन शुरू किए जायेंगे।जिसकी जिम्मेवारी आप सरकार की होगी।

धरना प्रदर्शन में भाजपा के सीनियर नेता,भाजपा जिला महामंत्री सरदार नरेंद्र सिंह मल्ली, यशपाल जनोत्रा, डा.कनिका जिंदल जिला उपाध्यक्ष महेश शर्मा, डा.निर्मल नय्यर,मनीष चोपड़ा,सुमन वर्मा,हर्ष शर्मा,नवल जैन,जिला सचिव सरदार सतनाम सिंह सेठी,सुमित टंडन,अंकित सैनी अमित डोगरा,मीडिया सचिव डा.सतीश कुमार,प्रवक्ता सुरेंद्र कौशल,सोशल मीडिया इंचार्ज राजन पांधे,महिला मोर्चा की प्रधान शीनू चुग,प्रदेश महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष लीना टपारिया,राशि अग्रवाल,सीमा शर्मा,युवा मोर्चा अध्यक्ष रवि बत्रा,एस.सी.मोर्चा के प्रधान अजय पाल दिसावर,सभी पार्षद,ट्रेड सेल के प्रधान हरकेश मित्तल,सभी सर्कलों के प्रधान, मोर्चों के प्रधान, सेलों के प्रधान इत्यादि सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने लैंड पुलिंग को लेकर रोष धरना प्रदर्शन किया ।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बीजेपी विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर साधा निशाना, बोले- डलहौजी से हो रहा खिलवाड़

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के ज़िला चंबा के डलहौजी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर तीखा निशाना साधते हुए प्रदेश की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला चंबा के भलेई कॉलेज को बंद करने की कोशिश की गई,लेकिन सरकार इस मुद्दे पर उठ रहे सवालों का जवाब...

लॉटरी प्रक्रिया पर सांसद राजीव भारद्वाज का विरोध, सरकार से फैसला वापस लेने की मांग

राहुल चावला,कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में लॉटरी की प्रक्रिया शुरू करने को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश सरकार की ओर से एसओपी के तहत प्रक्रिया आगे बढ़ाने की बात कही जा रही है,लेकिन कांगड़ा-चंबा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने इसका कड़ा विरोध किया है। उन्होंने सरकार के इस फैसले को अप्रत्यक्ष रूप से जुए...

नेपाल में फंसे ऊना के लोगों की सूचना दें परिजन, प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

ऊना,राकेश-:नेपाल में हाल ही में हुई प्राकृतिक आपदा के मद्देनजर ऊना जिला प्रशासन ने जिले से संबंधित उन लोगों की जानकारी उपलब्ध करवाने की अपील की है,जो आपदा के समय नेपाल में मौजूद थे और अब तक अपने परिजनों या परिचितों के संपर्क में नहीं आ पाए हैं।उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि यदि ऊना...

नेपाल त्रासदी पर सीएम सुक्खू ने जताया दुख, जलवायु परिवर्तन को बताया बढ़ती आपदाओं की बड़ी वजह

शिमला,संजू-:नेपाल में हुई भीषण प्राकृतिक त्रासदी पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गहरा दुख व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि नेपाल में आई आपदा बेहद गंभीर है और सूत्रों के अनुसार 133 भारतीय नागरिकों के लापता होने की सूचना सामने आई है।हालांकि,हिमाचल प्रदेश के किसी नागरिक के लापता होने को लेकर अभी...

हिमाचल में दिवाली से लॉटरी शुरू करने पर सियासत तेज, जयराम ने सरकार पर साधा निशाना

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में दिवाली से लॉटरी शुरू करने के सरकार के प्रस्ताव को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। भाजपा ने इस फैसले का विरोध करते हुए कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार प्रदेश की आर्थिक स्थिति सुधारने के नाम पर लॉटरी शुरू करने जा रही...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.