Shimla,Sanju-हिमाचल प्रदेश में लगातार तीसरे साल भारी बारिश और भूस्खलन जैसी प्राकृतिक आपदाओं ने तबाही मचाई है। कई इलाकों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है और राज्य सरकार पुनर्वास कार्यों में जुटी है। ऐसे में प्रदेश को केंद्र सरकार की आर्थिक मदद की आवश्यकता है।
कांग्रेस विधायक संजय अवस्थी ने हिमाचल के सातों भाजपा सांसदों से अपील की है कि वे राजनीति से ऊपर उठकर राज्य के हित में केंद्र सरकार से मदद की मांग करें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आपदा प्रभावित इलाकों में दौरे कर नुकसान का आकलन कर रहे हैं और केंद्र से सहायता जुटाने के प्रयास कर रहे हैं।
अवस्थी ने भरोसा जताया कि भाजपा सांसद इस संकट के समय में राजनीति से ऊपर उठकर सहयोग करेंगे।उन्होंने कहा,”यह वक्त प्रदेश के लिए एकजुट होकर काम करने का है, ना कि दलगत सीमाओं में बंधने का। सभी जनप्रतिनिधियों को प्रदेश के पुनर्निर्माण और पीड़ितों की सहायता के लिए मिलकर प्रयास करने चाहिए।”
