हिमाचल में लॉटरी को लेकर सियासत गरमाई.. भाजपा ने साधा सरकार पर निशाना

Shimla,1 August-हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार द्वारा लॉटरी फिर शुरू करने के फैसले पर सियासत तेज हो गई है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने इसे बेरोजगारों के साथ मज़ाक बताते हुए सरकार पर कड़ा हमला बोला।

शिमला में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए डॉ.बिंदल ने कहा कि कांग्रेस ने चुनावों के दौरान एक लाख सरकारी नौकरियों का वादा किया था, लेकिन अब युवाओं को नौकरी देने के बजाय लॉटरी बेचने की ओर धकेला जा रहा है। उन्होंने तंज कसा कि यह “सुक्खू सरकार की लॉटरी है, जो लगेगी ही लगेगी।बिंदल ने आरोप लगाया कि प्रदेश में नशे को बढ़ावा दिया जा रहा है। पहले शराब, फिर चिट्टा और अब लॉटरी का नशा युवाओं को दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार भांग को वैध करने की भी तैयारी कर रही है। साथ ही तीन साल में एक भी सरकारी भर्ती न होने का आरोप लगाया।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि 1999 में प्रेम कुमार धूमल सरकार ने लॉटरी पर रोक लगाई थी, जिसे बाद में वीरभद्र सिंह सरकार ने भी जारी रखा। यदि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनती है तो यह योजना दोबारा बंद की जाएगी।डॉ. बिंदल ने यह भी कहा कि हाल की आपदा को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल को 7513 करोड़ रुपये की राहत राशि दी है।लेकिन कांग्रेस सरकार ने 2023 में घोषित पैकेज का कितना लाभ प्रभावितों तक पहुंचा,यह आज तक स्पष्ट नहीं है।उन्होंने मंडी में सरकार द्वारा विपक्षी कार्यकर्ताओं पर दर्ज किए गए कथित झूठे मुकदमों को भी तानाशाही करार दिया।बिंदल ने एलान किया कि भाजपा 6 अगस्त को मंडी में बड़ा विरोध प्रदर्शन करेगी और अगर सत्ता में आई तो कांग्रेस सरकार में बंद किए गए संस्थानों को फिर से खोला जाएगा।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

रक्षाबंधन पर HRTC की ऑर्डिनरी बसों में महिलाओं का मुफ्त सफर

राहुल चावला,धर्मशाला-:रक्षाबंधन के अवसर पर हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) ने महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा देने की तैयारी पूरी कर ली है। 28 अगस्त को प्रदेश के भीतर संचालित HRTC की सभी ऑर्डिनरी बसों में महिलाओं को सूर्योदय से सूर्यास्त तक निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। यह जानकारी बुधवार को धर्मशाला में...

धर्मशाला में अब तक 91 हजार किलो चाय उत्पादन, बारिश से अगस्त में उत्पादन प्रभावित

धर्मशाला/राहुल-:जिला मुख्यालय धर्मशाला स्थित चाय उद्योग में इस वर्ष अब तक करीब 91 हजार किलोग्राम चाय का उत्पादन हो चुका है।उद्योग प्रबंधन को उम्मीद है कि नवंबर तक कुल उत्पादन डेढ़ लाख किलोग्राम तक पहुंच जाएगा।हालांकि,अगस्त माह में लगातार हुई बारिश ने चाय उत्पादन को प्रभावित किया है। इस महीने प्रबंधन को करीब 25 हजार...

IMC Foundation ने लुधियाना में छात्राओं के लिए 64,000 सैनिटरी पैड्स उपलब्ध करवाए

लुधियाना-:स्कूली छात्राओं के स्वास्थ्य, स्वच्छता और गरिमा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से IMC Foundation ने लुधियाना जिला प्रशासन के माध्यम से छात्राओं के लिए 64,000 सैनिटरी पैड्स का योगदान किया। Foundation की ओर से कुल 8,000 पैक्स IMC सैनिटरी नैपकिन, जिनमें 64,000 सैनिटरी पैड्स शामिल हैं,लुधियाना के डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन के कार्यालय को...

राष्ट्रगान विवाद पर CM सुक्खू का पलटवार, बोले- भाजपा ने पहले की गलती, अब कर रही तरह-तरह की बातें

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा में राष्ट्रगान के कथित अपमान को लेकर चल रहे विवाद के बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा पर तीखा पलटवार किया है। विपक्ष की ओर से विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिए जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने पहले गलती की और अब अपनी गलती को...

राष्ट्रगान के अपमान के मुद्दे पर सियासत तेज़, विपक्ष ने मुख्यमंत्री के खिलाफ दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश विधानसभा में राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत को लेकर शुरू हुआ विवाद अब मुख्यमंत्री के खिलाफ विशेषाधिकार हनन के नोटिस तक पहुंच गया है।नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बताया कि विपक्ष ने मुख्यमंत्री के खिलाफ विधानसभा अध्यक्ष को विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है।जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने विधानसभा में प्रदेश...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.