भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले..हिमाचल में भाजपा का मजबूत संगठन.. 2027 का चुनाव जीतने का दावा

Shimla,4 August-हिमाचल प्रदेश भाजपा में प्रदेश,जिला और मंडल स्तर पर कार्यकारिणी गठन की प्रक्रिया तेज़ी से चल रही है।शिमला में प्रेस वार्ता करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने बताया कि 5 अगस्त तक जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की नियुक्ति पूरी हो जाएगी, जबकि अगले दो से चार दिनों में प्रदेश पदाधिकारियों की सूची भी जारी कर दी जाएगी।

डॉ.बिंदल ने कहा कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है और हिमाचल में भी इसका संगठन बूथ स्तर तक मजबूत है।उन्होंने आंकड़े साझा करते हुए बताया कि प्रदेश में भाजपा के 18 लाख सदस्य हैं,जिनमें 27 हज़ार सक्रिय सदस्य हैं।8,007 बूथों में से 7,870 पर 11 सदस्यीय समितियां बनाई जा चुकी हैं,जिनमें 89,676 सदस्य शामिल हैं। मंडलों की संख्या 74 से बढ़ाकर 171 कर दी गई है, जिनमें 3,408 पदाधिकारी और 7,587 सदस्य नियुक्त हुए हैं।उन्होंने बताया कि इन कार्यसमितियों में 2,569 महिलाएं और 3,532 सदस्य एसटी/एससी व ओबीसी वर्ग से हैं। आने वाले दिनों में भाजपा “रक्षा बंधन” (9 अगस्त), “हर घर तिरंगा” अभियान (13 अगस्त से) और “विभीषिका दिवस” (14 अगस्त) जैसे विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी। इसके अलावा “एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम के तहत प्रत्येक पोलिंग बूथ पर 11 पेड़ लगाए जाएंगे।

कांग्रेस पर हमला करते हुए डॉ. बिंदल ने कहा कि एक साल से कांग्रेस में बूथ स्तर तक संगठन भंग है, जबकि भाजपा ने अभेद्य संगठन खड़ा कर लिया है और 2027 का विधानसभा चुनाव जीतना तय है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

अंबाला में बदला मौसम का मिज़ाज: तेज हवाओं संग बारिश, गर्मी से राहत

अंबाला-:हरियाणा के अंबाला में आज अचानक मौसम ने करवट ले ली। घने बादलों की चादर के बीच पहले हल्की और फिर तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश शुरू हुई। इस बारिश से जहां मौसम सुहावना हो गया, वहीं लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली। कई इलाकों में हल्की ओलावृष्टि की भी खबर है।...

शिमला ग्रीष्मोत्सव अब 8 से 12 जून तक होगा आयोजित

शिमला, 30 अप्रैल  — हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में आयोजित होने वाले बहुप्रतीक्षित ग्रीष्मोत्सव 2026 की तिथियों में प्रशासन द्वारा बदलाव किया गया है। अब यह उत्सव 8 जून से 12 जून 2026 तक आयोजित किया जाएगा। पहले यह आयोजन अन्य निर्धारित तिथियों पर प्रस्तावित था, लेकिन आगामी पंचायती राज चुनावों और प्रशासनिक व्यस्तताओं...

राज्यपाल का शिमला दौरा: जाखू मंदिर में पूजा, रिज पर पर्यटकों से मुलाकात

शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल  कविंद्र गुप्ता ने आज जाखू मंदिर में दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की। उनके साथ लेडी गवर्नर  बिंदु गुप्ता और परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। राज्यपाल सड़क मार्ग से मंदिर पहुंचे और परिसर का अवलोकन भी किया। इस दौरान तहसीलदार नारायण सिंह वर्मा ने उन्हें जाखू मंदिर की...

भाजपा नेता अक्षय शर्मा ने श्री खाटू श्याम- सालासर धाम के लिए फ्री यात्रा को किया रवाना

अमृतसर। हल्का उत्तरी से भाजपा नेता अक्षय शर्मा की ओर से बीती रात धार्मिक दर्शन यात्रा का आयोजन किया गया, जिसके तहत वार्ड नंबर 62 से 40 श्रद्धालुओं के जत्थे को बस के जरिए श्री खाटू श्याम और सालासर धाम की यात्रा के लिए रवाना किया गया। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने...

खत्म हुआ इंतज़ार! तीन चरणों में होंगे हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनाव

शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायती राज चुनाव की घोषणा कर दी है। प्रदेश में पंचायती राज चुनाव तीन चरणों में होंगे। इसके लिए 26 मई, 28 मई और और यार 30 मई की तारीख़ तय की गई है। राज्य चुनाव आयुक्त अनिल खाची ने बताया कि मतदान के लिए सुबह 7...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.