हिमाचल कांग्रेस को जल्द मिल सकता है नया अध्यक्ष, दिल्ली में हुई अहम बैठक

Shimla,6 August-हिमाचल प्रदेश कांग्रेस को जल्द ही नया अध्यक्ष मिल सकता है।सोमवार को दिल्ली में कांग्रेस हाईकमान की अहम बैठक हुई,जिसमें राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे शामिल हुए। बैठक में संगठनात्मक ढांचे और आगामी चुनावों की रणनीति पर गहन चर्चा हुई।

संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने बैठक के बाद बताया कि हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए किसी मजबूत नेता को नियुक्त करने पर सहमति बन गई है। साथ ही सरकार और संगठन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में भी चर्चा हुई। चौहान ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस का संगठनात्मक ढांचा न होने से प्रतिकूल असर पड़ रहा है, और इसे जल्द ही ठीक किया जाएगा।हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि हाईकमान ने स्पष्ट कर दिया है कि अब संगठन और सरकार को मिलकर काम करना होगा। हम सब इस बात पर एकमत हैं कि एक मजबूत नेता को अध्यक्ष बनाकर संगठन को फिर से सक्रिय किया जाए।

कांग्रेस में जल्द हो सकता है बड़ा फेरबदल

सूत्रों के मुताबिक,हिमाचल कांग्रेस में जल्द ही बड़ा फेरबदल देखने को मिल सकता है। नए अध्यक्ष की नियुक्ति के साथ-साथ पंचायती राज और शहरी निकाय चुनावों की रणनीति पर भी मंथन हुआ। राहुल गांधी ने नेताओं से कहा है कि जनता से किए गए वादों को प्राथमिकता दी जाए और जमीनी स्तर पर काम किया जाए।

कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने भी वरिष्ठ नेताओं से की चर्चा

बैठक में कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने भी वरिष्ठ नेताओं से व्यक्तिगत चर्चा की और आपसी सहमति से फैसला लेने के निर्देश दिए। बताया जा रहा है कि नए अध्यक्ष के नाम को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और वर्तमान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के बीच सहमति बनाने की कोशिश चल रही है।

अब देखना होगा कि हिमाचल कांग्रेस का नया चेहरा कौन बनता है और आगामी चुनावों में पार्टी कैसे प्रदर्शन करती है। संगठन में बदलाव के बाद पार्टी की रणनीति और सक्रियता दोनों पर सबकी निगाहें रहेंगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हिमाचल में बढ़ते प्रदूषण पर राज्यपाल चिंतित, बोले—पहाड़ों को स्वच्छ रखना सबकी जिम्मेदारी

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के पहाड़ों पर बढ़ते कचरे और प्रदूषण को लेकर राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने चिंता जताई है।उन्होंने कहा कि बाहरी लोगों के चिंता जताने से पहले स्थानीय लोगों को अपने प्रदेश की स्वच्छता के बारे में सोचना चाहिए।हिमाचल को अपना घर समझकर साफ-सुथरा रखना सभी की जिम्मेदारी है। राज्यपाल लोकभवन में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय...

चार महीने से बेरोजगार तहबाजारियों का सरकार को अल्टीमेटम, काले झंडे दिखाकर विरोध करने की चेतावनी

शिमला/संजू-:शिमला के लोअर बाजार से तहबाजारियों को हटाए जाने के बाद अब रोजगार का संकट गहराता जा रहा है। पिछले चार महीनों से आजीविका प्रभावित होने से परेशान तहबाजारियों ने अब सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने का ऐलान कर दिया है। इसी सिलसिले में तहबाजारी यूनियन के सदस्य नगर निगम के उपमहापौर कार्यालय पहुंचे और...

हमीरपुर की सभी पंचायतों में लगेंगे रूफटॉप सोलर प्लांट, 135 पंचायतों ने जमा करवाया फंड

हमीरपुर,अरविंद-:जिला हमीरपुर में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए अब सभी ग्राम पंचायत भवनों की छतों पर रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित किए जाएंगे।जिला प्रशासन ने इस दिशा में कार्य शुरू कर दिया है।जिले की कुल 248 ग्राम पंचायतों को सौर ऊर्जा से जोड़ने की योजना है।इनमें से अब तक 135 पंचायतों ने रूफटॉप सोलर...

हिमाचल के शहद से बनेगा मीड, मधुमक्खी पालकों के लिए खुलेंगे कमाई के नए रास्ते

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश में मधुमक्खी पालन से जुड़े किसानों और ग्रामीण परिवारों के लिए शहद की बिक्री लंबे समय से एक बड़ी चुनौती रही है।बाजार में कीमतों का उतार-चढ़ाव, बिचौलियों पर निर्भरता और उत्पाद की बिक्री को लेकर अनिश्चितता के कारण कई बार मधुमक्खी पालकों को उनकी मेहनत के अनुरूप लाभ नहीं मिल पाता।अब प्रदेश...

IIT मंडी के छह प्रशिक्षुओं को लेकर आ रही टैक्सी में भड़की आग, चालक समेत सभी ने कूदकर बचाई जान

मंडी,धर्मवीर-:आईआईटी मंडी के छह प्रशिक्षुओं को लेकर मंडी शहर की ओर आ रही एक अल्टो टैक्सी में बुधवार शाम अचानक आग लग गई।घटना कटिंडी के पास पेश आई,जहां आग की लपटें उठती देख टैक्सी चालक और उसमें सवार सभी छह प्रशिक्षु तुरंत वाहन से बाहर निकल आए।उनकी सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।गनीमत रही कि...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.