Chandigarh,6 August-कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि इस रक्षाबंधन पर भी महिलाओं को बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी। हर बार की तरह इस बार भी यह योजना लागू रहेगी।
SYL मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट से उम्मीद
मंत्री विज ने कहा,”दोनों मुख्यमंत्रियों के बयानों को पढ़ा है। दोनों ने माना कि बैठक सकारात्मक माहौल में हुई। मुझे उम्मीद है कि इस बार सुप्रीम कोर्ट SYL मामले में हरियाणा के हक में फैसला देगा।”उन्होंने पंजाब पर आरोप लगाया कि बार-बार सुप्रीम कोर्ट के फैसलों की अवहेलना की गई है।
विज ने बताया कि कई आयोगों ने पानी देने के पक्ष में फैसला दिया है और उन्हीं सिफारिशों के अनुसार हरियाणा को पानी मिलना चाहिए।
विभाजन विभीषिका दिवस पर कांग्रेस पर हमला
विज ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा, “देश का बंटवारा कांग्रेस ने करवाया, लेकिन बंटवारे के बाद लोगों के पुनर्वास की कोई योजना नहीं बनाई। इसी को याद करने और लोगों को जागरूक करने के लिए ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ मनाया जा रहा है।”
15 अगस्त के बाद कार्यकर्ताओं से मिलेंगे
मंत्री ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के बाद वह हरियाणा में अपने आवास से निकलकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। यह दौरा विशेष रूप से संगठनात्मक मुलाकातों के लिए होगा।
प्राइवेट बस रूट पर समीक्षा के निर्देश
विज ने कहा कि प्राइवेट बसों के रूट का निर्धारण सही तरीके से नहीं हुआ है, इसलिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि इसकी गहराई से जांच की जाए।
हर गांव तक सरकारी बस सेवा पहुंचेगी
उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार की योजना है कि हर गांव तक सरकारी बस पहुंचे। इसके लिए सभी बस डिपो के जीएम को नोटिस जारी कर दिए गए हैं।
