ट्राइडेंट ग्रुप ने राष्ट्रीय बॉक्सिंग पदक विजेता पूजा रानी को दिया सहयोग

राष्ट्रीय पदक विजेता मुक्केबाज पूजा रानी को ट्राइडेंट ग्रुप ने मदद का हाथ बढ़ाया, अब नज़रें इंटरनेशनल रिंग पर

 

पंजाब, चंडीगढ़ , 25 अगस्त 2025

जमीनी स्तर की प्रतिभाओं को सशक्त बनाने की अपनी प्रतिबद्धता के तहत, ट्राइडेंट ग्रुप ने चेयरमैन एमेरिटस ​पद्मश्री राजिंदर गुप्ता के दूरदर्शी नेतृत्व में, भारतीय बॉक्सिंग की उभरती खिलाड़ी पूजा रानी को वित्तीय एवं संस्थागत सहयोग प्रदान किया है। पूजा रानी की यात्रा धैर्य, संकल्प और अटूट जज़्बे का प्रतीक है।

अंडर-19 वर्ग में प्रतिस्पर्धा करने वाली पूजा पंजाब के बरनाला की रहने वाली हैं। गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाली पूजा ने शुरुआत में किसी भी तरह की सुविधाओं के बिना बॉक्सिंग सीखी। घर के पास पेड़ से बोरी टांगकर उसे पंचिंग बैग बना लिया और रोज वहीं अभ्यास करती रहीं। संघर्ष से निकली इसी मेहनत ने उन्हें राज्य और नेशनल स्तर पर कई पदक दिलाए।

पूजा रानी ने अपने अब तक के बॉक्सिंग करियर में कई अहम उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने वर्ष 2023 में रांची में आयोजित नेशनल चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। इसके बाद 2025 में छत्तीसगढ़ नेशनल चैम्पियनशिप में रजत पदक अपने नाम किया। राज्य स्तर पर भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा है जहाँ पंजाब स्टेट गेम्स (खेड़ां वतन पंजाब दीआं) में उन्होंने दो रजत पदक जीते और फेडरेशन स्टेट चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल किया।

हालाँकि उनकी उपलब्धियों ने उन्हें पहचान दिलाई, लेकिन आर्थिक तंगी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने के उनके अवसरों को सीमित रखा। उनकी क्षमता को पहचानते हुए, ट्राइडेंट ग्रुप के चेयरमैन एमेरिटस ​पद्मश्री राजिंदर गुप्ता ने उन्हें ₹1,00,000 का वित्तीय अनुदान प्रदान किया और भविष्य में भी उन्हें समर्थन देने के लिए निरंतर ​स्पॉन्सरशिप का वचन दिया है।

ट्राइडेंट ग्रुप का मानना है कि प्रतिभा हालात से नहीं, बल्कि मेहनत और हौसले से बनती है। ट्राइडेंट ग्रुप लंबे समय से शिक्षा, खेल और सामाजिक विकास के जरिए जमीनी स्तर पर युवाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में काम कर रहा है।

ट्राइडेंट ग्रुप के सहयोग से, बरनाला की रहने वाली बॉक्सर पूजा रानी अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने और देश का नाम रोशन करने के अपने सपने को साकार करने के लिए तैयार हैं।

Gursharan Singh

horizonbeg@gmail.com https://www.thesummernews.in/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मिहानी गांव में बारिश का कहर, मंदिर पर गिरा भारी मलबा; मकान और गोशाला भी खतरे की जद में

सोलन,भूपेंद्र-:उपमंडल कंडाघाट की ग्राम पंचायत चायल के मिहानी गांव में शुक्रवार रात हुई भारी बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।तेज बारिश के कारण पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा खिसककर एक घर के साथ स्थित मंदिर के ऊपर जा गिरा।मलबे की चपेट में आने से मंदिर को काफी नुकसान पहुंचा है।वहीं, मंदिर के...

बेड के नीचे छिपा रखी थी 1000 लीटर की टंकी, 550 लीटर लाहन बरामद

कैथल,बलिंदर कुमार-:शहर थाना पुलिस ने डेरा गरजा सिंह में अवैध शराब तैयार करने के आरोप में एक मकान पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में लाहन बरामद किया है।पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने बेडरूम में गड्ढा खोदकर करीब 1000 लीटर क्षमता की टंकी जमीन के अंदर दबा रखी थी। टंकी को ऊपर से टाइलों से...

ब्रिक्स से हिमाचल के इंफ्रास्ट्रक्चर तक बोले विक्रमादित्य,रूस, चीन समेत सदस्य देशों से रिश्ते हों मजबूत,

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने ब्रिक्स सम्मेलन को भारत के लिए अहम अवसर बताया है। उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर बदलती आर्थिक और रणनीतिक परिस्थितियों के बीच भारत को ब्रिक्स में अपनी भूमिका और मजबूत करनी चाहिए। विक्रमादित्य सिंह ने रूस और चीन के साथ संबंधों से लेकर हिमालयी क्षेत्र...

अंबाला में बारिश बनी आफत, सड़कें हुईं जलमग्न; वाहन बंद होने से लोग परेशान

अंबाला-:अंबाला शहर में बारिश ने एक बार फिर नगर निगम की जल निकासी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। थोड़ी देर की बारिश के बाद ही शहर के कई प्रमुख इलाकों में पानी भर गया। हालात ऐसे हो गए कि सड़कें और गलियां तालाब जैसी नजर आने लगीं। जलभराव के कारण आम लोगों को...

नेपाल की तबाही के बीच अंबाला के डॉक्टर बने सहारा, तीन दिन में 3 हजार लोगों का इलाज

अंबाला-:नेपाल में आई भीषण बाढ़ और प्राकृतिक आपदा ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है।इस मुश्किल घड़ी में अंबाला के डॉक्टरों ने इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए नेपाल पहुंचकर प्रभावित लोगों का इलाज किया। फिलाडेल्फिया अस्पताल की पांच सदस्यीय मेडिकल टीम ने नेपाल के अलग-अलग बाढ़ प्रभावित इलाकों में तीन दिनों तक मेडिकल कैंप...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.