Chandigarh,26 August-हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने जानकारी दी कि हिसार के सैक्टर-33 में सब-स्टेशन स्थापित करने के लिए राज्य सरकार ने मंजूरी दे दी है। इसके लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) से भूमि उपलब्ध करवाने को लेकर बातचीत चल रही है।
विधानसभा सत्र के दौरान पूछे गए प्रश्न का उत्तर देते हुए ऊर्जा मंत्री ने कहा कि इसी माह के भीतर ऊर्जा विभाग और HSVP अधिकारी संयुक्त बैठक करेंगे और भूमि को अंतिम रूप दिया जाएगा। इसके बाद सब-स्टेशन स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
समान प्रश्न पर दोबारा जवाब नहीं–विधानसभा में परिवहन मंत्री ने मांगी रूलिंग
हरियाणा विधानसभा सत्र के दौरान परिवहन मंत्री अनिल विज ने प्रश्न संख्या 4 का उत्तर देने से पहले अध्यक्ष से रूलिंग की मांग की। उन्होंने कहा कि इसी विषय पर प्रश्न पिछले सत्र में पहले ही पूछा जा चुका है और नियमों के अनुसार एक ही प्रश्न दोबारा नहीं पूछा जा सकता।परिवहन मंत्री ने स्पष्ट किया कि उनका उत्तर वही है, जो पिछले सत्र में दिया गया था। उन्होंने नियमावली की धारा 50 का हवाला देते हुए कहा कि एक ही प्रश्न को अलग-अलग सत्रों में दोहराना विधानसभा की कार्यवाही के नियमों के विरुद्ध है।
