/ Jun 30, 2026

हरियाणा में कानून की सर्वोच्चता..अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा – CM नायब सिंह सैनी

Haryana,26 August-हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विधानसभा में विपक्ष को करारा जवाब देते हुए कहा कि प्रदेश में अपराधियों की नहीं बल्कि कानून की हुकूमत चलेगी। उन्होंने दोहराया कि राज्य सरकार अपराधों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है, जिसकी घोषणा उन्होंने मुख्यमंत्री पद संभालने के तुरंत बाद कर दी थी।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को विधानसभा में स्पष्ट किया कि अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि चाहे व्यक्ति कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, यदि वह कानून तोड़ेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि उनकी इस सख्त नीति का ही परिणाम है कि आज प्रदेश में अपराध दर में निरंतर गिरावट दर्ज की जा रही है और पुलिस पर जनता का भरोसा और मजबूत हुआ है।

विपक्ष पर हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल (2004–2014) में बलात्कार जैसी गंभीर वारदातों के मामले तीन गुना तक बढ़ गए थे। वर्ष 2004 में जहां 386 मामले सामने आए थे, वहीं 2014 में यह संख्या बढ़कर 1174 तक पहुँच गई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने दस साल में सिर्फ एक महिला थाना खोला, जबकि वर्तमान सरकार ने प्रदेश भर में 33 महिला पुलिस थाने स्थापित किए हैं।महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता गिनाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला हेल्पलाइन 1091 को डायल 112 से जोड़ा गया है, ‘दुर्गा शक्ति’ ऐप और दुर्गा शक्ति रैपिड एक्शन फोर्स जैसी पहलें शुरू की गई हैं। इसके अलावा, रोहतक के सुनारिया में महिला पुलिस ‘दुर्गा बटालियन’ स्थापित की गई है, जिसमें सैकड़ों महिला पुलिसकर्मी तैनात हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन पहलों से महिलाओं की सुरक्षा को लेकर विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

सीजीसी यूनिवर्सिटी वेंचरनेस्ट : नवाचार को नई दिशा, उद्यमिता को नई पहचान

मोहाली I आज के प्रतिस्पर्धी और नवाचार-प्रधान दौर में सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली का सीजीसी वेंचरनेस्ट देश के अग्रणी विश्वविद्यालय आधारित स्टार्टअप इनक्यूबेशन केंद्रों में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुका है। नवाचार को प्रोत्साहित करने, उद्यमियों को सशक्त बनाने और समाज पर सकारात्मक प्रभाव छोड़ने के उद्देश्य से यह केंद्र युवाओं के विचारों को सफल उद्यमों...

बड़ा भंगाल दौरे पर घिरी सरकार, सुधीर शर्मा बोले- कम आबादी वाले क्षेत्रों में कर रही वादों की औपचारिक पूर्ति

धर्मशाला,राहुल-:मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के हालिया बड़ा भंगाल दौरे को लेकर धर्मशाला से भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है।उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपनी चुनावी गारंटियों को पूरा दिखाने के लिए ऐसे क्षेत्रों का चयन कर रही है,जहां आबादी कम होने के कारण वित्तीय बोझ भी सीमित रहता है। सुधीर...

करनाल में बृजभूषण शरण सिंह का कांग्रेस पर हमला, बोले– विपक्ष में राहुल गांधी रहने तक बीजेपी निश्चिंत

करनाल,राकेश कुमार शर्मा-:करनाल के औंगद गांव में आयोजित राजपूत क्षत्रिय कुलभूषण पृथ्वीराज चौहान जयंती एवं मूर्ति अनावरण समारोह में पहुंचे भाजपा नेता एवं पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कांग्रेस और विपक्ष पर तीखा राजनीतिक हमला बोला।मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि जब तक राहुल गांधी विपक्ष की राजनीति का नेतृत्व कर रहे...

राजेश धर्मानी बोले, जनता तय करेगी चुनावी नतीजे, विपक्ष के अच्छे सुझावों पर सरकार करती है अमल

धर्मशाला,राहुल-:हिमाचल प्रदेश के तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्मानी ने भाजपा द्वारा चुनावों में सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग के लगाए जा रहे आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष का दायित्व सरकार की आलोचना करना और कमियों को उजागर करना होता है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार विपक्ष की उन बातों को गंभीरता से...

विमल नेगी प्रकरण: पत्नी ने राज्यपाल से निष्पक्ष जांच और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPPCL) के दिवंगत चीफ इंजीनियर विमल नेगी मामले में उनकी पत्नी किरण नेगी ने राज्यपाल से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई है।सोमवार को हिमाचल जनजातीय लोक अधिकार महासंघ के प्रतिनिधियों के साथ राजभवन पहुंचीं किरण नेगी ने मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने और कथित रूप से जिम्मेदार अधिकारियों...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.