/ Oct 29, 2026

चंबा आपदा पर विपक्ष का वार – जयराम बोले, सरकार का सिस्टम फेल, आंकड़ों में अंतर ने खोली पोल

Shimla,Sanju-हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र जारी है। सत्र के 11वें दिन मुख्यमंत्री ने प्रदेश में आई आपदा पर सदन के भीतर अपना वक्तव्य रखा। लेकिन विपक्ष ने सरकार को घेरते हुए कहा कि आपदा के समय मुख्यमंत्री सदन से गायब रहे और बिहार में राजनीतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेते रहे। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के बयानों में अंतर को लेकर भी सवाल खड़े किए।

जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि आपदा के समय सरकार की व्यवस्थाएं पूरी तरह फेल रहीं। उन्होंने कहा कि चंबा में हालात बेहद खराब हैं और डिस्टर्ब कर देने वाले विजुअल्स ने सिस्टम की पोल खोल दी।नेता प्रतिपक्ष ने दावा किया कि मुख्यमंत्री चार दिन बाद सदन पहुंचे और अब सत्र को तीन दिन बढ़ाने की बात हो रही है,जबकि विपक्ष इसका विरोध कर रहा है।उन्होंने कहा कि प्रदेश की पहली प्राथमिकता आपदा प्रभावित क्षेत्रों तक राहत पहुंचाना होनी चाहिए,न कि राजनीतिक लाभ लेना।

जयराम ठाकुर ने सवाल उठाया कि मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने अलग-अलग आंकड़े क्यों दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री खुद 15 हजार श्रद्धालुओं के फंसे होने की बात मान चुके हैं, जबकि विपक्ष को 10 हजार का आंकड़ा बताने पर गलत ठहराया गया।उन्होंने आरोप लगाया कि आर्मी के हेलीकॉप्टर समय पर नहीं मंगाए गए और श्रद्धालुओं को पैदल लौटना पड़ा। साथ ही सरकार अब 16 मौतों को स्वीकार कर चुकी है।जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा विधायक आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर हालात का जायजा ले रहे हैं, जबकि मुख्यमंत्री मंडी में हुए नुकसान का भी जिक्र करने से बच रहे हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मुख्यमंत्री पद की चर्चा पर विक्रमादित्य सिंह का मुस्कुराता जवाब, बोले- सफर लंबा है, उतार-चढ़ाव भी आएंगे

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश की सियासत में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह को भविष्य के मुख्यमंत्री के तौर पर देखने वाले बयानों के बीच अब उनकी प्रतिक्रिया भी चर्चा का विषय बन गई है।शिमला में जब उनसे रजनीश किमटा के बयान को लेकर सवाल किया गया,तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि ये किमटा के मन के भाव...

करवा चौथ पर अब महिलाओं के साथ पुरुषों को भी मिलेगी छुट्टी, हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला

शिमला,संजू :हिमाचल प्रदेश में करवा चौथ के अवसर पर अब महिलाओं के साथ पुरुषों को भी सरकारी छुट्टी का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इस संबंध में महत्वपूर्ण फैसला लिया है। प्रदेश सरकार की ओर से करवा चौथ के अवसर पर सरकारी अवकाश घोषित किए जाने से सरकारी कर्मचारियों को राहत मिलेगी।अब...

गद्दी समुदाय की छह उपजातियों को पहचान दिलाने का मुद्दा उठाएगा एसटी मोर्चा, जनजातीय विकास पर शाहपुर में होगी चर्चा

राहुल चावला,धर्मशाला-:भाजपा अनुसूचित जनजाति (एसटी) मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मन्ना लाल रावत ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जनजातीय समुदायों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है।उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों से जुड़े लंबित मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा।विशेष रूप से जिला कांगड़ा में गद्दी समुदाय की छह उपजातियों को...

एम्स बिलासपुर पहुंचकर जाना घायल विवेक का हाल, एक लाख रुपये की तत्काल सहायता दी

ऊना,राकेश-:कठिन परिस्थितियों से जूझ रहे परिवार को सहारा देने के लिए उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने संवेदनशीलता दिखाते हुए एम्स बिलासपुर में उपचाराधीन विवेक कुमार से मुलाकात की।ऊना से चंडीगढ़ जाते समय वह विशेष रूप से अस्पताल पहुंचे और हरोली विधानसभा क्षेत्र के ईसपुर गांव के निवासी विवेक के स्वास्थ्य की जानकारी ली।उन्होंने चिकित्सकों से...

पोंग झील में पर्यटन विकास के साथ जैव विविधता संरक्षण पर फोकस,क्रूज और हाउसबोट की संभावनाएं भी तलाशी जाएंगी

धर्मशाला-:कांगड़ा जिले की पोंग झील में पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ जैव विविधता और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए नई पहल की गई है। इस दिशा में पोंग बायोडायवर्सिटी कंजर्वेशन सोसाइटी और पर्यटन विभाग की ओर से गठित जिला स्तरीय वाटर स्पोर्ट्स एंड एलाइड एक्टिविटी सोसाइटी के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.