/ Jul 07, 2026

बंजर ज़मीन पर अमरूद की हरियाली: किसान अजमेर सिंह की मेहनत से बदल गई तस्वीर

Una,25 September-ऊना जिले के बंगाणा उपमंडल के बौल गांव के 65 वर्षीय किसान अजमेर सिंह ने यह साबित कर दिया है कि मेहनत और सही तकनीक से बंजर ज़मीन भी सोना उगल सकती है। कभी जिस ज़मीन पर गेहूं और मक्की जैसी फसलें तक नहीं होती थीं, आज वहां अमरूद की बगिया लहलहा रही है। यह संभव हुआ है हिमाचल सरकार की एचपी शिवा परियोजना और उद्यान विभाग के सहयोग से।

करीब साढ़े तीन साल पहले अजमेर सिंह ने एफएलडी (फ्रंट लाइन डेमो) योजना के तहत 1,800 पौधों से शुरुआत की थी, जिनमें श्वेता और ललिता किस्में शामिल थीं। अब उन्होंने लगभग 450 कनाल भूमि पर अमरूद की खेती कर ली है। इस सीज़न में उनकी बगिया से करीब 22 क्विंटल उत्पादन होने का अनुमान है। सीधे ग्राहक उनके घर से 50 रुपये प्रति किलो की दर पर अमरूद खरीद रहे हैं। इससे उन्हें इस बार लगभग 1 लाख रुपये की आमदनी की उम्मीद है।

एचपी शिवा परियोजना बनी सहारा

परियोजना के तहत उन्हें पौधे, ड्रिप इरिगेशन सिस्टम, केंचुआ खाद, पौधों में नमी बनाए रखने के लिए पॉलिथीन, फेंसिंग और आवश्यक दवाइयाँ उपलब्ध कराई गईं। साथ ही, नेरी कॉलेज, हमीरपुर में पांच दिवसीय प्रशिक्षण भी मिला, जहां उन्होंने पौधों की कटिंग, बीमारियों की पहचान और उपचार की तकनीक सीखी।अजमेर सिंह का कहना है कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उद्यान विभाग की मदद से ही उनकी जिंदगी बदली है। अब पूरा परिवार इस काम में जुटा हुआ है। पत्नी तृप्ता देवी, दोनों बेटे और बहुएं खेती में हाथ बंटा रहे हैं। तृप्ता देवी बताती हैं कि यह खेती उनके परिवार के लिए सिर्फ रोज़गार नहीं बल्कि खुशहाली का ज़रिया बन गई है।अजमेर सिंह की यह सफलता गांव के अन्य किसानों को भी प्रेरित कर रही है कि फल आधारित खेती से न केवल ज़मीन की उपजाऊ शक्ति बढ़ती है बल्कि परिवार की आर्थिक स्थिति भी मज़बूत होती है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पलवल में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह का बीजेपी पर हमला, बोले— शिक्षा और परीक्षाओं पर माफियाओं का कब्जा

पलवल/सुंदर कुंडू -:पलवल में हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने बीजेपी सरकार पर शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा प्रणाली को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में शिक्षा और परीक्षाओं पर माफियाओं का कब्जा हो चुका है। एचटेट परीक्षा कराने में सरकार पूरी तरह विफल रही है। राव नरेंद्र सिंह पलवल के...

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार: प्रभावित परिवारों ने मांगा पुनर्वास के लिए समय, डीसी बोले—हर मामले पर अलग से होगा निर्णय

धर्मशाला | राहुल चावला-:कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार परियोजना से प्रभावित रछीयालू और किओड़िया मोल के ग्रामीण मंगलवार को अपनी मांगों और समस्याओं को लेकर उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा से मिले। इस दौरान प्रभावित परिवारों ने प्रशासन से मकान खाली करने के लिए पर्याप्त समय देने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि वे एयरपोर्ट विस्तार...

राम मंदिर पर राजनीति छोड़ कांग्रेस अपने कार्यकाल के विवादों पर जवाब दे : अनुराग ठाकुर

शिमला/संजू-:पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर का निर्माण करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था,लंबे सामाजिक संघर्ष और संवैधानिक प्रक्रिया का परिणाम है।उन्होंने कहा कि वर्षों से जिस मंदिर निर्माण की मांग की जा रही थी,वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरी हुई।उनके अनुसार...

सी टी यूनिवर्सिटी ने वन महोत्सव 2026 मनाया, वृक्षारोपण अभियान से पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

लुधियाना।सी टी यूनिवर्सिटी ने वन महोत्सव 2026 के अवसर पर भव्य वृक्षारोपण अभियान आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। माननीय प्रबंधन के दूरदर्शी नेतृत्व में फैकल्टी सदस्यों, कर्मचारियों एवं विश्वविद्यालय अधिकारियों ने परिसर में पौधारोपण किया और स्वच्छ, हरित एवं स्वस्थ भविष्य के निर्माण का सामूहिक संकल्प लिया।...

अंबाला पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया भव्य स्वागत

अम्बाला-:केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा रविवार को दिल्ली से शताब्दी एक्सप्रेस के जरिए अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पहुंचे। उनके स्वागत के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी पहले से ही रेलवे स्टेशन पर मौजूद थे। सुबह करीब 10:20 बजे जैसे ही शताब्दी एक्सप्रेस...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.